Family Pension Scheme: 200 रुपए की पेंशन राशि, ऐसे करें आवेदन


Family Pension Scheme (GBOCWWB): सरकार के श्रम एवं रोजगार विभाग के भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा पारिवारिक पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बोर्ड के पेंशनभोगी की मृत्यु की स्थिति में उसके जीवित पति/ पत्नी को पारिवारिक पेंशन प्रदान करना है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

गोवा पारिवारिक पेंशन योजना के माध्यम से पति या पत्नी को दी जाने वाली पेंशन, पेंशनभोगी (मृतक) को दी जाने वाली पेंशन का 50% या फिर 200 रुपए, दोनों में से जो भी अधिक होगी वह दी जाएगी| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस पेंशन योजना का लाभ ले सकते हैं|

Family Pension Scheme Goa Highlights

Article NameGoa Family Pension Scheme 2026
Sarkari Yojana NameFamily Pension Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://labour.goa.gov.in/
Family Pension Scheme 2026 Overview

Goa Family Pension Scheme Eligibility (पात्रता)

गोवा पारिवारिक पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| इस योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है जिसके माध्यम से आप यह समझ सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक पेंशन भोगी का जीवनसाथी होना चाहिए|
  • योजना का लाभ जीवनसाथी को तभी दिया जाएगा अगर पेंशन भोगी की मृत्यु हो गई होगी|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए मृतक पेंशन भोगी को अपने जीवन काल में गोवा बिल्डिंग एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिक होना चाहिए|
  • पेंशन भोगी की मृत्यु की तिथि से 3 महीने के अंदर आवेदन ऑफ़लाइन जमा किया जाना चाहिए| 

गोवा पारिवारिक पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास श्रमिक पंजीकरण कार्ड/ नंबर होना चाहिए|
  • इसके साथ ही बोर्ड के पास प्रथम एवं अंतिम सदस्यता के भुगतान की प्राप्ति होनी चाहिए|
  • ग्राम अधिकारी द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र जिसमें यह दर्शाया गया हो कि आवेदक और श्रमिक के बीच क्या संबंध है|
  • श्रमिक की मृत्यु का प्रमाण पत्र|
  • ग्राम अधिकारी का प्रमाण पत्र जिसमें यह बताया गया हो कि आवेदक को किसी सरकारी/ अर्ध सरकारी या निजी संस्थान से कोई भी पेंशन नहीं मिल रही है|
  • इसके साथ ही ग्राम अधिकारी द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र जिसमें यह बताया गया हो कि आवेदक को किसी सरकारी/ अर्ध सरकारी या फिर निजी संस्थान से कोई वेतन नहीं मिल रहा है|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Family Pension Scheme Apply Process

गोवा पारिवारिक पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है| जिससे आप यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां पर और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आवेदन पत्र को डाउनलोड करना होगा|
  • आप Goa Family Pension Scheme Application Form सीधे यहां से भी डाउनलोड कर सकते हैं|
  • उसके बाद आपको अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेना होगा|
  • इसके साथ ही आप आयुक्त कार्यालय, श्रम एवं रोजगार, द्वितीय तल, श्रम शक्ति भवन, पट्टो प्लाजा, पणजी- गोवा के कार्यालय जाकर संबंधित अधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए भी अनुरोध कर सकते हैं|
  • उसके बाद आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा और फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की फॉर्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद आप अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • उसके बाद अपना आवेदन पत्र श्रम एवं रोजगार आयुक्त कार्यालय में संबंधित प्राधिकारी के पास जमा करवा दें|
  • आप जिसके पास अपना आवेदन पत्र जमा करवा रहे हैं| आप उनसे रसीद या पावती के लिए भी अनुरोध कर सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं| 

Goa Family Pension Scheme 2026 FAQ

  1. Goa Family Pension Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा बोर्ड के पेंशनभोगी की मृत्यु की स्थिति में उसके जीवित पति/ पत्नी को पारिवारिक पेंशन प्रदान की जाती है|

  2. गोवा पारिवारिक पेंशन योजना के द्वारा कितने रुपए की पेंशन दी जाती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को पेंशनभोगी (मृतक) को दी जाने वाली पेंशन का 50% या फिर 200 रुपए, दोनों में से जो भी अधिक हो, वह पेंशन राशि दी जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment