Marriage Gift Scheme: विवाह के लिए 30,000 रुपए की सहायता राशि, ऐसे करें आवेदन


Marriage Gift Scheme: सरकार के बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड, श्रम विभाग द्वारा विवाह उपहार योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य पंजीकृत अविवाहित महिला श्रमिकों तथा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी पंजीकृत भवन एवं निर्माण श्रमिकों की बेटियों को विवाह उपहार के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान करना है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

तेलंगाना विवाह उपहार योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को विवाह के लिए ₹30,000 की उपहार राशि प्रदान की जाएगी| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं| योजना से संबंधित पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है|

Marriage Gift Scheme Telangana Highlights

Article NameTelangana Marriage Gift Scheme 2026
Sarkari Yojana NameMarriage Gift Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://tbocwwb.telangana.gov.in/
Marriage Gift Scheme 2026 Overview

Telangana Marriage Gift Scheme Eligibility (पात्रता)

विवाह उपहार योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है| इसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

स्वयं निर्माण श्रमिकों के लिए :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक तेलंगाना भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत होना चाहिए|
  • निर्माण श्रमिक एक महिला होनी चाहिए|
  • योजना का लाभ लेने के लिए निर्माण श्रमिक महिला अविवाहित होनी चाहिए|

निर्माण श्रमिकों की बेटियों के लिए :-

  • योजना का लाभ लेने के लिए निर्माण श्रमिकों को तेलंगाना भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत होना चाहिए|
  • एक निर्माण श्रमिक अधिकतम दो बेटियों के विवाह के लिए इस योजना का लाभ उठा सकता है|
  • आवेदन करते समय बेटी की आयु 18 वर्ष पूरीहोनी चाहिए|
  • अगर माता और पिता दोनों ही पंजीकृत कर्मचारी हैं तो ऐसी स्थिति में केवल एक को ही योजना का लाभ दिया जाएगा|

तेलंगाना विवाह उपहार योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आवेदक या लाभार्थी का आयु प्रमाण पत्र|
  • आधार कार्ड की कॉपी|
  • शादी का निमंत्रण कार्ड|
  • बीओसीडब्ल्यू अधिनियम के तहत पंजीकृत कार्ड की सत्यापित कॉपी|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • विवाह समारोह की तस्वीर|
  • विवाह प्रमाण पत्र की सत्यापित कॉपी|
  • नवीनीकरण चालान की कॉपी|
  • अग्रिम मुद्राकित रसीद|
  • बैंक खाता पासबुक के पहले पेज की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो हमने कोई दस्तावेज|

Marriage Gift Scheme Apply Process

तेलंगाना विवाह उपहार योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है| जिसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको श्रम विभाग के दफ्तर पर जाना होगा|
  • श्रम विभाग के कार्यालय में जाकर आपको संबंधित अधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • आप Telangana Marriage Gift Scheme Application Form सीधे यहां से भी डाउनलोड कर सकते हैं|
  • इसके बाद आपको अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकलवाना होगा|
  • उसके बाद अपना आवेदन पत्र भरें और फॉर्म को भरते समय बाद का खास ध्यान रखें की फार्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें| उसके बाद अपना आवेदन पत्र श्रम विभाग में संबंधित अधिकारी के पास जमा करवा दें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Telangana Marriage Gift Scheme 2026 FAQ

  1. Telangana Marriage Gift Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा पंजीकृत अविवाहित महिला श्रमिकों तथा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी पंजीकृत भवन एवं निर्माण श्रमिकों की बेटियों को विवाह उपहार के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

  2. तेलंगाना विवाह उपहार योजना में कितने रुपए की राशि दी जाती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को 30,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment