Maternity Benefit Scheme: सरकार के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा महिला लाभार्थियों के लिए मातृत्व लाभ योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य लाभार्थियों के रूप में पंजीकृत महिलाओं और पंजीकृत लाभार्थियों की पत्नियों को प्रति गर्भावस्था वित्तीय सहायता प्रदान करना है|
नागालैंड मातृत्व लाभ योजना के द्वारा पात्र महिलाओं को ₹6,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है| यह सहायता राशि अधिकतम दो बच्चों तक प्रदान की जाती है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस मातृत्व लाभ योजना का लाभ ले सकते हैं| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|
Maternity Benefit Scheme Nagaland Highlights
| Article Name | Nagaland Maternity Benefit Scheme 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Maternity Benefit Scheme 2026 |
| Mode | Offline |
| Year | 2026 |
| Official Website | https://nbocw.nagaland.gov.in/ |
Nagaland Maternity Benefit Scheme Eligibility (पात्रता)
नागालैंड मातृत्व लाभ योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक नागालैंड भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिक या फिर पंजीकृत पुरुष श्रमिक की पत्नी होनी चाहिए|
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक एक गर्भवती महिला होनी चाहिए|
- इस योजना का लाभ पहले 2 बच्चों तक की प्रदान करवाया जाता है|
नागालैंड मातृत्व लाभ योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक और पंजीकृत कर्मचारी का आधार कार्ड होना चाहिए|
- जहां बच्चे का जन्म हुआ है उसे अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया गया प्रवेश और छुट्टी सारांश|
- अगर डिलीवरी घर पर ही हुई है तो ऐसी स्थिति में ग्राम स्वास्थ्य समिति और बीसीसी के अध्यक्ष द्वारा जारी किया गया संयुक्त प्रमाण पत्र|
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र|
- बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें लाभार्थी का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Maternity Benefit Scheme Apply Process
नागालैंड मातृत्व लाभ योजना का लाभ उठाने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे जानकारी दी गई है| जिससे आप यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-
- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको नागालैंड भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय जाना होगा|
- वहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
- आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको अपने एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा|
- फॉर्म को करते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि फॉर्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
- उसके बाद अपना आवेदन पत्र सहायक श्रम आयुक्त के पास जमा करवा दें|
- एप्लीकेशन फॉर्म जमा करवाते समय आप उनसे रसीद या पावती के लिए भी अनुरोध कर सकते हैं|
- इस तरह आप बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑफलाइन आवेदन दर्ज करवा सकते हैं|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Nagaland Maternity Benefit Scheme 2026 FAQ
Nagaland Maternity Benefit Scheme Kya Hai?
इस योजना के द्वारा लाभार्थियों के रूप में पंजीकृत महिलाओं और पंजीकृत लाभार्थियों की पत्नियों को प्रति गर्भावस्था वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|
नागालैंड मातृत्व लाभ योजना के द्वारा कितने रुपए की वित्तीय सहायता मिलती है?
इस योजना के माध्यम से पात्र महिला लाभार्थियों को 6,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| यह वित्तीय सहायता अधिकतम दो बच्चों तक प्रदान की जाती है|