Indiramma Disabled Pension Scheme (Urban): सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा शहरी इंदिरामा विकलांग पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले 40% या उससे अधिक विकलांग नागरिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं :-
आंध्र प्रदेश इंदिरामा विकलांग पेंशन योजना का लाभ बीपीएल परिवारों के सदस्य उठा सकते हैं| इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक आंध्र प्रदेश के किसी जिले का नागरिक होना चाहिए| इसके साथ ही बिल कलेक्टर द्वारा हर महीने की 1 तारीख को पात्र व्यक्तियों को पेंशन वितरित की जाती है| पेंशन के तहत लाभ का पैमाना आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित किया जाता है| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं|
Indiramma Disabled Pension Scheme Andhra Pradesh Highlights
| Article Name | Andhra Pradesh Indiramma Disabled Pension Scheme 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Indiramma Disabled Pension Scheme (Urban) |
| Mode | Offline |
| Year | 2026 |
| Official Website | https://handlooms.ap.gov.in/ |
Andhra Pradesh Indiramma Disabled Pension Scheme Eligibility (पात्रता)
आंध्र प्रदेश इंदिरामा विकलांग पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| इसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक आंध्र प्रदेश के किसी जिले का स्थानीय निवासी होना चाहिए|
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक शहरी क्षेत्र से होना चाहिए|
- आवेदक गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल परिवार से होना चाहिए|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की विकलांगता कम से कम 40% या उससे अधिक होनी चाहिए|
- आवेदक की कम से कम आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
- इस योजना का लाभ आवेदक को तभी दिया जाएगा अगर आवेदक को किसी अन्य पेंशन योजना के अंतर्गत कवर नहीं किया गया होगा|
- इसके साथ ही पात्र नागरिकों की पहचान उनके संबंधित वार्ड सभाओं द्वारा की जाती है|
आंध्र प्रदेश इंदिरामा विकलांग पेंशन योजना (शहरी) के लिए जरूरी दस्तावेज
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- गरीबी रेखा से नीचे आने वाला बीपीएल प्रमाण पत्र|
- विकलांगता का प्रमाण पत्र|
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Indiramma Disabled Pension Scheme Apply Process
आंध्र प्रदेश इंदिरामा विकलांग पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां पर और कैसे आवेदन करना होगा :-
- इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्तियों की पहचान वार्ड सभा पात्रता मान दंडों के आधार पर करती है|
- बिल कलेक्टर द्वारा पात्र व्यक्तियों का एक वार्ड बार रजिस्टर तैयार किया जाता है|
- उसके बाद बिल कलेक्टर द्वारा पात्र व्यक्तियों की सिफारिश करने वाला वार्ड सभा प्रस्ताव नगर आयुक्त को भेजा जाता है|
- इसके बाद नगर आयुक्त पात्रता की जांच करता है और नगर पालिका बार आवंटन के आधार पर पेंशन को मंजूरी देता है|
- उसके बाद परियोजना निदेशक नगर आयुक्त को पेंशन छूट सूची और धनराशि भेजता है|
- इसके बाद नगर आयुक्त बिल कलेक्टर को चेक जारी करता है|
- उसके बाद बिल कलेक्टर वार्ड सदस्यों की उपस्थिति में पेंशन भोगियों को पेंशन वितरित करता है|
- इस तरह आप बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Andhra Pradesh Indiramma Disabled Pension Scheme 2026 FAQ
Andhra Pradesh Indiramma Disabled Pension Scheme Kya Hai?
इस योजना के द्वारा 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले 40% या उससे अधिक विकलांग नागरिकों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|