Indiramma Disabled Pension Scheme (Rural): विकलांगों के लिए मासिक पेंशन


Indiramma Disabled Pension Scheme (Rural): सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इंदिरामा विकलांग पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले 40% या उससे अधिक विकलांगता वाले नागरिकों को मासिक पेंशन प्रदान करना है| इस योजना का लाभ केवल ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक ही उठा सकते हैं|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

आंध्र प्रदेश इंदिरामा ग्रामीण विकलांग पेंशन योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल परिवारों के नागरिकों को दिया जाएगा| इस योजना के तहत दी जाने वाली पेंशन राशि का पैमाना आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित किया जाएगा| इसके साथ ही यह पेंशन राशि हर महीने की पहली तारीख को वितरित की जाती है| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे बताने जा रहे हैं|

Indiramma Disabled Pension Scheme Andhra Pradesh Highlights

Article NameAndhra Pradesh Indiramma Disabled Pension Scheme (Rural) 2026
Sarkari Yojana NameIndiramma Disabled Pension Scheme (Rural)
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://handlooms.ap.gov.in/
AP Indiramma Disabled Pension Scheme (Rural) 2026 Overview

Andhra Pradesh Indiramma Disabled Pension Scheme Eligibility (पात्रता)

आंध्र प्रदेश इंदिरामा विकलांग पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में की गई है जिसके द्वारा आप यह पता लगा सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल परिवार से संबंधित होना चाहिए|
  • आवेदक अपने जिले का स्थानीय निवासी होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक ग्रामीण क्षेत्र से होना चाहिए|
  • योजना का लाभ केवल ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक है उठा सकते हैं|
  • इस योजना का लाभ आवेदक को तभी दिया जाएगा अगर वह अन्य किसी पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त नहीं कर रहा होगा|
  • आवेदक कम से कम 40% या उससे अधिक विकलांग होना चाहिए|
  • इसके साथ ही पात्र नागरिकों की पहचान उनकी संबंधित ग्राम सभाओं द्वारा की जाएगी| उसके बाद पात्र नागरिकों की सूची वाला रजिस्टर पंचायत सचिव द्वारा मंडल परिषद विकास अधिकारी के साथ साझा किया जाता है|

आंध्र प्रदेश इंदिरामा ग्रामीण विकलांग पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र|
  • विकलांगता का प्रमाण पत्र|
  • गरीबी रेखा से नीचे आने वाली बीपीएल श्रेणी का प्रमाण पत्र|
  • निवास प्रमाण पत्र|
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Also Read :-

AP Indiramma Disabled Pension Scheme Apply

आंध्र प्रदेश इंदिरामा ग्रामीण विकलांग पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको कहां और कैसे अपना आवेदन दर्ज करना है :-

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र नागरिकों की पहचान उनकी ग्राम सभाओं के दौरान उनकी संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा की जाती है|
  • पंचायत सचिव द्वारा पात्र व्यक्तियों का एक रजिस्टर तैयार किया जाता है|
  • उसके बाद पात्र व्यक्तियों की सिफारिश करने वाला ग्राम सभा प्रस्ताव मंडल परिषद विकास अधिकारी (एमपीडीओ) को भेजा जाता है|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Andhra Pradesh Indiramma Disabled Pension Scheme 2026 FAQ

  1. Andhra Pradesh Indiramma Disabled Pension Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले 40% या उससे अधिक विकलांगता वाले नागरिकों को मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|

  2. आंध्र प्रदेश इंदिरामा ग्रामीण विकलांग पेंशन योजना कितनी तारीख को वितरित की जाती है?

    इस योजना के तहत की जाने वाली पेंशन राशि हर महीने की 1 तारीख को वितरित की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment