Gargi Sanskrit Balika Chhatravritti Yojana: राज्य सरकार के संस्कृत शिक्षा विभाग के द्वारा गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम सेराज्य में संस्कृत स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाएगी|
गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से छात्राओं को छात्रवृत्ति देकर पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा| इसी योजना का लाभ छठी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक की छात्राओं को दिया जाएगा| जिससे वह इस छात्रवृत्ति राशि से आसानी से अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें| यह योजना उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा कार्यान्वित की जाती है|
उत्तराखंड गार्गी संस्कृति योजना के द्वारा छात्राओं को 251 रुपए प्रति माह की छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाएगी| इस हिसाब से अगर वार्षिक छात्रवृत्ति राशि देखी जाए तो वह 3,012 रुपए होती है| आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन कैसे करें की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
Gargi Sanskrit Balika Chhatravritti Yojana Highlights
Article Name | Uttarakhand Gargi Sanskrit Balika Chhatravritti Yojana 2025 |
Sarkari Yojana Name | Gargi Sanskrit Balika Scholarships Yojana |
Year | 2025 |
Application Mode | Online |
Official Website | https://uk.gov.in/ |
Uttarakhand Gargi Sanskrit Yojana Eligibility (पात्रता)
गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी पात्रता होनी चाहिए| पात्रता की जानकारी नीचे विस्तार से बताई गई है| जिसे देखकर आप यह आसानी से जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं या नहीं :-
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक किसी भी श्रेणी की छात्रा होनी चाहिए|
- योजना का लाभ उन्हीं छात्राओं को दिया जाएगा जो संस्कृत स्कूल में छठी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक पढ़ रही होगी|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए कुल 175 नामांकित छात्राएं ही पात्र होगी|
Also Read :-
- उत्तराखंड सरकारी योजना 2025 | Uttrakhand Sarkari Yojana 2025
- अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना | Atal Ayushman Uttarakhand Yojana
- उत्तराखंड गौरा देवी कन्या धन योजना
- किसान पेंशन योजना | Kisan Pension Yojana
- बौना पेंशन योजना | Bona Pension Yojana
- दिव्यांग भरण पोषण योजना | Divyang Bharan Poshan Yojana
उत्तराखंड गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
गार्गी संस्कृति योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए| दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई है जो की आवेदन करते समय आपके काम आ सकते हैं :-
- छात्र के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
- बैंक खाते की पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- अगर जरूरत हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
UK Gargi Sanskrit Balika Chhatravritti Yojana Apply
गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया नीचे बताई गई है :-
- आवेदन करने के लिए संस्कृत स्कूलों या कॉलेजो में पढ़ने वाली सभी श्रेणी की संस्थागत छात्राएं जिन छात्रों के पास आधार कार्ड और बैंक खाता है वह अपने दस्तावेज संबंधित प्रिंसिपल के पास जमा करवा सकती हैं|
- उसके बाद प्रिंसिपल के द्वारा आपके वह दस्तावेज सहायक निदेशक, उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा को अग्रेषित किए जाएंगे|
- इसके बाद सहायक निदेशक द्वारा उन्हें निर्देशक को भेजा जाएगा और उसके बाद अकादमी द्वारा छात्रवृत्ति ऑनलाइन प्रदान की जाएगी|
- इस प्रकार आप गार्गी संस्कृत बालिका स्कॉलरशिप योजना का लाभ उठा सकते हैं|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Uttarakhand Gargi Sanskrit Balika Chhatravritti Yojana FAQ
गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना क्या है?
इस योजना के माध्यम से संस्कृत स्कूलों में कक्षा छठी से लेकर 12वीं तक पढ़ने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति राशि प्रदान की जाएगी|
उत्तराखंड गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना में कितने रुपए की स्कॉलरशिप मिलेगी?
इस योजना के माध्यम से पात्र छात्राओं को 251 रुपए प्रतिमाह और 3,012 रुपए वार्षिक स्कॉलरशिप दी जाएगी|