Maternity Benefit Scheme: 8,000 रुपए से 10,000 रुपए की वित्तीय सहायता, इन्हें मिलेगा लाभ


Maternity Benefit Scheme: सरकार के श्रम विभाग के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा मातृत्व लाभ योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बोर्ड में पंजीकृत महिला लाभार्थियों को मातृत्व लाभ के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान करना है| इस योजना का लाभ अधिकतम दो बच्चों तक दिया जाता है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

ओडिशा मातृत्व लाभ योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹8,000 से लेकर ₹10,000 प्रति बच्चा वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| किसके साथ ही डब्ल्यू एंड सीडी विभाग द्वारा ममता के तहत पात्र लाभार्थियों को ₹15,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है|

Maternity Benefit Scheme Odisha Highlights

Article NameOdisha Maternity Benefit Scheme 2026
Sarkari Yojana NameMaternity Benefit Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://nirmanshramik.odisha.gov.in/
Maternity Benefit Scheme 2026 Overview

Odisha Maternity Benefit Scheme Eligibility (पात्रता)

ओडिशा मातृत्व लाभ योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

भवन/ निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकरण करने के लिए पात्रता :-

  • पंजीकरण करने के लिए आवेदक उड़ीसा का निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक भवन/ निर्माण श्रमिक होना चाहिए|
  • आवेदक की कम से कम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष होनी चाहिए|
  • आवेदक को किसी वर्ष में कम से कम 90 दिनों तक भवन एवं निर्माण कार्य में शामिल होना चाहिए|
  • आवेदक को किसी कानून के तहत स्थापित किसी अन्य कोष का सदस्य नहीं होना चाहिए|

मातृत्व लाभ योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी पात्रता :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला होनी चाहिए|
  • आवेदक को उड़ीसा भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड का पंजीकृत सदस्य होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक गर्भवती महिला होनी चाहिए|
  • आवेदक को बोर्ड के तहत एक वर्ष या उससे अधिक की अवधि के लिए पंजीकृत होना चाहिए

ओडिशा मातृत्व लाभ योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

भवन/ निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची :-

  • आधार कार्ड की फोटो कॉपी|
  • आवेदक के हस्ताक्षर|
  • रोजगार प्रमाण पत्र|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • आधार कार्ड से लिंक बैंक खाते की पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • इस बात का ध्यान रखें की ऊपर दिए गए सभी दस्तावेज 500 KB से कम होने चाहिए| 
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

मातृत्व लाभ योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास पंजीकरण आईडी कार्ड होना चाहिए|
  • सदस्य के वार्षिक अंशदान की जमा राशि का प्रमाण|
  • चिकित्सा प्रमाण पत्र की कॉपी|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Maternity Benefit Scheme Apply Online

ओडिशा मातृत्व लाभ योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है| जिसके माध्यम से आप यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन कैसे करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको ओडीशा भवन एवं अन्य निर्माण कल्याण बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल https://nirmanshramik.odisha.gov.in/ पर जाना होगा|
Maternity Benefit Scheme Apply Online
Maternity Benefit Scheme Apply Online
  • यहां पर जाकर आपको Construction Worker Login पर क्लिक करना होगा|
Maternity Benefit Scheme Online Apply
Maternity Benefit Scheme Online Apply
  • इसके बाद आपको अपना Username दर्ज करके Request OTP के बटन पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद ओटीपी दर्ज करके स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और नीचे दिए रहे Sign In की बटन पर क्लिक करें|
  • इसके बाद आपको अपना सामान्य विवरण, पता विवरण और नामांकित व्यक्ति का विवरण दर्ज करना होगा|
  • इसके बाद उसे प्रतिष्ठा का विवरण दर्ज करें जहां आवेदक ने पिछले एक वर्ष के दौरान काम किया है|
  • उसके बाद अपना बैंक विवरण भरें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें|
  • इसके बाद में मेनू बार में जाकर लाभ के बटन पर क्लिक करें|
  • उसके बाद मातृत्व लाभ योजना का चयन करें|
  • इसके बाद फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें और नीचे दिए गए सबमिट करें के बटन पर क्लिक करें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Odisha Maternity Benefit Scheme 2026 FAQ

  1. Odisha Maternity Benefit Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा पंजीकृत महिला लाभार्थियों को मातृत्व लाभ के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

  2. ओडिशा मातृत्व लाभ योजना के द्वारा कितने रुपए की सहायता राशि मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹8,000 से लेकर ₹10,000 तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment