Maternity Benefits Scheme (APBOCWWB): 20,000 रुपए की वित्तीय सहायता


Maternity Benefits Scheme: सरकार के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक एलइटीएंडएफ, श्रम विभाग द्वारा मातृत्व लाभ योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य पंजीकृत महिला श्रमिकों, पंजीकृत पुरुष श्रमिकों की पत्नीयों और उनकी बेटियों को मातृत्व के दौरान सहायता प्रदान करना है| जिससे कि श्रमिकों के सक्षम आने वाले वित्तीय तनाव को कम किया जा सके|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

आंध्र प्रदेश मातृत्व लाभ योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹20,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से इस योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|

Maternity Benefits Scheme Andhra Pradesh Highlights

Article NameAndhra Pradesh Maternity Benefits Scheme 2026
Sarkari Yojana NameMaternity Benefits Scheme 2026
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://apbocwwb.ap.gov.in/
AP Maternity Benefits Scheme 2026 Overview

Andhra Pradesh Maternity Benefits Scheme Eligibility (पात्रता)

आंध्र प्रदेश मातृत्व लाभ योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक एपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी के तहत पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिक, पंजीकृत पुरुष श्रमिकों की पत्नियां और उनकी बेटियां होनी चाहिए|
  • आवेदक एक गर्भवती महिला होनी चाहिए|
  • इस योजना के माध्यम से पहले दो जीवित बच्चों के जन्मों के लिए लाभ उपलब्ध करवाया जाएगा|
  • योजना का लाभ आवेदक को तभी मिलेगा अगर कर्मचारी को बोर्ड में पंजीकरण का 1 वर्ष पूरा हो गया होगा|

आंध्र प्रदेश मातृत्व लाभ योजना 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास अपना और पंजीकृत कर्मचारी का आधार कार्ड होना चाहिए|
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र|
  • प्रसव का संकेत देने वाला चिकित्सा प्रमाण पत्र|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटोकॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Maternity Benefits Scheme Apply Process

आंध्र प्रदेश मातृत्व लाभ योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है जिससे आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड से संपर्क करना होगा|
  • आप भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड का दौरा भी कर सकते हैं|
  • वहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको अपने एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा|
  • फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की फार्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • उसके बाद अपना आवेदन पत्र संबंधित सहायक श्रम अधिकारी/ सहायक श्रम आयुक्त के पास जमा करवा दें|
  • इस तरह आप बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं| 

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Andhra Pradesh Maternity Benefits Scheme 2026 FAQ

  1. Andhra Pradesh Maternity Benefits Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा पंजीकृत महिला श्रमिकों, पंजीकृत पुरुष श्रमिकों की पत्नीयों और उनकी बेटियों को मातृत्व के दौरान वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

  2. आंध्र प्रदेश मातृत्व लाभ योजना के द्वारा कितने रुपए की सहायता राशि दी जाती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹20,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment