Mahila Nursery Yojana: राज्य सरकार के वन विभाग के द्वारा महिला नर्सरी योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में नई पौध नर्सरींयां स्थापित करना है| जिससे आय सृजन के माध्यम से महिला श्रमिकों को सशक्त बनाया जाएगा|
महिला नर्सरी योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह और स्थानीय महिलाओं को नर्सरी स्थापित करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले प्रजाति विशिष्ट बीज और इसके साथ-साथ प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है| नर्सरी को चलाने के लिए आवश्यक संसाधनों के लिए भी अनुदान प्रदान किया जाता है|
उत्तराखंड महिला नर्सरी योजना के द्वारा नर्सरी में उगाए गए पौधों को वन विभाग द्वारा एक समझौते के आधार पर खरीदा भी जाता है| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं| जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे करें की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
Mahila Nursery Yojana Uttarakhand Highlights
| Article Name | Uttarakhand Mahila Nursery Yojana 2025 |
| Sarkari Yojana Name | Mahila Nursery Yojana |
| Year | 2025 |
| Application Mode | Offline |
| Scheme Guidelines (Page No. 96) | Mahila Nursery Yojana Guidelines |
Uttarakhand Mahila Nursery Yojana Benefits (लाभ)
- नर्सरी के उपकरण और संसाधनों के लिए निश्चित अनुदान के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|
- योजना के द्वारा महिला समूह को उच्च गुणवत्ता वाले प्रजाति बार बीज प्रदान किए जाते हैं|
- नर्सरी के प्रबंधन के लिए तकनीकी सहायता के साथ-साथ प्रशिक्षण भी दिया जाता है|
- वन विभाग द्वारा अनुभव और गुणवत्ता के आधार पर उगाए गए पौधों को खरीदा भी जाता है|
सूचना :- विभाग के द्वारा नर्सरी की स्थापना के लिए तथा आवश्यक संसाधनों की खरीद पर अनुदान राशि को किस्तों के रूप में सीधे स्वयं सहायता समूह के बैंक खाते में वितरित किया जाता है|
UK Mahila Nursery Yojana Eligibility (पात्रता)
उत्तराखंड महिला नर्सरी योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ पात्रता होनी चाहिए| पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है जिसे चेक करके आप यह समझ सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है या नहीं :-
- महिला समूह उत्तराखंड राज्य के अंदर काम करता होना चाहिए|
- समूह संबंधित प्रभागीय वन कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए|
- इस योजना का लाभ स्वयं सहायता समूह की पंजीकृत महिला, महिला मंगल दल या फिर स्थानीय महिला समूह ले सकते हैं|
उत्तराखंड महिला नर्सरी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- विभागीय वन अधिकारी द्वारा जारी समूह पंजीकरण प्रमाण पत्र|
- जहां पर नर्सरी खोलनी है वहां की खसरा खतौनी|
- नर्सरी परियोजना को मंजूरी देने वाली समूह बैठक का संकल्प|
- समूह के प्रतिनिधि का आधार कार्ड और मोबाइल नंबर|
- समूह के बैंक खाते के पासबुक की फोटो कॉपी|
Also Read :-
- Sarkari Yojana 2025 | सरकारी योजना 2025
- उत्तराखंड सरकारी योजना 2025 | Uttrakhand Sarkari Yojana 2025
- उत्तराखंड गौरा देवी कन्या धन योजना
- अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना | Atal Ayushman Uttarakhand Yojana
Mahila Nursery Yojana Apply
उत्तराखंड महिला नर्सरी योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे बताई गई है :-
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदक महिला समूह को संबंधित प्रभागीय वन कार्यालय से संपर्क करना होगा|
- इसके बाद समूह को पंजीकरण के लिएजरूरी दस्तावेजों के साथ-साथ नर्सरी वाले स्थान को निर्दिष्ट करने वाला एक प्रस्ताव प्रस्तुत करना होगा|
- उसके बाद आपके आवेदन की जांच की जाती है तथा सत्यापन के बाद अगर महिला स्वयं सहायता समूह पात्र पाया जाता है तो उसे योजना के तहत सहायता प्रदान की जाती है|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Uttarakhand Mahila Nursery Yojana 2025 FAQ
उत्तराखंड महिला नर्सरी योजना क्या है?
योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह और स्थानीय महिलाओं को नर्सरी स्थापित करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले प्रजाति विशिष्ट बीज और उसके साथ-साथ प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है|
क्या महिला नर्सरी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं?
जी नहीं, इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा| इसके लिए आपको संबंधित प्रभागीय वन कार्यालय से संपर्क करना होगा|