State Disability Pension Scheme: 350 रुपए प्रति माह पेंशन, ऐसे मिलेगा लाभ


State Disability Pension Scheme: राज्य सरकार के समाज कल्याण एवं जनजातीय मामलों के विभाग द्वारा राज्य विकलांगता पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य पूरी तरह से अंधे या बिस्तर पर पड़े पात्र व्यक्तियों को मासिक पेंशन प्रदान करना है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

मिजोरम राज्य विकलांगता पेंशन योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को 350 रुपए की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस विकलांगता पेंशन योजना के बारे में बताने जा रहे हैं| जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|

State Disability Pension Scheme Mizoram Highlights

Article NameMizoram State Disability Pension Scheme 2026
Sarkari Yojana NameState Disability Pension Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://socialwelfare.mizoram.gov.in/
State Disability Pension Scheme 2026 Overview

Mizoram State Disability Pension Scheme Eligibility (पात्रता)

मिजोरम राज्य विकलांगता पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ जरूरी पात्रता होनी चाहिए| इस योजना से संबंधित जरूरी पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| जिसके माध्यम से आप यह पता कर सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन मिजोरम राज्य का निवासी होना चाहिए|
  • योजना का लाभ तभी दिया जाएगा अगर आवेदक पूरी तरह से अंधा होगा या फिर वह विकलांगता के कारण बिस्तर पर पड़ा होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल परिवार से होना चाहिए|

मिजोरम राज्य विकलांगता पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन के पास यूडीआईडी प्रमाण पत्र होना चाहिए|
  • पारिवारिक राशन कार्ड की कॉपी जो की बीपीएल स्थिति का प्रमाण पत्र होनी चाहिए|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटोकॉपी (इसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा होना चाहिए)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज| 

State Disability Pension Scheme Apply Process

मिजोरम राज्य विकलांगता पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है जिससे आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां पर और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको सादे कागज पर अपना आवेदन लिखना होगा|
  • उसके बाद आपको अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ना होगा|
  • इसके बाद आपको अपना आवेदन पत्र जिला समाज कल्याण कार्यालय में जमा करवाना होगा|
  • आप जिस भी संबंधित प्राधिकारी के पास अपना आवेदन पत्र जमा करवा रहे हैं| आप उनसे या रसीद या पावती के लिए भी अनुरोध कर सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Mizoram State Disability Pension Scheme 2026 FAQ

  1. Mizoram State Disability Pension Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा पूरी तरह से अंधे या बिस्तर पर पड़े पात्र व्यक्तियों को मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|

  2. मिजोरम राज्य विकलांगता पेंशन योजना के द्वारा कितने रुपए की मासिक पेंशन मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को 350 रुपए प्रति माह की पेंशन प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment