CM Pratigya Yojana: राज्य सरकार द्वारा बिहार के युवाओं के लिए नई इंटर्नशिप योजना लॉन्च की गई है| इस योजना के माध्यम से न्यूनतम 12वीं पास करने वाले युवाओं को नामी कंपनियों में काम सीखने का मौका मिलेगा| इसके साथ ही मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा उन्हें हर महीने पैसा भी दिया जाएगा|
बिहार मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना में युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में इंटर्नशिप के साथ-साथ हर महीने 4,000 से लेकर 6,000 रुपए भी दिए जाएंगे| राज्य सरकार द्वारा युवाओं को अपना भविष्य बनाने के लिए बहुत ही सुनहरा मौका दिया जा रहा है| राज्य सरकार द्वारा चयन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है|
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का आधिकारिक पोर्टल भी लॉन्च हो चुका है| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से सीएम प्रतिज्ञा योजना की जानकारी देने जा रहे हैं| जिसे कि आप आसानी से इस योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| इसके लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े|
Bihar Pratigya Yojana 2025 Highlights
| Article Name | CM Pratigya Yojana 2025 |
| Sarkari Yojana Name | CM Pratigya Yojana |
| Year | 2025 |
| Application Mode | Online |
| Official Website | https://cmpratigya.bihar.gov.in/ |
CM Pratigya Yojana Eligibility (पात्रता)
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ पात्रता होनी आवश्यक है| पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है जिसे देखकर आप यह चेक कर सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं या नहीं :-
- आवेदक बिहार राज्य का मूल रूप से निवासी होना चाहिए|
- 2025- 26 साल में कुल 5000 युवाओं को ही मौका दिया जाएगा|
- अगले वर्ष इसी योजना के तहत 20000 युवाओं को मौका दिया जाएगा|
- आवेदक की आयु आवेदन की तिथि के अनुसार कम से कम 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
- मतलब यह है कि आवेदक की आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी हो और 28 वर्ष से अधिक ना हो|
- इसमें आवेदक को कौशल विकास कार्यक्रम के तहत ट्रेनिंग लेनी होगी|
- इंटर्नशिप की न्यूनतम अवधि 3 महीने होगी और यह अवधि प्रतिष्ठान /उद्योग /नियोक्ता की आवश्यकताओं एवं अभ्यर्थी की रुचि के अनुसार 12 माह तक बढ़ाई जा सकती है|
CM Pratigya Yojana Amount (राशि)

- 12वीं कक्षा पास युवाओं को इंटर्नशिप के साथ हर महीने 4,000 रुपए दिए जाएंगे|
- ITI या डिप्लोमा से जिन युवाओं ने कोर्स किया है उन्हें हर महीने 5,000 रुपए दिए जाएंगे|
- जिन युवाओं ने ग्रेजुएशन पूरी कर ली है उन्हें हर महीने 6,000 रुपए दिए जाएंगे|
- अगर आवेदक का चयन अपने गृह जिले से बाहर होता है तो उन्हें अलग से 3 महीने तक 2,000 रुपए आजीविका भत्ता भी दिया जाएगा|
- जिन युवाओं को बिहार राज्य के बाहर इंटर्नशिप मिली है उन्हें उनकी इंटर्नशिप की पूरी अवधि के लिए 5,000 रुपए प्रति माह आजीविका भत्ता दिया जाएगा|
बिहार मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
इस योजना को शुरू करने का लक्ष्य यह है कि अगले 5 सालों में कम से कम 1 लाखों युवाओं को इंटर्नशिप प्राप्त करने का मौका मिले| इसे युवाओं को बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा| इसके साथ ही उन्हें प्रोत्साहन राशि देकर भी प्रेरित किया जाएगा|
- स्थाई पता प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- आधार कार्ड होना चाहिए|
- शैक्षिक की योग्यता का प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- कौशल विकास कार्यक्रम में ट्रेनिंग का प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- अगर हो तो जाति प्रमाण पत्र|
- बैंक खाते के पासबुक की फोटो कॉपी (बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए)|
- अगर जरूरत हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
CM Pratigya Yojana Online Apply | Pratigya Yojana Online Registration
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको CM Pratigya Scheme के आधिकारिक पोर्टल https://cmpratigya.bihar.gov.in/ पर जाना होगा|

- अब आपकी स्क्रीन पर कुछ इस प्रकार का पेज ओपन होगा| इसमें आपको Login/ Register पर क्लिक करना होगा|

- उसके बाद आपके पास एक नया पेज ओपन होगा| उसने आपको सबसे ऊपर Candidate को सेलेक्ट करना होगा|
- इसके बाद नीचे मांगी की जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और नया पासवर्ड भरे|
- अब इसके बाद I Am Human के साथ दिख रहे बॉक्स में टिक करें|
- इसके बाद नीचे दिए गए Register के बटन पर क्लिक करें|

- उसके बाद अपनी Email Id और Password के साथ Login करें|
- अब आपकी स्क्रीनपर मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का आवेदन फार्म खुल जाएगा|
- फार्म में मांगी गई जानकारी ध्यान से भरें और अपना फॉर्म सबमिट करते हैं|
- इस प्रकार आप प्रतिज्ञा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Bihar CM Pratigya Yojana 2025 FAQ
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना क्या है?
इस योजना के माध्यम से बिहार राज्य के युवाओं को जो 12वीं कक्षा पास , ITI/ डिप्लोमा होल्डर या फिर जिनकी ग्रेजुएशन पूरी है उन्हें बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका दिया जाएगा|
बिहार प्रतिज्ञा योजना का लाभ 12वीं कक्षा से पहले भी ले सकते हैं?
जी नहीं, इस योजना का लाभ 12वीं कक्षा पास युवाओं को ही मिलेगा|
क्या मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का लाभ अन्य राज्यों के युवा ले सकते हैं?
जी नहीं, इस योजना का लाभ बिहार राज्य के मूल रूप से निवासी युवाओं को ही मिलेगा|