100% Blind Person Pension Scheme: 2,000 रुपए प्रति माह पेंशन, ऐसे करें आवेदन


100% Blind Person Pension Scheme: सरकार के समाज कल्याण और सामाजिक शिक्षा निदेशालय विभाग द्वारा 100% दृष्टिहीन नागरिकों के लिए पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य 10 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले 100% अंधे पन से पीड़ित अंधे नागरिकों को मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

त्रिपुरा दृष्टिहीन पेंशन योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹2,000 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है| आप इस योजना का लाभ लेने के लिए अपने नजदीकी बाल विकास परियोजना अधिकारी के पास अपना आवेदन दर्ज करवा सकते हैं| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से इस योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|

100% Blind Person Pension Scheme Tripura Highlights

Article NameTripura 100% Blind Person Pension Scheme 2026
Sarkari Yojana NameBlind Person Pension Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://socialwelfare.tripura.gov.in/
100% Blind Person Pension Scheme 2026 Overview

Tripura Blind Person Pension Scheme Eligibility (पात्रता)

त्रिपुरा दृष्टिहीन पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक त्रिपुरा का निवासी होना चाहिए|
  • योजना का लाभ आवेदक को तभी मिलेगा अगर वह 100% दृष्टि बाधित होगा|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 10 वर्ष उससे अधिक होनी चाहिए|
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 1,00,000 रुपए या उससे कम होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ आवेदक को तभी मिलेगा अगर उसके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होगा|

त्रिपुरा दृष्टिहीन पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
  • आय की पुष्टि के लिए स्थानीय डीसीएम/ एसडीएम द्वारा जारी किया गया आय प्रमाण पत्र|
  • राशन कार्ड की कॉपी|
  • पता प्रमाण पत्र|
  • आयु प्रमाण पत्र|
  • वोटर कार्ड की कॉपी|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • चिकित्सा प्रमाण पत्र|
  • त्रिपुरा का स्थाई निवासी प्रमाण पत्र|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Blind Person Pension Scheme Apply Process

त्रिपुरा दृष्टिहीन नागरिक पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है जिसके माध्यम से आप यह पता लगा सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) के कार्यालय जाना होगा|
  • इसके बाद वहां पर जाकर आपको आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • आप Blind Person Pension Scheme Application Form सीधे यहां से भी डाउनलोड कर सकते हैं|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकलवाए|
  • उसके बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा| आवेदन पत्र को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की फॉर्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र अपने नजदीकी बाल विकास परियोजना अधिकारी के पास जमा करवा दें|
  • इस तरह आप योजना का लाभ लेने के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Tripura Blind Person Pension Scheme 2026 FAQ

  1. Tripura Blind Person Pension Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा 100% दृष्टिहीन नागरिकों को वार्षिक पेंशन प्रदान की जाती है| पात्र लाभार्थी ऑफलाइन माध्यम से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|

  2. त्रिपुरा दृष्टिहीन पेंशन योजना में कितने रुपए की पेंशन मिलती है?

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment