Mukhyamantri Bal Poshan Yojana: 3 से 6 वर्ष की आयु वाले प्री स्कूल बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन


Mukhyamantri Bal Poshan Yojana: राज्य सरकार के महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से छोटे बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा| जिससे कि बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होगा|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

उत्तराखंड मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्र पर 3 से 6 वर्ष की आयु वाले प्री स्कूल बच्चों को सप्ताह में दो बार अंडे और सप्ताह में दो बार केले के चिप्स सहित पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा| यह योजना छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है|

बाल पोषण योजना का लाभ लेकर आप 3 से 6 वर्ष की आयु वाले छोटे बच्चों को पौष्टिक भोजन दे सकते हैं| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं| जिससे आप भी योजना का लाभ उठा सके|

Bal Poshan Yojana Uttarakhand Highlights

Article NameUttarakhand Mukhyamantri Bal Poshan Yojana 2026
Sarkari Yojana NameMukhyamantri Bal Poshan Yojana 2026
Year2026
Application ModeOffline
Official Websitehttps://uk.gov.in/
UK Bal Poshan Yojana 2026 Overview

Mukhyamantri Bal Poshan Yojana Eligibility 2026 (पात्रता)

बाल पोषण योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी योग्यता होनी चाहिए| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे दी गई है जिसे चेक करके आप यह समझ सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है कि नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक उत्तराखंड राज्य का निवासी होना चाहिए|
  • योजना के माध्यम से 3 से लेकर 6 वर्ष की आयु वाले बच्चे पौष्टिक भोजन लेने के लिए पात्र है|

उत्तराखंड मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए| हालांकि इस योजना का लाभ लेने के लिए ज्यादा दस्तावेजों की जरूरत नहीं है| इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र होना जरूरी है| जिसके माध्यम से आप आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|

Also Read :-

Mukhyamantri Bal Poshan Yojana Apply

उत्तराखंड मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना का लाभ लेने के लिए और इसमें आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है क्योंकि जो बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र जाते हैं तथा वह आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत है उन्हें केंद्र में ही लाभ प्रदान किया जाता है| इसके लिए आपको कहीं भी अलग से पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है| अगर आपके बच्चे भी आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत है तो आप भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Uttarakhand Mukhyamantri Bal Poshan Yojana 2026 FAQ

  1. मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना क्या है?

    इस योजना के माध्यम से प्री स्कूल बच्चों को सप्ताह में दो बार अंडे और सप्ताह में दो बार केले के चिप्स सहित पौष्टिक भोजन दिया जाता है|

  2. उत्तराखंड बाल पोषण योजना का लाभ किस आयु के बच्चे उठा सकते हैं?

    इस योजना का लाभ 3 से 6 वर्ष की आयु के प्री स्कूल बच्चों को दिया जाता है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment