Mukhyamantri Nishulk Gas Refill Yojana: राज्य सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा मुख्यमंत्री निशुल्क गैस रिफिल योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में रह रहे अंतोदय राशन कार्ड वाले गरीब परिवारों को उनके घरेलू ईंधन खर्च की राशि को कम करके सहायता प्रदान करना है|
उत्तराखंड निशुल्क गैस रिफिल योजना के माध्यम से अंत्योदय राशन कार्ड वाले परिवार हर साल 3 फ्री गैस सिलेंडर रिफिल करवाने के हकदार होंगे| इस योजना के माध्यम से उनके घरेलू खर्च में कटौती होगी| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से फ्री गैस रिफिल योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं| जिससे आप आसानी से इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन कैसे करें की जानकारी प्राप्त सकते कर सकते हैं|
Mukhyamantri Nishulk Gas Refill Yojana Uttarakhand Highlights
Article Name | UK Mukhyamantri Nishulk Gas Refill Yojana 2025 |
Sarkari Yojana Name | Nishulk Gas Refill Yojana |
Year | 2025 |
Application Mode | Offline |
Official Website | https://uk.gov.in/ |
Mukhyamantri Free Gas Refill Yojana Eligibility (पात्रता)
मुख्यमंत्री निशुल्क गैस रिफिल योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी पात्रता होनी चाहिए| पात्रता की जानकारी आप नीचे देख सकते हैं| जिससे आप आसानी से यह पता लगा सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है या नहीं :-
- आवेदक उत्तराखंड राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए|
- आवेदन करने के लिए आवेदक के पास राज्य सरकार द्वारा जारी अंत्योदय राशन कार्ड (गुलाबी कार्ड) होना चाहिए|
- इस योजना से अंतोदय राशन कार्ड धारक हर साल 3 गैस सिलेंडर फ्री में रिफिल करवा सकते हैं|
उत्तराखंड मुख्यमंत्री निशुल्क गैस रिफिल योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
फ्री गैस रिफिल योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए| जिसके साथ आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं| जरूरी दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है :-
- अंतोदय राशन कार्ड (गुलाबी कार्ड) होना चाहिए|
- आधार कार्ड होना चाहिए|
- बैंक पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- मोबाइल नंबर|
Also Read :-
- Sarkari Yojana 2025 | सरकारी योजना 2025
- उत्तराखंड सरकारी योजना 2025 | Uttrakhand Sarkari Yojana 2025
- उत्तराखंड किसान पेंशन योजना | Uttrakhand Kisan Pension Yojana
- उत्तराखंड गौरा देवी कन्या धन योजना
- अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना | Atal Ayushman Uttarakhand Yojana
- मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना | Mahalaxmi Kit Yojana
Mukhyamantri Nishulk Gas Refill Yojana Apply
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा|
- अंत्योदय राशन कार्ड धारकों की लिस्ट जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा क्षेत्र की संबंधित गैस एजेंसी को उपलब्ध करवाई जाती है|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए अंतोदय राशन कार्ड धारक अपने राशन कार्ड का विवरण, आधार कार्ड की फोटो कॉपी और बैंक खाते का विवरण अपनी नजदीकी गैस एजेंसी में जोड़ने के बाद फ्री में गैस रिफिल योजना का लाभ उठा सकते हैं|
- योजना के माध्यम से अंत्योदय राशन कार्ड धारक हर चार महीने में एक बार फ्री गैस रिफिल करवा सकते हैं|
- अंतोदय राशन कार्ड धारकों को गैस रिफिल करवाते समय पहले पूरी कीमत चुकानी होगी और फिर सिलेंडर लेना होगा|
- इसके बाद सिलेंडर रिफिल की कीमत डीबीटी के माध्यम से सीधे कार्ड डायरेक्ट के बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी|
- इस तरह आप मुख्यमंत्री निशुल्क गैस रिफिल योजना का लाभ उठा सकते हैं|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Uttarakhand Mukhyamantri Nishulk Gas Refill Yojana 2025 FAQ
गैस सिलेंडर मुफ्त में कौन रिफिल करवा सकता है?
योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर मुफ्त में रिफिल अंत्योदय राशन कार्ड धारक करवा सकते हैं|
कितने गैस सिलेंडर मुफ्त में रिफिल करवा सकते हैं?
हर वर्ष अंतोदय राशन कार्ड धारक 3 फ्री गैस सिलेंडर रिफिल करवा सकते हैं|