Indiramma Old Age Pension Scheme: राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इंदिरामा वृद्धावस्था पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य वृद्ध नागरिकों चाहे वह महिला या पुरुष कोई भी हो, उन्हें मासिक पेंशन प्रदान की जाती है| वृद्धावस्था पेंशन योजना केवल उन्हीं को दी जाती है जिनकी आयु 65 वर्ष या उससे अधिक होती है तथा वह बेसहारा होते हैं जिनके पास जीविका का कोई भी साधन नहीं होता है तथा उनके पासनिर्भर रहने के लिए कोई भी परिवार या रिश्तेदार नहीं होता है |
आंध्र प्रदेश इंदिरामा वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत लाभ का पैमाना आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित किया जाता है| इसमें पंचायत सचिव सरपंच, ग्राम पंचायत सदस्यों और ग्राम संगठन के पदाधिकारी की उपस्थिति में पात्र नागरिकों को पेंशन वितरित की जाती है| पेंशन राशि हर महीने की पहली तारीख को वितरित की जाती है|
Indiramma Old Age Pension Scheme Andhra Pradesh Highlights
| Article Name | Andhra Pradesh Indiramma Old Age Pension Scheme 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Indiramma Old Age Pension Scheme (Rural) |
| Mode | Offline |
| Year | 2026 |
| Official Website | https://handlooms.ap.gov.in/ |
Andhra Pradesh Indiramma Old Age Pension Scheme Eligibility (पात्रता)
इंदिरामा वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी योग्यता होनी चाहिए| वृद्धावस्था पेंशन योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है इसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र है या नहीं :-
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल परिवार से होना चाहिए|
- आवेदक जिले का स्थानीय निवासी होना चाहिए|
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक ग्रामीण क्षेत्र से होना चाहिए|
- योजना का लाभ आवेदक को तभी दिया जाएगा अगर वह पहले से ही किसी पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रहा होगा|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की कम से कम आयु 65 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
- आवेदक बेसहारा होना चाहिए|
- योजना का लाभ आवेदक को तभी मिलेगा अगर उसके पास जीविका का कोई साधन नहीं होगा|
- आवेदक के पास निर्भर रहने के लिए कोई भी परिवार या रिश्तेदार नहीं होना चाहिए|
- इस योजना के द्वारा पात्र नागरिकों की पहचान उनकी संबंधित ग्राम सभाओं द्वारा की जाती है|
इंदिरामा वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास आयु प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- आवेदक के पास निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल परिवार से होना चाहिए तथा उसके पास बीपीएल प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Indiramma Old Age Pension Scheme Apply Process
इंदिरामा वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन आवेदन के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है जिससे आप यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां पर और कैसे आवेदन करना होगा :-
- इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नागरिकों की पहचान उनकी संबंधित ग्राम सभाओं द्वारा की जाती है|
- पंचायत सचिव द्वारा पात्र व्यक्तियों का एक रजिस्टर तैयार किया जाता है|
- पात्र व्यक्तियों की सिफारिश करने वाला ग्राम सभा प्रस्ताव मंडल परिषद विकास अधिकारी को भेजा जाता है|
- इसके बाद आपकी पात्रता की जांच की जाती है और यदि सारी जानकारी सही पाई जाती है तथा आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो आपके आवेदन को मंजूरी दे दी जाती है|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Andhra Pradesh Indiramma Old Age Pension Scheme 2026 FAQ
Andhra Pradesh Indiramma Old Age Pension Scheme Kya Hai?
इस योजना के द्वारा वृद्ध नागरिकों चाहे वह महिला या पुरुष कोई भी हो, उन्हें मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|
आंध्र प्रदेश इंदिरामा वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आयु सीमा क्या है?
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की कम से कम आयु 65 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|