Unmarried Women Pension Scheme: 2,000 रुपए की मासिक पेंशन, इन्हें मिलेगा लाभ


Unmarried Women Pension Scheme: राज्य सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल परिवारों की अविवाहित महिलाओं के लिए अविवाहित महिला पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना का लाभ राज्य में रह रही 45 वर्ष से लेकर 59 वर्ष की आयु तक की महिलाएं उठा सकती हैं|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

सिक्किम अविवाहित महिला पेंशन योजना का लाभ वह महिलाएं बहुत आसानी से उठा सकती हैं जो राज्य या केंद्र सरकार द्वारा कोई भी अन्य मौजूद पेंशन प्रदान नहीं कर रही है| इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹2000 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|

जिन महिलाओं के पास आय का कोई स्रोत नहीं है वह इस योजना का लाभ उठा सकती हैं| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से इस पेंशन योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|

Unmarried Women Pension Scheme Sikkim Highlights

Article NameSikkim Unmarried Women Pension Scheme 2026
Scheme NameUnmarried Women Pension Scheme
Year2026
ModeOffline
Official Websitehttps://pensionscheme.sikkim.gov.in/
Unmarried Women Pension Scheme Highlights

Sikkim Unmarried Women Pension Scheme Eligibility (पात्रता)

अविवाहित महिला पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है जिसके माध्यम से आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदिका सिक्किम राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए|
  • योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक एक महिला होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ केवल अविवाहित महिलाएं ही उठा सकती हैं|
  • आवेदक गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल परिवार से संबंधित होनी चाहिए|
  • आवेदिका की आयु 45 वर्ष से लेकर 59 वर्ष तक होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनके पास आय का कोई स्रोत नहीं है|

सिक्किम अविवाहित महिला पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • गरीबी रेखा से नीचे आने वाला प्रमाण पत्र|
  • पहचान प्रमाण पत्र की सत्यापित कॉपी|
  • आधार कार्ड की फोटो कॉपी|
  • लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र (जैसे जन्म प्रमाण पत्र, वोटर कार्ड इत्यादि)
  • ग्राम विकास अधिकारी/ उप विभागीय मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किया गया अविवाहित प्रमाण पत्र या गैर विवाह प्रमाण पत्र|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)

Unmarried Women Pension Scheme Apply

सिक्किम अविवाहित पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको संबंधित ग्राम पंचायत/ नगर पालिका/ नगर निगम के कार्यालय में जाना होगा|
  • वहां पर जाकर आपको आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी लेनी होगी|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें| फॉर्म भरते समय इस बात का ध्यान रखें की फार्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • उसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र संबंधित प्राधिकारी के पास जमा करवा दें|
  • उसके बाद आपके आवेदन पत्र की जांच की जाएगी और यदि सारी जानकारी सही पाई जाती है तथा आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो आपका विभिन्न स्वीकार कर लिया जाएगा|
  • इस तरह आप इस पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए अपना आवेदन दर्ज करवा सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Sikkim Unmarried Women Pension Scheme 2026 FAQ

  1. Sikkim Unmarried Women Pension Scheme Kya Hai?

    इस योजना के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे आने वाली अविवाहित महिलाओं को पेंशन राशि प्रदान की जाती है जिन महिलाओं के पास आय का कोई स्रोत नहीं है|

  2. अविवाहित महिला पेंशन योजना के द्वारा कितने रुपए की पेंशन मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹2000 प्रति माह की पेंशन प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment