Arunachal Pradesh Vidya Scheme: 10,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि, इन्हें मिलेगा लाभ


Arunachal Pradesh Vidya Scheme: अरुणाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा विद्या योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से छठी कक्षा में पढ़ने वाली बालिकाओं को 12वीं कक्षा पूरी करने पर ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के बाद पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित प्राप्त करना है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

अरुणाचल प्रदेश विद्या योजना का लाभ लेने के लिए छात्र के पास स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का बचत खाता होना चाहिए| अरुणाचल प्रदेश राज्य के स्कूलों में जिन छात्रों में पांचवी कक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है तथा छठी कक्षा में प्रवेश ले लिया है वह योजना का लाभ उठा सकती हैं| परंतु यह प्रोत्साहन राशि में 12वीं कक्षा पास करने के बाद दी जाती है|

Vidya Scheme Arunachal Pradesh Highlights

Article NameArunachal Pradesh Vidya Scheme 2026
Sarkari Yojana NameVidya Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://ditc.arunachal.gov.in/
AP Vidya Scheme 2026 Overview

Arunachal Pradesh Vidya Scheme Benefits (लाभ)

  • इस योजना के द्वारा प्रत्येक पात्र महिला छात्रा के नाम पर ₹10000 की राशि जमा की जाती है|
  • जमा की अवधि तथा अवधि की गणना जमा की तिथि से लेकर छात्रा के 12वीं कक्षा पास करने की अनुमानित तिथि तक की जा सकती है|
  • इसके साथ ही समय से पहले पैसे निकालने की अनुमति नहीं दी जाती है|
  • इस योजना का लाभ 12वीं कक्षा में पास होने के बाद ही दिया जाता है|

Arunachal Pradesh Vidya Scheme Eligibility (पात्रता)

अरुणाचल प्रदेश विद्या योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है| जिसके माध्यम से आप यह पता लगा सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक अरुणाचल प्रदेश के किसी स्कूल में पढ़ता होना चाहिए|
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक एक अविवाहित महिला छात्रा होनी चाहिए|
  • आवेदक के पास पांचवी कक्षा पास होने का प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास भारतीय स्टेट बैंक में एक एक्टिव बचत खाता होना चाहिए|
  • राशि निकालने के लिए अनिवार्य शर्त यह है कि आवेदक की आयु 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए और वह 12वीं कक्षा पूरी कर चुकी हो| 

अरुणाचल प्रदेश विद्या योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • संबंधित स्कूल से पांचवी कक्षा पास होने का प्रमाण पत्र तथा वह संबंधित जिले के डीडीएसई द्वारा विधिवत प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए|
  • आवेदन पत्र पर छात्रा को अपना नया पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लगाना होगा|
  • जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • परिपक्वता राशि की निकासी के लिए डीडीएसई की सत्यापन रिपोर्ट के साथ-साथ 12वीं कक्षा पास होने का प्रमाण पत्र|
  • एसबीआई बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Arunachal Pradesh Vidya Scheme Apply Process

अरुणाचल प्रदेश विद्या योजना का लाभ उठाने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है जिससे आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले छात्राओं को अपने स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क करना होगा|
  • इसके बाद उन्हें वहां से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा|
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद उन्हें अपना आवेदन पत्र भरना होगा|
  • फॉर्म को भरने के बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • इसके बाद आपको अपने स्कूल में अपना आवेदन पत्र जमा करवाना होगा|
  • उसके बाद संबंधित प्राधिकारी द्वारा भरे गए आवेदन पत्र का सत्यापन किया जाएगा|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं| 

Arunachal Pradesh Vidya Scheme 2026 FAQ

  1. Arunachal Pradesh Vidya Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा छठी कक्षा में पढ़ने वाली बालिकाओं को 12वीं कक्षा पूरी करने पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है|

  2. अरुणाचल प्रदेश विद्या योजना के द्वारा कितने रुपए की सहायता राशि मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र छात्राओं को ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment