Construction Worker Marriage Assistance Scheme: 10,000 रुपए की सहायता राशि


Construction Worker Marriage Assistance Scheme: सरकार के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण श्रमिक विवाह सहायता योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को सहायता प्रदान करना है जो महिला कर्मचारी पंजीकृत लाभार्थी हैं और किसी वर्ष में उन्होंने कम से कम 90 दिनों तक बोर्ड में अपनी सेवाएं दी हैं| उन्हें सरकार द्वारा विवाह के लिए यह सहायता राशि प्रदान की जाएगी|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

सिक्किम निर्माण श्रमिक विभाग सहायता योजना के माध्यम से महिला निर्माण श्रमिकों के तत्काल आश्रितों को भी सहायता के अंतर्गत कर किया जाता है| इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को 10,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते हैं|

Construction Worker Marriage Assistance Scheme Sikkim Highlights

Article NameSikkim Construction Worker Marriage Assistance Scheme 2026
Sarkari Yojana NameConstruction Worker Marriage Assistance Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://labour.sikkim.gov.in/
Construction Worker Marriage Assistance Scheme 2026 Overview

Sikkim Construction Worker Marriage Assistance Scheme Eligibility (पात्रता)

सिक्किम निर्माण श्रमिक विवाह सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है जिसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक सिक्किम का निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक भवन/ निर्माण श्रमिक होना चाहिए|
  • आवेदक की कम से कम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक ने किसी वर्ष में कम से कम 90 दिनों तक बोर्ड में सेवा दी हो|
  • योजना का लाभ केवल सिक्किम भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत महिला सदस्य ही उठा सकती हैं|

सिक्किम निर्माण श्रमिक विवाह सहायता योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

भवन/ निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकरण के लिए दस्तावेजों की सूची :-

  • आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र|
  • पता प्रमाण पत्र की सत्यापित कॉपी|
  • संबंधित कर्मचारी की पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • पंजीकरण शुल्क जमा करने के संबंध में प्रमाण पत्र|
  • जहां पर आवेदक कार्य कर रहा हो उस प्रतिष्ठान का विवरण|

विवाह सहायता योजना का लेने के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची :-

  • पहचान प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • संबंधित प्राधिकारी से विवाह प्रमाण पत्र|
  • संबंधित संगठन या प्रतिष्ठान से पत्र|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Construction Worker Marriage Assistance Scheme Apply Process

सिक्किम निर्माण श्रमिक विभाग सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है जिसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी जिला श्रम कार्यालय जाना होगा|
  • वहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • आप Construction Worker Marriage Assistance Scheme Application Form सीधे यहां से भी डाउनलोड कर सकते हैं|
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा| फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि फॉर्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • उसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़े|
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र सचिन या उसके द्वारा अधिकृत किसी अन्य अधिकारी के पास जमा करवा दें| 

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Sikkim Construction Worker Marriage Assistance Scheme 2026 FAQ

  1. Sikkim Construction Worker Marriage Assistance Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा उन महिलाओं को सहायता प्रदान की जाती है जो महिला कर्मचारी पंजीकृत लाभार्थी हैं और किसी वर्ष में उन्होंने कम से कम 90 दिनों तक बोर्ड में अपनी सेवाएं दी हैं|

  2. सिक्किम निर्माण श्रमिक विवाह सहायता योजना के द्वारा कितने रुपए की सहायता राशि दी जाती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को 10,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment