Griha Laxmi Yojana: 2,000 रुपए प्रति माह की वित्तीय सहायता, इन्हें मिलेगा लाभ


Griha Laxmi Yojana: राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गृह लक्ष्मी योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य परिवार की मुखिया महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है| जिससे महिलाओं को सशक्त बनाया जा सके|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

कर्नाटक गृह लक्ष्मी योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को ₹2000 प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| इस योजना का लाभ केवल वहीं महिलाएं उठा सकती हैं जिन महिलाओं के नाम राशन कार्ड में परिवार के मुखिया के रूप में सूचीबद्ध हैं|

गृह लक्ष्मी योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल परिवार और गरीबी रेखा से ऊपर आने वाले एपीएल परिवार की महिलाएं उठा सकती हैं| यह सहायता राशि सीधे लाभार्थी के आधार खाते से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाएगी| यह राशि आरटीजीएस के माध्यम से भेजी जाती है|

Griha Laxmi Yojana Karnataka 2026 Highlights

Article NameKarnataka Griha Laxmi Yojana 2026
Sarkari Yojana NameGriha Laxmi Yojana
Year2026
Application ModeOffline
Official Websitehttps://wcd.karnataka.gov.in/
Karnataka Griha Laxmi Yojana 2026 Overview

Karnataka Griha Laxmi Yojana Eligibility (पात्रता)

गृह लक्ष्मी योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है जिसके द्वारा आप यह चेक कर सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक एक महिला होनी चाहिए|
  • आवेदक राशन कार्ड पर परिवार के मुखिया के रूप में सूचीबद्ध होनी चाहिए|
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक का परिवार कर्नाटक राज्य का निवासी होना चाहिए|
  • राशन कार्ड के अनुसार आवेदक परिवार का मुखिया होना चाहिए|
  • इस योजना में बीपीएल परिवारों की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है|
  • अगर परिवार के मुखिया की मृत्यु हो जाती है तो अगली पात्र महिला सदस्य इस योजना का लाभ उठा सकती है|
  • जिन परिवारों में घर का मुखिया पुरुष है वह योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं|
  • जिस परिवार में महिला मुखिया आयकरदाता या जीएसटी का भुगतान कर रही है वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं|

कर्नाटक गृह लक्ष्मी योजना 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

  • राशन कार्ड की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक परिवार के मुखिया के रूप में सूचीबद्ध हो)
  • आधार कार्ड की फोटो कॉपी|
  • आधार खाते से जुड़े बैंक खाता के पासबुक की फोटोकॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर लागू हो तो आय प्रमाण पत्र|
  • स्व घोषणा प्रमाण पत्र|
  • विधवाओं की स्थिति में पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र|
  • कर्नाटक राज्य के निवासी होने का प्रमाण पत्र|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Griha Laxmi Yojana Apply (Offline)

गृह लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी नीचे स्टेप बाय स्टेप दी गई है उसके द्वारा आप यह देख सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदक को अपने नजदीकी ग्रामा बन, बेंगलुरु बन, कर्नाटक बन या फिर बीबीएमपी वार्ड कार्यालय में जाना होगा|
  • वहां पर जाकर आपको आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी लेनी होगी|
  • इसके बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा| फॉर्म भरते समय इस बात का ध्यान रखें की फार्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • उसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • इसके बाद अपना भरा हुआ आवेदन पत्र संबंधित कर्मचारियों के पास जमा करवा दें|
  • इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है और आवेदन करने के लिए कोई भी अंतिम तिथि नहीं है लाभार्थी किसी भी समय अपना पंजीकरण करवा सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Karnataka Griha Laxmi Yojana 2026 FAQ

  1. Karnataka Griha Laxmi Yojana Kya Hai?

    इस योजना के माध्यम से कर्नाटक राज्य में रह रही परिवार की मुखिया महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

  2. कर्नाटक गृह लक्ष्मी योजना में कितने रुपए की सहायता राशि मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थी महिलाओं को 2,000 रुपए प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment