Indira Gandhi National Old Age Pension Scheme: राज्य सरकार के महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल श्रेणी के बुजुर्ग नागरिकों को जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है को मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|
सिक्किम इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के माध्यम से लाभार्थी को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों के अनुसार 1,500 रुपए, 2,000 रुपए और 2,500 रुपए तक की मासिक पेंशन दी जाती है| इस योजना का लाभ देने के लिए लाभार्थी ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं| आवेदन की प्रक्रिया नीचे आर्टिकल में बताई गई है|
Indira Gandhi National Old Age Pension Scheme Sikkim Highlights
| Article Name | Sikkim Indira Gandhi National Old Age Pension Scheme 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Indira Gandhi National Old Age Pension Scheme |
| Mode | Online |
| Year | 2026 |
| Official Website | https://pensionscheme.sikkim.gov.in/ |
Sikkim Old Age Pension Scheme Benefits (लाभ)
- इस योजना के माध्यम से 60 वर्ष से लेकर 69 वर्ष तक की आयु वर्ग के वृद्ध नागरिकों को ₹1500 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|
- जिन नागरिकों की आयु 70 वर्ष से लेकर 79 वर्ष तक है उन्हें इसी योजना के तहत ₹2000 की मासिक पेंशन दी जाती है|
- इस योजना के माध्यम से 80 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले वृद्ध नागरिकों को ₹2500 मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|
- योजना के माध्यम से लाभार्थी को पेंशन का लाभ तब तक मिलता रहेगा जब तक वह जीवित है|
Sikkim Indira Gandhi National Old Age Pension Scheme Eligibility (पात्रता)
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक सिक्किम राज्य का निवासी होना चाहिए|
- आवेदक गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल परिवार से संबंधित होना चाहिए तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकता है|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की कम से कम आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
- योजना का लाभ आवेदक को तभी दिया जाएगा अगर उसके पास आय का कोई स्रोत नहीं होगा|
- इस योजना का लाभ आवेदक को तभी मिलेगा यदि वह केंद्र सरकार/ अन्य राज्य सरकारों से वेतन/ पेंशन/ पारिवारिक पेंशन प्राप्त नहीं कर रहा होगा|
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत बैंक खाता खुलवाना होगा|
- अगर पति और पत्नी दोनों ही वृद्ध हैं तथा वह दोनों ही इस योजना के तहत पात्र हैं| तो ऐसी स्थिति में परिवार के केवल एक ही सदस्य को पेंशन प्रदान की जाएगी|
- पेंशन जारी रखने के लिए प्रत्येक लाभार्थी को हर वर्ष नवंबर महीने में निर्धारित प्रारूप में जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा|
सिक्किम इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल कार्ड की फोटो कॉपी या फिर अन्य किसी प्रमाण पत्र की प्रमाणित कॉपी|
- आधार कार्ड की फोटो कॉपी|
- 3 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- सिक्किम विषय प्रमाण पत्र/ पहचान प्रमाण पत्र की सत्यापित फोटोकॉपी|
- आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र की कॉपी|
- जन्म प्रमाण पत्र/ वोटर आईडी कार्ड की फोटो कॉपी या फिर आयु की पुष्टि के लिए अन्य कोई दस्तावेज|
- बैंक खाता/ डाकघर पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Indira Gandhi National Old Age Pension Scheme Apply Online
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको महिला एवं बाल कल्याण विभाग सिक्किम के आधिकारिक पोर्टल https://pensionscheme.sikkim.gov.in/ पर जाना होगा|

- अब आपकी स्क्रीन पर कुछ इस प्रकार का एक पेज ओपन होगा इसमें आपको Apply वाले बटन पर क्लिक करना होगा उदाहरण के लिए चित्र में दिखाया भी गया है|
- अब इसके बाद आपको Create Account वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा| यदि आप पहले से ही इस पोर्टल पर रजिस्टर है तो आप अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन भी कर सकते हैं|

- इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी को भरना होगा और उसके बाद नीचे दिए गए Register बटन पर क्लिक करें|
- रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद आपको अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा|
- अब आपको Indira Gandhi National Old Age Pension Scheme पर क्लिक करना होगा|
- इसके बाद आपके पास आवेदन पत्र खुल जाएगा| आवेदन पत्र में मांगी की सारी जानकारी को ध्यान पूर्वक करें और उसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करके अपना फॉर्म सबमिट कर दें|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Sikkim Indira Gandhi National Old Age Pension Scheme 2026 FAQ
Sikkim Indira Gandhi National Old Age Pension Scheme Kya Hai?
इस योजना के द्वारा गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल श्रेणी के बुजुर्ग नागरिकों को जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है को मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|
सिक्किम इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में कितने रुपए की पेंशन मिलती है?
इस योजना के माध्यम से लाभार्थी को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों के अनुसार 1,500 रुपए, 2,000 रुपए और 2,500 रुपए तक की मासिक पेंशन दी जाती है|