National Old Age Pension Scheme: राज्य सरकार के समाज कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों के 60 वर्षीय उससे अधिक आयु वाले निराश्रित नागरिकों को पेंशन राशि प्रदान करना है|
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹1000 प्रति माह की पेंशन प्रदान की जाती है| इसके साथ ही उन्हें दीपावली और पोंगल के पर्व के दौरान महिलाओं को निशुल्क साड़ी तथा पुरुषों को निशुल्क धोती भी दी जाती है| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से इस पेंशन योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिससे आप इस योजना के लाभ, पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|
National Old Age Pension Scheme TamilNadu Highlights
| Article Name | TamilNadu National Old Age Pension Scheme 2026 |
| Scheme Name | National Old Age Pension Scheme |
| Year | 2026 |
| Mode | Offline |
| Official Website | https://tamilnadu.nalsa.gov.in/ |
TamilNadu National Old Age Pension Scheme Benefits (लाभ)
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के द्वारा मिलने वाले लाभ की सूची नीचे बताई गई है :-
- इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹1000 की मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी|
- इसके साथ ही दीपावली और पोंगल के अवसर पर पुरुष पेंशन भोगियों को फ्री में धोती प्रदान की जाएगी|
- दीपावली और पोंगल के अवसर पर महिला पेंशन भोगियों को फ्री में साड़ी दी जाएगी|
- इसके साथ ही पौष्टिक भोजन लेने वालों को 2 किलोग्राम प्रति माह चावल और जो लोग पौष्टिक भोजन नहीं ले रहे हैं उनके लिए 4 किलोग्राम प्रति माह चावल मुफ्त में आंगनबाड़ी केंद्र में दिए जाते हैं|
Tamil Nadu National Old Age Pension Scheme Eligibility (पात्रता)
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| पेंशन योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक बेसहारा होना चाहिए|
- योजना का लाभ आवेदक को तभी दिया जाएगा अगर उसकी आयु कम से कम 60 वर्ष या उससे अधिक होगी|
- आवेदक गरीबी रेखा से नीचे आने वाली श्रेणी से संबंधित होना चाहिए|
तमिलनाडु इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
- आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र|
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- स्मार्ट राशन कार्ड या फिर कोई अन्य पता प्रमाण पत्र|
- स्व घोषणा प्रमाण पत्र|
- आधार सहमति का प्रपत्र|
- पहचान प्रमाण पत्र (वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि)
- बीपीएल कार्ड की फोटोकॉपी या उसका नंबर|
- बैंक खाता पासबुक की फोटोकॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Tamil Nadu National Old Age Pension Scheme Apply
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कहां और कैसे करें की जानकारी नीचे बताई गई है :-
- इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी सामान्य सेवा केंद्र (CSC Centre) पर जाना होगा|
- उसके बाद आपको वहां पर जाकर अपनी बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी|
- इसके बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा| एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद आपको अपने जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे|
- उसके बाद आपके आवेदन की जांच की जाएगी और यदि सारी जानकारी सही पाई जाती है तथा आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
TamilNadu National Old Age Pension Scheme 2026 FAQ
TamilNadu National Old Age Pension Scheme Kya Hai?
इस योजना के द्वारा गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों के 60 वर्षीय उससे अधिक आयु वाले निराश्रित नागरिकों को पेंशन राशि प्रदान की जाती है|
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में कितने रुपए की पेंशन मिलती है?
इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹1000 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|