CM Yuva Kaushal Yojana: 3,000 रुपए वजीफा, उच्च स्तरीय कौशल प्रशिक्षण


CM Yuva Kaushal Yojana: राज्य सरकार द्वारा देश भर के युवाओं को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री युवा कौशल योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं को रोजगार से संबंधित उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करना है| इस योजना के द्वारा राज्य भर के युवाओं को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है ताकि वह निजी क्षेत्र में नौकरी प्राप्त कर सकें|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

अरुणाचल प्रदेश मुख्यमंत्री युवा कौशल योजना के द्वारा प्रशिक्षण की दो श्रेणियां प्रदान की जाती हैं| इसमें पहली श्रेणी प्रतिष्ठित व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदाताओं को आमंत्रित करके और उन्हें उपयुक्त प्रोत्साहन प्रदान करके राज्य के भीतर प्रशिक्षण प्रदान करना है| इसमें दूसरी श्रेणी उच्च स्तरीय प्रतिष्ठित व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदाताओं और पाठ्यक्रमों की पहचान करके राज्य के बाहर प्रशिक्षण प्रदान करना है| 

CM Yuva Kaushal Yojana Arunachal Pradesh Highlights

Article NameArunachal Pradesh CM Yuva Kaushal Yojana 2026
Sarkari Yojana NameCM Yuva Kaushal Yojana
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://ahvdd.arunachal.gov.in/
AP CM Yuva Kaushal Yojana 2026 Overview

CM Yuva Kaushal Yojana Benefits (लाभ)

  • इस योजना के माध्यम से राज्य भर के युवाओं को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है ताकि वह निजी क्षेत्र में नौकरी पा सकें|
  • युवाओं को न्यूनतम 70% प्लेसमेंट की गारंटी दी जाती है|
  • इसके साथ ही पाठ्यक्रम में भाग लेने वाले प्रशिक्षुओं को ₹3,000 का वजीफा भी दिया जाता है|
  • इस योजना के माध्यम से वर्दी/ पुस्तकों की लागत राज्य सरकार द्वारा वहन की जाती है|
  • इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश राज्य में वार्षिक कौशल मेले की व्यवस्था भी की जाती है|
  • इसमें राज्य के अंदर ऑन द जॉब प्रशिक्षण के दौरान बोर्डिंग और आवास की सुविधा भी प्रदान की जाती है|
  • अगर प्रशिक्षण राज्य के बाहर दिया जाता है तो बोर्डिंग, आवास, परिवहन लागत, प्रशिक्षण शुल्क आदि का वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाता है| इसमें उम्मीदवार को ₹300 प्रतिदिन दिए जाते हैं|
  • इसमें युवाओं के लिए एक नौकरी पोर्टल बनाया गया है जिसके द्वारा पंजीकरण करके वह राज्य के बाहर से आने वाले भावी नियोक्ताओं और श्रम नहीं रोजगार विभाग के परामर्श से राज्य के नौकरी चाहने वालों के बीच एक मंच और संपर्क उपलब्ध किया जाता है|

Arunachal Pradesh CM Yuva Kaushal Yojana Eligibility (पात्रता)

अरुणाचल प्रदेश मुख्यमंत्री युवा कौशल योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी योग्यता होनी चाहिए| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| जिसके माध्यम से आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक अरुणाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • आवेदन कम से कम दसवीं कक्षा पास होना चाहिए|

अरुणाचल प्रदेश मुख्यमंत्री युवा कौशल योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
  • दसवीं कक्षा पास होने की मार्कशीट|
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर|
  • निवास प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

CM Yuva Kaushal Yojana Apply Process

अरुणाचल प्रदेश मुख्यमंत्री युवा कौशल योजना का लाभ उठाने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है इसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां पर और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी कौशल केंद्र से संपर्क करना होता है|
  • संबंधित कौशल केंद्र जाकर आप आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं|
  • इसके बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा|
  • फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की फार्म में भरी हुई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • उसके बाद अपना आवेदन पत्र संबंधित प्राधिकारी के पास जमा करवा दें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Arunachal Pradesh CM Yuva Kaushal Yojana 2026 FAQ

  1. Arunachal Pradesh CM Yuva Kaushal Yojana Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा देश भर के युवाओं को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है|

  2. अरुणाचल प्रदेश मुख्यमंत्री युवा कौशल योजना के द्वारा कितने रुपए का वजीफा मिलता है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹3,000 का वजीफा प्रदान किया जाता है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment