Shramik Kanya Vivah Yojana: उत्तर प्रदेश के श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की बेटियों के विवाह के लिए श्रमिक कन्यादान योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से श्रमिकों की बेटियों के विवाह के लिए 51,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी|
यूपी श्रमिक कन्या विवाह योजना का लाभ उत्तर प्रदेश में पंजीकृत श्रमिकों की बेटियों के विवाह के लिए दिया जाएगा| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के वित्तीय बोझ को काम करके उनके परिवारों की सामाजिक भलाई करना है|
ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना के माध्यम से एक श्रमिक की अधिकतम दो बेटियों को इसका लाभ मिलेगा| आज हम आपको हमारे इसलिए के माध्यम से श्रमिक कन्या विवाह योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं| जिससे आप आसानी से इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और ऑनलाइन आवेदन कैसे करें की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
UP Shramik Kanyadan Yojana Highlights
Article Name | UP Shramik Kanya Vivah Yojana 2025 |
Sarkari Yojana Name | Shramik Kanyadan Yojana |
Year | 2025 |
Mode | Online |
Financial Assistance Amount (वित्तीय सहायता राशि) | 51,000 |
Official Website | https://skpuplabour.in/ |
UP Shramik Kanya Vivah Yojana Eligibility (पात्रता)
श्रमिक कन्यादान योजना का लाभ लेने के लिए आपको निम्नलिखित मापदंडों को पूरा करना होगा| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है| जिसे देखकर आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना के लिए पात्र है कि नहीं|
- श्रमिकों को कारखाना अधिनियम 1948 के तहत पंजीकृत प्रतिष्ठान में काम कर रहा हो|
- श्रमिक का मासिक वेतन (मूल वेतन + महंगाई भत्ता) 24,000 रुपए से अधिक नहीं होना चाहिए|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक ऑनलाइन आवेदन लड़की की शादी की निर्धारित तिथि से 3 महीने पहले या फिर 1 साल बाद तक कर सकता है|
- योजना का लाभ एक श्रमिक या अधिकतम दो बेटियों के विवाह तक ही मिलेगा|
- शादी की तिथि तक लड़की की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए|
Also Read :-
- UP Sarkari Yojana 2025 | उत्तर प्रदेश सरकारी योजना 2025
- यूपी राशन कार्ड लिस्ट | UP Ration Card List
- UP Birth Certificate | यूपी जन्म प्रमाण पत्र
- UP Disability Pension Yojana | यूपी विकलांग पेंशन योजना
ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
श्रमिक कन्या विवाह योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेज होने चाहिए| जिससे कि आप आसानी से इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| जरूरी दस्तावेजों की सूची नीचे बताई गई है :-
- शादी का कार्ड|
- योजना से संबंधित ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र की सत्यापित कॉपी|
- श्रमिक या फिर उसकी पुत्री के बैंक खाते की पासबुक की फोटो कॉपी (IFSC कोड के साथ)
- आयु के प्रमाण के लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी या फिर अन्य कोई सरकारी दस्तावेज जिसमें जन्मतिथि दिखाई गई हो|
- मोबाइल नंबर|
- अगर हो तो ईमेल आईडी|
- आधार नंबर|
Shramik Kanyadan Yojana Online Apply | UP Shramik Kanya Vivah Yojana Online Apply
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद, श्रम विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://skpuplabour.in/ पर जाना होगा|

- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर इस प्रकार का एक पेज ओपन होगा| इसमें आपको नए यूजर रजिस्टर करें पर क्लिक करना होगा जैसा की चित्र में दिखाई भी गया है|
- अगर आप पहले से ही रजिस्टर है तो आप अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर सकते हैं|
- अब आपकी स्क्रीन पर श्रमिक यूजर पंजीकरण फॉर्म ओपन होगा|

- इसमें आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर (यूजर नेम), ईमेल आईडी (अगर नहीं हो तो इसे खाली छोड़ दें), आधार संख्या और कम से कम 8 अक्षर का पासवर्ड डालें|
- इसके बाद नीचे दिए गए Submit बटन पर क्लिक करते हैं|
- मोबाइल फोन पर एसएमएस के द्वारा यूजर नेम और पासवर्ड आ जाएगा|
- उसके बाद अपने यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगिन करें|
- अब आपको ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना को सेलेक्ट करना होगा|
- इसके बाद आपके पास कन्यादान योजना का आवेदन फार्म खुल जाएगा| आवेदन पत्र में मांगी की सारी जानकारी सही भरे|
- उसके बाद अपनी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें तथा अपना फॉर्म सबमिट कर दें|
- अब आपको अपने आवेदन की कॉपी शिक्षण संस्थान और कारखाना/ प्रतिष्ठा से सत्यापित करवानी होगी|
- उसके बाद अपने यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगिन करके योजना के आवेदन का विवरण पर क्लिक करें और उसे सत्यापित कॉपी की स्कैन कॉपी तथा वांछित अभिलेख अपलोड करें और उसके बाद उसे सेव कर दे|
- इसके बाद आपके आवेदन की जांच की जाएगी| अगर आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे तो आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा|
- उसके बाद सहायता राशि आपके बैंक अकाउंट में भेज दी जाएगी|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
UP Shramik Kanya Vivah Yojana 2025 FAQ
श्रमिक कन्यादान योजना का लाभ एक श्रमिक की कितनी बेटियों को मिलेगा?
इस योजना का लाभ एक श्रमिक की अधिकतम दो बेटियों को मिलेगा|
51,000 श्रमिक कन्या विवाह योजना क्या है?
इस योजना के माध्यम से श्रमिकों की बेटियों के विवाह के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 51,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|