Mahila Bakri Palan Yojana: 3 मादा बकरियां और 1 नर, इन्हें मिलेगा लाभ


Mahila Bakri Palan Yojana: राज्य सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा महिला बकरी पालन योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को विशेषकर परित्यक्त, विधवा, निराश्रित, एकल नारी और आपदा प्रभावित महिलाओं की आजीविका उत्पन्न करना है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

उत्तराखंड महिला बकरी पालन योजना के माध्यम से महिलाओं की घरेलू आय में सुधार करने के लिए बकरी पालन हेतु सहायता प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाया जाएगा| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से महिला बकरी पालन योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिससे आप इस योजना के लाभ, पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|

Mahila Bakri Palan Yojana Uttarakhand Highlights

Article NameUttarakhand Mahila Bakri Palan Yojana 2026
Scheme NameMahila Bakri Palan Yojana
Year2026
ModeOffline
Official Websitehttps://uk.gov.in/
UK Mahila Bakri Palan Yojana 2026 Overview

UK Mahila Bakri Palan Yojana Benefits (लाभ)

  • महिला बकरी पालन योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को 12 से 18 महीने की उम्र की बकरियां जिसमें 3 मादा बकरियां और 1 नर प्रदान किया जाएगा|
  • योजना के माध्यम से 35,000 रुपए की संपूर्ण लागत राज्य सरकार के द्वारा वहन की जाती है| 

Uttarakhand Mahila Bakri Palan Yojana Eligibility (पात्रता)

महिला बकरी पालन योजना का लाभ देने के लिए आपके पास कुछ पात्रता होनी आवश्यक है| बकरी पालन योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| जिसके माध्यम से आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक उत्तराखंड राज्य का निवासी होना चाहिए|
  • योजना का लाभ केवल महिला आवेदक की उठा सकती हैं|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला आवेदक परित्यक्त (Abandoned), विधवा (Widow), निराश्रित (Destitute), अकेली महिला (Single Women), आपदा प्रभावित महिला (Disaster Affected Women) में से एक होनी चाहिए|

उत्तराखंड महिला बकरी पालन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
  • जाति प्रमाण पत्र|
  • बैंक का खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Uttarakhand Mahila Bakri Palan Yojana Apply

उत्तराखंड महिला बकरी पालन योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे बताया गया है| इसकी जानकारी आप नीचे देख सकते हैं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा|
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को अपने प्रस्ताव पत्र के साथ अपना आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी इत्यादि अन्य दस्तावेज भी संबंधित कार्यालय में जमा करने होंगे|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Uttarakhand Mahila Bakri Palan Yojana 2026 FAQ

  1. Uttarakhand Mahila Bakri Palan Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा परित्यक्त, विधवा, निराश्रित, एकल नारी और आपदा प्रभावित महिलाओं की आजीविका उत्पन्न करने के लिए पात्र महिलाओं को बकरियां प्रदान की जाती है|

  2. उत्तराखंड महिला बकरी पालन योजना में कितनी बकरियां दी जाती हैं?

    इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को 3 मादा बकरियां और 1 नर प्रदान किया जाता है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment