Accident Relief Scheme: राज्य सरकार के समाज कल्याण और पौष्टिक भोजन कार्यक्रम विभाग द्वारा दुर्घटना राहत योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य अधिसूचित रोजगार की 44 व्यावसायिक श्रेणियां के संबंध में दुर्घटना के कारण परिवार के कमाने वाले महिला या पुरुष की मृत्यु होने पर गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों के कानूनी उत्तराधिकारियों को 20,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है|
तमिलनाडु दुर्घटना राहत योजना का लाभ पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से उठा सकते हैं| इसके साथ ही इस योजना में लगी हुई चोट की प्रकृति और शारीरिक क्षति की डिग्री के आधार पर भी ₹5000 से लेकर ₹15000 तक की राहत दी जाती है| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं| जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|
Accident Relief Scheme TamilNadu Highlights
| Article Name | TamilNadu Accident Relief Scheme 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Accident Relief Scheme |
| Year | 2026 |
| Application Mode | Offline |
| Official Website | https://www.tn.gov.in/ |
Tamil Nadu Accident Relief Scheme Eligibility (पात्रता)
दुर्घटना राहत योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र है या नहीं :-
- इस योजना का लाभ तभी दिया जाएगा अगर कमाने वाले सदस्य की मृत्यु एक दुर्घटना के कारण हुई है|
- योजना का लाभ तभी दिया जाएगा यदि मृत्यु परिवार के कमाने वाले सदस्य की हुई है| चाहे कमाने वाला सदस्य महिला हो या पुरुष|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए परिवार बीपीएल श्रेणी से संबंधित होना चाहिए|
- योजना का लाभ परिवार के मृतक प्राथमिक कमाने वाले के कानूनी उत्तराधिकारी उठा सकते हैं|
- इस योजना केद्वारा अधिसूचित रोजगार की 44 व्यावसायिक श्रेणियां के संबंध में दुर्घटना के कारण परिवार के कमाने वाले महिला या पुरुष की मृत्यु होने पर सहायता राशि प्रदान की जाती है|
- 44 श्रेणियां (पेज नंबर 139) पर आप देख सकते हैं या फिर आप नीचे दिए गए फोटो में भी देख सकते हैं|

तमिलनाडु दुर्घटना राहत योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- राशन कार्ड की फोटो कॉपी|
- आधार कार्ड की फोटो कॉपी|
- प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR Copy)
- कमाने वाले सदस्य की मृत्यु का प्रमाण पत्र|
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Accident Relief Scheme Apply
तमिल नाडु दुर्घटना राहत योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिसके माध्यम से आप बहुत ही आसानी से योजना का लाभ उठने के लिए आवेदन कर सकते हैं :-
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको तहसीलदारों के जिला तालुका दफ्तर पर जाना होगा|
- इसके बाद वहां पर जाकर आपको संबंधित कर्मचारियों से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी प्राप्त करनी होगी|
- उसके बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा|
- आवेदन पत्र को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि फॉर्म में भरी हुई कोई भी जानकारी गलत नहीं है|
- उसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़े|
- इसके बाद अपना आवेदन पत्र जिला कलेक्टर/ राजस्व प्रभागीय अधिकारी/ तहसीलदार के पास जमा करवा दें|
- आवेदन पत्र जमा करते समय इस बात का ध्यान रखें की आवेदन मृत्यु के 6 महीने के अंदर करना होगा|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
TamilNadu Accident Relief Scheme 2026 FAQ
TamilNadu Accident Relief Scheme Kya Hai?
इस योजना के द्वारा अधिसूचित रोजगार की 44 व्यावसायिक श्रेणियां के संबंध में दुर्घटना के कारण परिवार के कमाने वाले महिला या पुरुष की मृत्यु होने पर गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों के कानूनी उत्तराधिकारियों को सहायता राशि प्रदान की जाती है|
तमिलनाडु दुर्घटना राहत योजना में कितने रुपए की सहायता राशि मिलती है?
योजना के माध्यम से दुर्घटना के कारण परिवार के कमाने वाले महिला या पुरुष की मृत्यु होने पर 20,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है|