Mukhyamantri Konya Atmonirbhor Scheme: पात्र छात्रों को फ्री में स्कूटी, ऐसे करें आवेदन


Mukhyamantri Konya Atmonirbhor Scheme: सरकार के उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा मुख्यमंत्री कोन्या आत्मनिर्भर योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य पहले सेमेस्टर में पढ़ने वाली मेधावी लड़कियों को उचित संसाधन प्रदान करना है| त्रिपुरा के जनरल डिग्री कॉलेज में पहले सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही पात्र छात्राओं को कॉलेज की यात्रा के लिए एक निशुल्क स्कूटी प्रदान की जाएगी|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

त्रिपुरा मुख्यमंत्री कोन्या आत्मनिर्भर योजना का लाभ पात्र छात्राएं बहुत ही आसानी से उठा सकती हैं| छात्राओं को कॉलेज के माध्यम से त्रिपुरा के उच्च शिक्षा विभाग में आवेदन करना होगा| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं|

Mukhyamantri Konya Atmonirbhor Scheme Tripura Highlights

Article NameTripura Mukhyamantri Konya Atmonirbhor Scheme 2026
Sarkari Yojana NameMukhyamantri Konya Atmonirbhor Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://highereducation.tripura.gov.in/
Mukhyamantri Konya Atmonirbhor Scheme 2026 Overview

Tripura Mukhyamantri Konya Atmonirbhor Scheme Eligibility (पात्रता)

त्रिपुरा मुख्यमंत्री कोन्या आत्मनिर्भर योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक त्रिपुरा का निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक एक लड़की होनी चाहिए|
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक एक छात्र होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक के माता-पिता/ अभिभावक त्रिपुरा के मूल निवासी होने चाहिए या फिर वह कम से कम पिछले 10 वर्षों से त्रिपुरा में लगातार निवास कर रहे हो|
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक त्रिपुरा के जनरल डिग्री कॉलेज में पहले सेमेस्टर में पढ़ रही होनी चाहिए|

मुख्यमंत्री कोन्या आत्मनिर्भर योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट|
  • जन्म प्रमाण पत्र/ माध्यमिक एडमिट कार्ड|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • त्रिपुरा का स्थाई निवासी प्रमाण पत्र|
  • उप विभागीय मजिस्ट्रेट/ मजिस्ट्रेट उपयुक्त या सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया आय प्रमाण पत्र|
  • गार्जियन का पता प्रमाण पत्र|
  • अगर लागू हो तो विकलांगता प्रमाण पत्र|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Mukhyamantri Konya Atmonirbhor Scheme Apply Process

त्रिपुरा मुख्यमंत्री कोन्या आत्मनिर्भर योजना का लाभ उठाने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है जिसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको कॉलेज स्टाफ से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • आप Mukhyamantri Konya Atmonirbhor Scheme Application Form सीधे यहां से भी डाउनलोड कर सकते हैं|
  • इसके बाद आपको आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकलवाना होगा|
  • उसके बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा| फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि फॉर्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़े|
  • उसके बाद अपना आवेदन पत्र कॉलेज के प्रिंसिपल/ प्रभारी प्रिंसिपल के पास जमा करवा दें|
  • इस तरह आप योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Tripura Mukhyamantri Konya Atmonirbhor Scheme 2026 FAQ

  1. Tripura Mukhyamantri Konya Atmonirbhor Scheme Kya Hai?

    इस योजना के माध्यम से त्रिपुरा के जनरल डिग्री कॉलेज में पहले सेमेस्टर में पढ़ रही पात्र छात्राओं को कॉलेज की यात्रा के लिए उचित संसाधन प्रदान करवाया जाएगा|

  2. त्रिपुरा मुख्यमंत्री कोन्या आत्मनिर्भर योजना के द्वारा छात्राओं को क्या लाभ मिलेगा?

    इस योजना के द्वारा पात्र छात्राओं को निशुल्क स्कूटी प्रदान की जाएगी|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment