Cancer Patients Pension Scheme: सरकार के समाज कल्याण और सामाजिक शिक्षा निदेशालय विभाग द्वारा कैंसर रोगी पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य कैंसर से पीड़ित व्यक्तियों को मासिक पेंशन प्रदान करना है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|
त्रिपुरा कैंसर रोगी पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भी दर्ज कर सकते हैं| इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹2,000 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है| आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं|
Cancer Patients Pension Scheme Tripura Highlights
| Article Name | Tripura Cancer Patients Pension Scheme 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Cancer Patients Pension Scheme |
| Mode | Offline |
| Year | 2026 |
| Official Website | https://socialwelfare.tripura.gov.in/ |
Tripura Cancer Patients Pension Scheme Eligibility (पात्रता)
त्रिपुरा कैंसर रोगी पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक कैंसर से पीड़ित होना चाहिए|
- आवेदक त्रिपुरा का निवासी होना चाहिए|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन के परिवार का कोई भी सदस्य (जैसे पिता, माता, पुत्र या अविवाहित पुत्री) सरकारी सेवा में नहीं होनी चाहिए|
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 1,50,000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए|
त्रिपुरा कैंसर रोगी पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
- डीसीएम/ उप प्रभागीय की मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किया गया आय प्रमाण पत्र|
- राजपत्रित सरकारी अधिकारी से प्रमाण पत्र की परिवार में कोई भी नागरिक सरकारी कर्मचारी नहीं है|
- किसी मान्यता प्राप्त अस्पताल/ क्षेत्रीय कैंसर केंद्र अगरतला या सरकार से चिकित्सा प्रमाण पत्र|
- निवास प्रमाण पत्र (जैसे राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Cancer Patients Pension Scheme Apply Process
त्रिपुरा कैंसर पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना का आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा|
- आप Cancer Patients Pension Scheme Application Form सीधे यहां से भी डाउनलोड कर सकते हैं|
- इसके बाद आपको अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालना होगा|
- उसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें और फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की फार्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
- उसके बाद अपना आवेदन पत्र संबंधित क्षेत्र के बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा दें|
- इस तरह आप बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ लेने के लिए अपना आवेदन दर्ज करवा सकते हैं|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Tripura Cancer Patients Pension Scheme 2026 FAQ
Tripura Cancer Patients Pension Scheme Kya Hai?
इस योजना के माध्यम से कैंसर से पीड़ित व्यक्तियों को मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|
त्रिपुरा कैंसर रोगी पेंशन योजना के द्वारा कितने रुपए की पेंशन मिलती है?
इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹2,000 प्रति माह की पेंशन प्रदान की जाती है|