Devnarayan Chhatra Cycle Yojana: छात्राओं को निशुल्क साइकिल, इन्हें मिलेगा योजना का लाभ


Devnarayan Chhatra Cycle Yojana: राज्य सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा देवनारायण छात्रा निशुल्क साइकिल योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य विशेष पिछड़ा वर्ग या फिर विशिष्ट समुदायों जैसे बंजारा, बलदिया, लाबाना या गदिया लोहार, गडोलिया या गयार, गुर्जर या रायका, रेवारी इत्यादि समुदायों की लड़कियों के बीच शिक्षा को बढ़ावा देना है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

राजस्थान देवनारायण छात्रा साइकिल योजना के द्वारा सरकारी स्कूलों में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को फ्री साइकिल उपलब्ध करवाई जाएगी| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|

Devnarayan Chhatra Cycle Yojana Rajasthan 2026 Highlights

Article NameRajasthan Devnarayan Chhatra Cycle Yojana 2026
Sarkari Yojana NameDevnarayan Chhatra Cycle Yojana
Year2026
Scheme GuidelinesDevnarayan Cycle Yojana Guidelines
Application ModeOffline
Official Websitehttps://jansoochna.rajasthan.gov.in/
RJ Devnarayan Chhatra Cycle Yojana 2026 Overview

Rajasthan Cycle Yojana Eligibility (पात्रता)

देवनारायण छात्रा साइकिल योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है जिसके द्वारा आप यह पता लगा सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र है या नहीं :-

  • आवेदक एक स्कूली छात्रा होनी चाहिए|
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदिका मूल रूप से राजस्थान की निवासी होनी चाहिए|
  • आवेदन करने वाली छात्रा राजस्थान के सरकारी स्कूल में कक्षा 9वी में पढ़ाई कर रही हो|
  • आवेदिका विशेष पिछड़ा वर्ग समुदायों जैसे बंजारा, बलदिया, लाबाना या गदिया लोहार, गडोलिया या गयार, गुर्जर या रायका, रेवारी इत्यादि समुदायों से संबंधित होनी चाहिए|

राजस्थान देवनारायण छात्रा साइकिल योजना 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

देवनारायण छात्रा साइकिल योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए| जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई है जिनकी आवश्यकता आपको आवेदन करते समय पढ़ सकती है :-

  • राजस्थान का स्थाई पता प्रमाण पत्र|
  • एसबीसी जाति प्रमाण पत्र|
  • आय की पुष्टि के लिए आय प्रमाण पत्र|
  • आधार कार्ड की फोटो कॉपी|
  • कक्षा 9वी का शैक्षणिक प्रमाण पत्र|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Also Read :-

Devnarayan Chhatra Cycle Yojana Apply

देवनारायण छात्रा साइकिल योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे बताई गई है जिसके द्वारा आप आसानी से योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं :-

  • योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको संबंधित सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल के पास जाना होगा|
  • उसके बाद आवेदक को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • आवेदन पत्र मिलने के बाद आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म ध्यानपूर्वक भरना होगा| फॉर्म को भरते समय इस बात का ध्यान रखें की फॉर्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़े|
  • उसके बाद अपना आवेदन पत्र संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल के पास जमा करवा दें|
  • इस तरह आप देवनारायण छात्रा साइकिल योजना के लिए आवेदन दर्ज कर सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Rajasthan Devnarayan Chhatra Cycle Yojana 2026 FAQ

  1. Devnarayan Chhatra Cycle Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा विशेष पिछड़ा वर्ग या फिर विशिष्ट समुदायों की लड़कियों को निशुल्क साइकिल उपलब्ध करवाई जाएगी|

  2. देवनारायण छात्रा साइकिल योजना का लाभ किसे मिलेगा?

    इस योजना का लाभ सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली नौवीं कक्षा की पात्र छात्राएं उठा सकती हैं|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment