CM Merit Award Scheme: राज्य सरकार के आदि द्रविड़ एवं जनजातीय कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मेरिट पुरस्कार योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य ईसाई धर्म में परिवर्तित आदि द्रविड़, जनजातीय और आदि द्रविड़ समुदाय के हजार लड़कों और हजार लड़कियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है|
मुख्यमंत्री मेरिट पुरस्कार योजना के द्वारा छात्रों का चयन +2 सार्वजनिक परीक्षाओं में उनके अंकों के आधार पर किया जाएगा| योजना में जिन भी छात्रों का चयन किया जाएगा उन्हें 5 वर्षों के लिए प्रति वर्ष 3,000 रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी| इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्र को अपनी उच्च शिक्षा जारी रखनी होगी|
Chief Minister Merit Award योजना का लाभ पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से उठा सकते हैं| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस पुरस्कार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं| इससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|
Chief Minister Merit Award Scheme TamilNadu Highlights
| Article Name | TamilNadu CM Merit Award Scheme 2025 |
| Sarkari Yojana Name | CM Merit Award Scheme |
| Year | 2025 |
| Application Mode | Offline |
| Official Website | https://www.tn.gov.in/ |
TamilNadu CM Merit Award Scheme Eligibility (पात्रता)
सीएम मेरिट पुरस्कार योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-
- इस योजना का लाभ देने के लिए आवेदक तमिलनाडु राज्य का निवासी होना चाहिए|
- योजना का लाभ केवल आदि द्रविड़/ आदिवासी/ ईसाई धर्म में प्रवर्तित आदि द्रविड़ समुदाय से संबंध रखने वाले छात्रों को ही दिया जाएगा|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को +2 सार्वजनिक परीक्षा पास करनी होगी|
- इसके साथ ही उसे अपनी आगे की पढ़ाई भी जारी रखनी होगी|
तमिलनाडु मुख्यमंत्री मेरिट पुरस्कार योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- पहचान प्रमाण पत्र के लिए आधार कार्ड या फिर प्राधिकारी द्वारा निर्देशित अन्य कोई दस्तावेज देना होगा|
- आदि द्रविड़/ आदिवासी/ आदि द्रविड़ ईसाई धर्म में परिवर्तित होने पर जाति प्रमाण पत्र|
- सार्वजनिक परीक्षा +2 की मार्कशीट|
- दसवीं कक्षा के बाद सतत शिक्षा का प्रमाण पत्र|
- बैंक खाता पासबुक की फोटोकॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
CM Merit Award Scheme Apply
मुख्यमंत्री मेरिट पुरस्कार योजना का लाभ उठाने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे बताई गई है :-
- योजना का लाभ उठाने के लिए और आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको संबंधित शैक्षणिक संस्थान से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा|
- इसके बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा| एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय इस बात का ध्यान रखें कि फॉर्म में भरी हुई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- उसके बाद अपनी एप्लीकेशन फॉर्म पर पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लगाए|
- इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
- उसके बाद अपना आवेदन पत्र शैक्षणिक संस्थान में जमा करवा दें|
- इसके बाद आपके आवेदन पत्र की जांच की जाएगी और यदि सारी जानकारी सही पाई जाती है तथा आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा|
- इस तरह आप बहुत ही आसानी से योजना का लाभ लेने के लिए अपना आवेदन दर्ज कर सकते हैं|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
TamilNadu CM Merit Award Scheme 2025 FAQ
CM Merit Award Scheme Kya Hai?
इस योजना के द्वारा ईसाई धर्म में परिवर्तित आदि द्रविड़, जनजातीय और आदि द्रविड़ समुदाय के 1,000 लड़कों और 1,000 लड़कियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|
मुख्यमंत्री मेरिट पुरस्कार योजना में कितने रुपए की राशि मिलती है?
योजना के द्वारा पात्र लाभार्थियों को 5 वर्षों के लिए प्रति वर्ष 3,000 रुपए की पुरस्कार राशि दी जाती है|