Bihar Cycle Yojana: छात्राओं को साइकिल खरीदने के लिए वित्तीय सहायता, ऐसे करना होगा आवेदन


Bihar Cycle Yojana: बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा लड़कियों को बढ़ावा देने के लिए और माध्यमिक विद्यालय में जाने के लिए मुख्यमंत्री साइकिल योजना शुरू की गई है| महिला छात्रों के बीच स्कूल छोड़ने की दर को कम करने के लिए मुख्यमंत्री जी द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Subscribe

बिहार मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना के तहत पत्र लड़कियों को साइकिल खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| जिससे वह आराम से साइकिल के माध्यम से स्कूल आ सकें और सुरक्षित तरीके से वापस घर पहुंच सके| इसलिए इस योजना को शुरू किया गया है|

साइकिल योजना बिहार के माध्यम से लैंगिक असमानता काफी हद तक कम होगी| इस योजना के माध्यम से लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से मुख्यमंत्री साइकिल योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं| जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन कैसे करें की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| इसके लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़े|

Mukhyamantri Cycle Yojana Bihar Highlights

Article NameBihar Cycle Yojana 2025
Sarkari Yojana NameCycle Yojana
Year2025
Application ModeOffline
Official Websitehttps://state.bihar.gov.in/
Bihar Mukhyamantri Cycle Yojana 2025 Overview

Cycle Yojana Bihar Eligibility (पात्रता)

  • आवेदिका बिहार राज्य की स्थाई रूप से निवासी होनी चाहिए|
  • आवेदन करने वाली बालिका छात्रा होनी चाहिए|
  • आवेदिका सरकारी या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय से पढ़ाई कर रही हो|
  • आवेदन करने के लिए छात्रा को आठवीं कक्षा सफलता पूर्वक पास कर ली होनी चाहिए तथा नवमी कक्षा या उससे उच्चतर कक्षा में प्रवेश ले लिया होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की छात्राओं या फिर सरकार द्वारा निर्दिष्ट लड़कियों को ही दिया जाएगा|
  • पहले इस योजना का लाभ लेने के लिए कक्षा में 75% की हाजिरी जरूरी थी| परंतु अब इसमें बदलाव कर दिया गया| अब योजना का लाभ लेने के लिए 75% हाजिरी की आवश्यकता नहीं है| 

बिहार साइकिल योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आवेदिका का जन्म प्रमाण पत्र|
  • स्कूल प्रवेश प्रमाण पत्र|
  • आधार कार्ड|
  • बैंक खाते के पासबुक की फोटो कॉपी|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • यदि जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Also Read :-

बिहार सरकारी योजना 2025 | Bihar Sarkari Yojana 2025

बेरोजगारी भत्ता बिहार | Bihar Berojgari Bhatta

बिहार कुशल युवा प्रोग्राम | Bihar Kushal Yuva Program

Bihar Ration Card List | बिहार राशन कार्ड लिस्ट

Bihar Cycle Yojana Apply | Cycle Yojana Registration

  • मुख्यमंत्री साइकिल योजना का लाभ देने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्कूल के प्रशासन से संपर्क करना होगा|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन ही आवेदन करना होगा|
  • अपने स्कूल के माध्यम से आप इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं|
  • आपको इस बात का ध्यान रखना होगा की इस योजना का लाभ आपको तभी मिलेगा अगर आप इस योजना के लिए पात्र होंगे तो|
  • अन्य किसी जानकारी तथा सहायता के लिए आप आधिकारिक पोर्टल https://state.bihar.gov.in/educationbihar/ पर जा सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Bihar Cycle Yojana 2025 FAQ

  1. बिहार साइकिल योजना क्या है?

    इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की छात्राओं या फिर सरकार द्वारा निर्दिष्ट लड़कियों को साइकिल खरीदने के लिए सहायता राशि की जाती है|

  2. साइकिल योजना का लाभ किस कक्षा की छात्राओं को मिलेगा?

    इस योजना का लाभ उन छात्राओं को मिलेगा जिन्होंने छात्रा को आठवीं कक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है तथा नवमी कक्षा या उससे उच्चतर कक्षा में प्रवेश ले लिया है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment