Free School Bag And Shoes Scheme: राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा फ्री स्कूल बैग योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से छात्रों को स्कूल बैग और जूते खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| इस योजना का लाभ केवल कक्षा 1 से आठवीं तक के छात्र उठा सकते हैं|
UK Free School Bag Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को स्कूल बैग और जूते खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से इस योजना के बारे में बताने जा रहे हैं| जिससे आप इस योजना की पात्रता, लाभ, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|
Free School Bag And Shoes Scheme UK Highlights
| Article Name | Uttarakhand Free School Bag And Shoes Scheme 2025 |
| Sarkari Yojana Name | Free School Bag And Shoes Yojana |
| Year | 2025 |
| Application Mode | Offline |
| Official Website | https://uk.gov.in/ |
Uttarakhand Free Shoe And Bag Scheme Benefits (लाभ)
इस योजना के माध्यम से लड़कों और लड़कियों के लिए स्कूल के बैग और जूते खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| सहायता राशि की जानकारी कक्षा के हिसाब से नीचे बताई गई है :-
- कक्षा 1 से 5 के छात्रों को 318 रुपए प्रति छात्र वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी|
- कक्षा 6 से 8 के छात्रों को 462 रुपए प्रति छात्र वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी|
- यह सहायता राशि सीधे छात्रों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी|
UK Free School Bag And Shoes Scheme Eligibility (पात्रता)
उत्तराखंड मुफ्त स्कूल बैग योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी चाहिए| पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है इसके द्वारा आप आसानी से यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-
- योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक उत्तराखंड के किसी भी सरकारी या गैर सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहा हो|
- इस योजना का लाभ कक्षा 1 से लेकर 8वीं कक्षा तक के छात्र उठा सकते हैं|
उत्तराखंड फ्री स्कूल बैग योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड होना चाहिए|
- बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा होगा)
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Also Read :-
- उत्तराखंड सरकारी योजना 2025 | Uttrakhand Sarkari Yojana 2025
- अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना | Atal Ayushman Uttarakhand Yojana
- उत्तराखंड गौरा देवी कन्या धन योजना
- किसान पेंशन योजना | Kisan Pension Yojana
- बौना पेंशन योजना | Bona Pension Yojana
- दिव्यांग भरण पोषण योजना | Divyang Bharan Poshan Yojana
- गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना | Gargi Sanskrit Balika Chhatravritti Yojana
Free School Bag And Shoes Scheme Apply Process
उत्तराखंड फ्री स्कूल बैग योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे बताई गई है जिसके द्वारा पात्र लाभार्थी आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं :-
- योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आप आवेदक छात्रों को स्कूल के प्रिंसिपल के पास अपना आधार कार्ड और बैंक खाते का विवरण जमा करवाना होगा|
- इसके बाद शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में लाभ की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेज दी जाएगी|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Uttarakhand Free School Bag And Shoes Scheme 2025 FAQ
Free School Bag And Shoes Yojana Kya Hai?
इस योजना के माध्यम से कक्षा 1 से आठवीं तक के छात्रों को स्कूल बैग और जूते खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|
उत्तराखंड फ्री स्कूल बैग योजना के माध्यम से कितने रुपए की सहायता राशि मिलेगी?
इस योजना के द्वारा कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को 318 रुपए प्रति छात्र और कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को 462 रुपए प्रति छात्र की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी|