Arunachal Pradesh Old Age Pension Scheme: 500 रुपए प्रति माह पेंशन


Arunachal Pradesh Old Age Pension Scheme: राज्य सरकार के श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना का लाभ भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत श्रमिकों को दिया जाएगा| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्ति के बाद या फिर वृद्धावस्था में कर्मचारियों की आर्थिक निर्भरता को सुरक्षित करना है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

अरुणाचल प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹500 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है| इसके साथ ही इस पेंशन राशि में हर 5 वर्ष पूरे होने के बाद ₹10 की वृद्धि की जाती है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ ले सकते हैं| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस पेंशन योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं| 

Arunachal Pradesh Old Age Pension Scheme Highlights

Article NameArunachal Pradesh Old Age Pension Scheme 2026
Sarkari Yojana NameOld Age Pension Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttp://arunachalpwd.org/
Old Age Pension Scheme 2026 Overview

Arunachal Pradesh Old Age Pension Scheme Eligibility (पात्रता)

अरुणाचल प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक अरुणाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक को इस योजना का लाभ तभी दिया जाएगा अगर वह भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों में कार्यरत होगा|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक श्रम कल्याण बोर्ड में पंजीकृत होना चाहिए|
  • 60 वर्ष की आयु के बाद कम से कम 1 वर्ष की सदस्यता वाला आवेदक इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए पात्र है|

अरुणाचल प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास पहचान प्रमाण पत्र होना चाहिए (जैसे कि आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड इत्यादि)
  • कर्मचारी के पंजीकरण कार्ड की कॉपी|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Old Age Pension Scheme Apply Process

अरुणाचल प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया के बारे में नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है जिससे आप यह समझ सकते हैं कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको संबंधित जिले के पंजीकरण अधिकारियों, एपीबी और ओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी से संपर्क करना होगा|
  • आप संबंधित कार्यालय जाकर आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी प्राप्त कर सकते हैं|
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको अपने एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा| फॉर्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की फार्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
  • उसके बाद अपना आवेदन पत्र संबंधित कार्यालय में जमा करवा दें|
  • इसके बाद आपके आवेदन की जांच की जाएगी और यदि सारी जानकारी सही पाई जाती है तथा आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं| 

Arunachal Pradesh Old Age Pension Scheme 2026 FAQ

  1. Arunachal Pradesh Old Age Pension Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत श्रमिकों को वृद्धावस्था पेंशन प्रदान की जाती है|

  2. अरुणाचल प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन योजना के द्वारा कितने रुपए की पेंशन राशि मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹500 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment