Sauchalay Sahayata Yojana 2026: राज्य सरकार द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को उनके घरों में शौचालय बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शौचालय सहायता योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य भारत में खुले में शौच को खत्म करना है तथा साथ ही स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देना है|
यूपी शौचालय सहायता योजना के द्वारा राज्य में ग्रामीण और शहरी दोनों ही तरह के क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त बनाया जाएगा| इसलिए राज्य सरकार द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है| अगर आपके भी घर में शौचालय नहीं है तथा आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं तो आप भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|
उत्तर प्रदेश शौचालय योजना के माध्यम से पात्र निर्माण श्रमिकों को शौचालय बनाने के लिए 12,000 रुपए की राशि दी जाती है| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे में बताने जा रहे हैं| जिससे कि आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|
Sauchalay Sahayata Yojana UP 2026 Highlights
| Article Name | UP Sauchalay Sahayata Yojana 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Sauchalay Sahayata Yojana |
| Year | 2026 |
| Application Mode | Offline |
| Official Website | https://www.upbocw.in/ |
UP Sauchalay Yojana Benefits (लाभ)
- जो इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र निर्माण श्रमिक है उन्हें शौचालय बनाने के लिए 12,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|
- सहायता राशि का भुगतान दो किस्तों में किया जाता है|
- पहली किस्त 6,000 रुपए शौचालय बनने से पहले दी जाती है|
- दूसरी किस्त 6,000 रुपए शौचालय बनने के बाद और उपयोग में आने के बाद दी जाती है|
UP Sauchalay Sahayata Yojana Eligibility (पात्रता)
शौचालय सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी पात्रता होनी आवश्यक है| पात्रता की सूची नीचे दी गई है जिसे देखकर आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में रजिस्टर्ड होना चाहिए|
- योजना का लाभ उन्ही श्रमिकों को दिया जाएगा| जिनके पास अपना घर है तथा उसमें शौचालय नहीं है|
- आवेदक को इस योजना का लाभ तभी मिलेगा| अगर उसे किसी अन्य सरकारी योजना के तहत शौचालय के लिए लाभ प्राप्त नहीं हुआ होगा|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
- आवेदक को नियमित रूप से अंशदान जमा करना होगा|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास राष्ट्रीयकृत बैंक की सीबीएस ब्रांच में बैंक खाता होना चाहिए|
यूपी शौचालय सहायता योजना 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज
शौचालय सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए| जरूरी दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है जिनकी जरूरत आपको आवेदन करते समय पड़ सकती है :-
- आवेदक के पास निर्माण श्रमिक पंजीकरण कार्ड होना चाहिए तथा आवेदन करते समय उसे उस कार्ड की एक कॉपी फार्म के साथ जमा करनी होगी|
- आधार कार्ड की फोटो कॉपी|
- बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या, शाखा का नाम और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- इसके साथ ही आवेदक को एक स्व घोषणा पत्र देना होगा जिसमें उसे यह बताना होगा कि शौचालय की निर्माण सुविधा के लिए उसे अन्य किसी योजना के माध्यम से लाभ नहीं मिल रहा है|
Also Read :-
- UP Sarkari Yojana 2026 | उत्तर प्रदेश सरकारी योजना 2026
- UP Birth Certificate | यूपी जन्म प्रमाण पत्र
- UP Disability Pension Yojana | यूपी विकलांग पेंशन योजना
- यूपी राशन कार्ड लिस्ट | UP Ration Card List
- यूपी कौशल सतरंग योजना | UP Kaushal Satrang Yojana
Sauchalay Yojana Registration Process
उत्तर प्रदेश शौचालय सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे बताई गई है जिसके माध्यम से आप ही जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको निकटतम श्रम कार्यालय, संबंधित तहसील के तहसीलदार या फिर संबंधित ब्लाक विकास अधिकारी में से किसी एक के दफ्तर जाना होगा|
- इसके बाद वहां से जाकर आपको आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा|
- आवेदन पत्र में मांगी के सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा और इस बात का खास ध्यान रखें कि फॉर्म में भरी हुई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- उसके बाद अपने फार्म के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़कर अपना फार्म उसी कार्यालय में जमा करवा दें|
- इसके बाद आपके आवेदन की जांच की जाएगी| अगर आप इस योजना के लिए पात्र होंगे तो आपको इस योजना का लाभ दे दिया जाएगा|
- आप शौचालय सहायता योजना आवेदन पत्र डाउनलोड यहां से भी कर सकते हैं|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
UP Sauchalay Sahayata Yojana 2026 FAQ
उत्तर प्रदेश शौचालय सहायता योजना क्या है?
राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को शौचालय बनाने के लिए शौचालय सहायता योजना के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|
यूपी शौचालय सहायता योजना में कितने रुपए की सहायता मिलती है?
इस योजना के माध्यम से शौचालय बनाने के लिए 12,000 रुपए की सहायता राशि दी जाती है| यह राशि 6,000 रुपए की दो किस्तों में दी जाती है| पहली किस्त शौचालय बनने से पहले और दूसरी किस्त शौचालय बनने के बाद शौचालय उपयोग में आने के बाद दी जाती है|