Sanitary Napkin Scheme: राज्य सरकार के श्रम विभाग के अंतर्गत आने वाले उत्तराखंड भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा फ्री सेनेटरी नैपकिन योजना शुरू की गई है| इस योजना को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है|
उत्तराखंड सेनेटरी पैड योजना के माध्यम से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों और महिला निर्माण श्रमिकों को निशुल्क सेनेटरी नैपकिन प्रदान किए जाएंगे| सैनिटरी पैड लेने के लिए उन्हें किसी भी प्रकार का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है|
सेनेटरी नैपकिन योजना का लाभ राज्य के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियां ले सकती हैं| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं| जिससे कि आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और योजना के लिए आवेदन कैसे करें की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े|
UK Sanitary Napkin Scheme 2026 Highlights
| Article Name | Uttarakhand Sanitary Napkin Scheme 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Sanitary Napkin Scheme |
| Year | 2026 |
| Application Mode | Online |
| Official Website | https://ukbocw.uk.gov.in/ |
Free Sanitary Napkin Yojana Eligibility (पात्रता)
उत्तराखंड फ्री सेनेटरी नैपकिन योजना का लाभ लेने के लिएआपके पास कुछ जरूरी पात्रता होनी आवश्यक है| पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है जिससे आप यह चेक कर पाएंगे कि आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं :-
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक उत्तराखंड भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिक होना चाहिए|
- योजना का लाभ केवल पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों और बोर्ड में पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों को ही दिया जाएगा|
उत्तराखंड सेनेटरी नैपकिन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड होना चाहिए|
- श्रम कार्ड होना चाहिए|
- इसके साथ ही एक स्व घोषणा प्रमाण पत्र जिसमें यह बताया गया हो लाभार्थी द्वारा किसी अन्य विभाग द्वारा ऐसा कोई भी लाभ नहीं उठाया जा रहा है|
Also Read :-
- उत्तराखंड सरकारी योजना 2026 | Uttrakhand Sarkari Yojana 2026
- किसान पेंशन योजना | Kisan Pension Yojana
- बौना पेंशन योजना | Bona Pension Yojana
- दिव्यांग भरण पोषण योजना | Divyang Bharan Poshan Yojana
- गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना | Gargi Sanskrit Balika Chhatravritti Yojana
- सक्षम स्कॉलरशिप योजना | Saksham Scholarship Yojana
- मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना | Mukhyamantri Bal Poshan Yojana
Sanitary Napkin Scheme Apply Online
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आप CSC केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन दर्ज करवा सकते हैं|
- इसके लिए आपको श्रमिक सुविधा केंद्र पर जाना होगा और वहां पर जाकर अपना आवेदन दर्ज करवाना होगा|
- आवेदन करते समय आवेदन पत्र के साथ-साथ आवेदको को श्रमिक कार्ड, आधार कार्ड और स्व घोषणा प्रमाण पत्र है कि स्व सत्यापित फोटोकॉपी भी अपनी आवेदन पत्र के साथ जोड़नी होगी|
- उसके बाद आपके आवेदन की जांच की जाएगी| अगर सारी जानकारी से ही पाई जाती है और आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो विभाग के द्वारा आपको निशुल्क सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध करवाए जाएंगे
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Uttarakhand Sanitary Napkin Scheme 2026 FAQ
सेनेटरी नैपकिन योजना क्या है?
यह योजना उत्तराखंड भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा शुरू की गई है| इसके माध्यम से निर्माण श्रमिकों की बेटियों को मुफ्त में सैनिटरी पैड दिए जाते हैं|
उत्तराखंड सेनेटरी नैपकिन योजना का लाभ किसे मिलेगा?
इस योजना का लाभ पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों और पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों को दिया जाता है|