West Bengal Gatidhara Scheme: कमर्शियल वाहन खरीदने के लिए 1 लाख रुपए की सब्सिडी


West Bengal Gatidhara Scheme: परिवहन क्षेत्र में राज्य के पंजीकृत बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार के परिवहन विभाग द्वारा गतीधारा योजना शुरू की गई है| इस योजना का लाभ ₹25,000 या उससे कम मासिक आय वाले परिवारों के नागरिक उठा सकते हैं| परिवहन विभाग द्वारा ही आवेदको के साक्षात्कार लिए जाएंगे तथा उसके बाद एक लिस्ट तैयार की जाएगी| उसके बाद श्रम विभाग द्वारा राशि उपलब्ध करवाई जाएगी|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

पश्चिम बंगाल गतीधारा योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य परिवहन सेवाओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ राज्य के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अफसर पैदा करना है| इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को कमर्शियल वाहन के खरीद पर एक्स शोरूम कीमत पर 30% की सब्सिडी प्रदान की जाएगी| इस योजना के माध्यम से अधिकतम सब्सिडी राशि 1 लाख रुपए तक मिल सकती है|

Gatidhara Scheme West Bengal 2026 Highlights

Article NameWest Bengal Gatidhara Scheme 2026
Sarkari Yojana NameGatidhara Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://wb.gov.in/
Gatidhara Scheme 2026 Overview

West Bengal Gatidhara Scheme Eligibility (पात्रता)

पश्चिम बंगाल गतीधारा योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक पश्चिम बंगाल का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को श्रम विभाग के रोजगार बैंक (जीओडब्ल्यूवी) में नामांकित होना चाहिए|
  • आवेदक के परिवार की मासिक आय ₹25,000 या उससे कम होनी चाहिए तथा वही वार्षिक पारिवारिक आय 3 लाख रुपए से कम होनी चाहिए|
  • अगर परिवार के दो सदस्य इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो ऐसी स्थिति में केवल एक ही सदस्य को इस योजना का लाभ मिलेगा|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए| इसके साथ ही एससी और एसटी के लिए 5 वर्ष तथा ओबीसी के लिए 3 वर्ष की आयु सीमा में छूट है|

पश्चिम बंगाल गतीधारा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • रोजगार बैंक में नामांकन का प्रमाण पत्र|
  • पारिवारिक वार्षिक आय प्रमाण पत्र|
  • आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र|
  • स्थाई पता प्रमाण पत्र|
  • पहचान प्रमाण पत्र|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • अगर लागू हो तो जाति प्रमाण पत्र|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)

West Bengal Gatidhara Scheme Apply Process

पश्चिम बंगाल गतीधारा योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिससे आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :- 

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदक को अपनी पसंद की डीलर द्वारा संसाधित सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथअपना आवेदन प्राप्त करना होगा|
  • उसके बाद वाहन खरीदने के लिए आवश्यक ऋण हेतु एक फाइनआंसर का चयन करें|
  • इस योजना के तहत परमिट और सब्सिडी के लिए प्रस्ताव पत्र प्राप्त होने के 1 महीने के अंदर वाहन को पंजीकृत किया जाना चाहिए|
  • ध्यान रखने की जिस वाहन डीलर को आप चुन रहे हैं वह गतीधारा योजना के अधिकृत सुविधा प्रदाता होना चाहिए|
  • इस तरह आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

West Bengal Gatidhara Scheme 2026 FAQ

  • West Bengal Gatidhara Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा ₹25,000 या उससे कम मासिक आय वाले परिवारों के नागरिकों को कमर्शियल वाहन की खरीद पर सब्सिडी प्रदान की जाती है|

  • पश्चिम बंगाल गतीधारा योजना में कितने रुपए की सब्सिडी मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को कमर्शियल वाहन के खरीद पर एक्स शोरूम कीमत पर 30% की सब्सिडी प्रदान की जाएगी| इस योजना के माध्यम से अधिकतम सब्सिडी राशि 1 लाख रुपए तक मिल सकती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment