Destitute Transgender Pension Scheme: राज्य सरकार के समाज कल्याण और महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा निराश्रित ट्रांसजेंडर पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य उन गरीब ट्रांसजेंडरों की मदद करना है जो 40 वर्ष से अधिक आयु के हैं तथा अपनी आजीविका कमाने में असमर्थ हैं|
तमिलनाडु निराश्रित ट्रांसजेंडर पेंशन योजना का लाभ पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से उठा सकते हैं| इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को 1,000 रुपए प्रति माह की पेंशन प्रदान की जाती है| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से इस पेंशन योजना के बारे में बताने जा रहे हैं| जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|
Destitute Transgender Pension Scheme TamilNadu Highlights
| Article Name | TamilNadu Destitute Transgender Pension Scheme 2026 |
| Scheme Name | Destitute Transgender Pension Scheme |
| Year | 2026 |
| Mode | Offline |
| Official Website | https://tamilnadu.nalsa.gov.in/ |
TamilNadu Destitute Transgender Pension Scheme Eligibility (पात्रता)
निराश्रित ट्रांसजेंडर पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी चाहिए| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है| जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक एक ट्रांसजेंडर होना चाहिए|
- योजना का लाभ उन्ही आवेदकों को दिया जाएगा जो की बेसहारा होंगे|
- आवेदक की आयु कम से कम 40 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
- इस योजना का लाभ केवल उन्हीं आवेदकों को मिलेगा जो की शारीरिक रूप से काम करने और कमाने में असमर्थ होंगे|
- आवेदक को परिवार के किसी सदस्य या फिर अन्य स्रोतों से सहायता नहीं मिल रही होनी चाहिए|
तमिलनाडु निराश्रित ट्रांसजेंडर पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास तमिलनाडु ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड द्वारा जारी किया गया ट्रांसजेंडर पहचान पत्र होना चाहिए|
- अगर आवश्यक हो तो विकलांगता प्रमाण पत्र|
- आधार कार्ड|
- आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र|
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Also Read :-
- Accident Relief Scheme | तमिलनाडु दुर्घटना राहत योजना
- CM Merit Award Scheme | मुख्यमंत्री मेरिट पुरस्कार योजना
- Pre Matric Scholarship Scheme | प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना
- TamilNadu Ration Card List 2026 | तमिलनाडु राशन कार्ड लिस्ट
Destitute Transgender Pension Scheme Apply
निराश्रित पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपको सामान्य सेवा केंद्र (CSC Centre) के माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे बताई गई है :-
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी सामान्य सेवा केंद्र पर जाना होगा|
- आप अपना नजदीकी सामान्य सेवा केंद्र (Nearest CSC Centre) यहां से भी खोज सकते हैं|
- इसके बाद कहां पर जाकर आपको बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा|
- उसके बाद आपको योजना का आवेदन पत्र भरना होगा| आवेदन पत्र को भरते समय इस बात का ध्यान रखें की फॉर्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- आवेदन पत्र भरने के बाद आपको अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ना होगा|
- इसके बाद अपना आवेदन पत्र सबमिट करते हैं|
- उसके बाद आपके आवेदन की जांच की जाएगी और यदि सारी जानकारी सही पाई जाती है और आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
TamilNadu Destitute Transgender Pension Scheme 2026 FAQ
TamilNadu Destitute Transgender Pension Scheme Kya Hai?
इस योजना के माध्यम से गरीब ट्रांसजेंडर की सहायता के लिए मासिक पेंशन प्रदान की जाती है| जिनकी आयु 40 वर्ष या उससे अधिक है|
तमिलनाडु निराश्रित पेंशन योजना में कितने रुपए की पेंशन की जाती है?
इस योजना के द्वारा 1,000 रुपए प्रति माह की पेंशन प्रदान की जाती है|