UP Ration Card Online Apply 2024: यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी हैं तथा अभी तक आपका राशन कार्ड नहीं बना है और ना ही अपने आवेदन किया है| तो आप ऑनलाइन माध्यम से राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं| जैसा कि आप सभी जानते हैं राशन कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है| यह हमारे सरकारी तथा गैर सरकारी कामों में इस्तेमाल होता है|
राशन कार्ड के माध्यम से आपकी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं| राशन कार्ड के द्वारा आप उचित मूल्य की दुकान से सस्ते में राशन प्राप्त कर सकते हैं| आप हमारे इस लेख के माध्यम से UP Ration Card Online Apply करने की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| तो नीचे दिए गए हमारे इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पड़े|
UP Ration Card Online Apply 2024 Highlights
Article Name | UP Ration Card Online Apply 2024 |
Sarkari Yojana Name | Ration Card Online Apply |
Mode | Online |
State | Uttar Pradesh |
Year | 2024 |
Official Website | https://fcs.up.gov.in OR https://edistrict.up.gov.in |
UP Ration Card Registration 2024 : उत्तर प्रदेश राशन कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड बनवाने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| यदि आपके पास राशन कार्ड नहीं है तथा आप उसके लिए आवेदन करना चाहते हैं| तो आप ऑनलाइन माध्यम से उसके लिए आवेदन कर सकते हैं| Ration Card Online Apply करने की पूरी जानकारी नीचे दी गई है| नीचे दिए गए चरणों का पालन करें तथा अपना यूपी राशन कार्ड 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन पूरा करें|
Also Read :-
- UP Birth Certificate | यूपी जन्म प्रमाण पत्र
- UP Disability Pension Yojana | यूपी विकलांग पेंशन योजना
UP Ration Card Online Apply 2024 : यूपी राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन 2024 कैसे करें
नया राशन कार्ड बनाने के लिए आपको नजदीकी जन सेवा केंद्र या सीएससी सेंटर जाना होगा| वहां पर जाकर आप राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| यदि आपके पास CSC ID है तो आप आवेदन कर सकते हैं| आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया आप नीचे देख सकते हैं:-
- नया राशन कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://edistrict.up.gov.in पर जाना होगा|

- इसके बाद आपको ई-डिस्ट्रिक्ट लॉगिन पर क्लिक करना होगा|

- उसके बाद आपको Select Login Type में जाकर CSC/e-district User सेलेक्ट करना होगा|
- इसके बाद अपना Username तथा Password डालकर स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरें तथा Submit बटन पर क्लिक करें|
- लोगिन करने के पश्चात आपको विभागीय एकीकृत सेवाएं क्षेत्र में जाकर विभागीय एकीकृत सेवाएं हेतु आवेदन करें पर क्लिक करना होगा|
- उसके बाद Apply For Integrated Services पर क्लिक करें|
- अतः फिर Food And Civil Supplies(Ration Card) पर क्लिक करें|
- इसके बाद NFSA के विकल्प पर क्लिक करें|
- उसके बाद राशन कार्ड हेतु आवेदन पर क्लिक करें|
- इसके बाद आपको ग्रामीण या नगरी का चयन करना होगा|
- उसके बाद आपको आय प्रमाण पत्र नंबर डालकर आगे बढ़ना होगा|
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर राशन कार्ड का फॉर्म खुल जाएगा|
- फार्म में मांगी गई सारी जानकारी ध्यान पूर्वक करें तथा उसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें|
- इसके उपरांत आपको संबंधित अधिकारी को प्रेषण करना है|
- 24 घंटे के बाद आप ड्राफ्ट का प्रिंट आउट निकाल सकते हैं|
- ड्राफ्ट का प्रिंटआउट निकालना के बाद आपको Final Lock करना है|
- इसके बाद आपको राशन कार्ड की पावती रसीद निकाल लेनी है तथा उसे खाद्य एवं रसद विभाग अपने जनपद में जमा करना है|
- इस प्रकार आपका ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जाएगा तथा कुछ समय के पश्चात आपका राशन कार्ड बन जाएगा|
- आप UP Ration Card List 2024 में अपना नाम चेक कर सकते हैं|
अन्य किसी जानकारी तथा सहायता के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://edistrict.up.gov.in पर जा सकते हैं|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं|
UP Ration Card Online Apply 2024 FAQ
यूपी राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
नया राशन कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://edistrict.up.gov.in पर जाना होगा|