Student Credit Card Yojana: राज्य सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य छात्रों को बैंकिंग प्रणाली से वित्तीय सहायता प्रदान करना है| जिन छात्रों ने सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थाओं से इंटरमीडिएट/ 12वीं कक्षा पास की है और पैसों की वजह से वह आगे की पढ़ाई करने में असमर्थ हैं| उन छात्रों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा|
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से उन छात्रों को आगे पढ़ने के लिए लोन दिया जाएगा| इस योजना के माध्यम से अधिकतम 4 लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा| जिससे छात्र अपनी आगे की पढ़ाई आसानी से कर सकते हैं| पॉलिटेक्निक, तकनीकी और सामान्य पाठ्यक्रमों के लिए लोन लिया जा सकता है|
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम का उपयोग छात्र किताबें और लैपटॉप खरीदने या किसी भी प्रकार की फीस का भुगतान करने के लिए कर सकते हैं| पढ़ाई पूरी हो जाने और नौकरी मिल जाने के बाद लोन का पुनभुगतान शुरू होता है| दिव्यांग, ट्रांसजेंडर और छात्रों के लिए लोन की ब्याज दर 1% है|
Student Credit Card Bihar Highlights
Article Name | Bihar Student Credit Card Yojana 2025 |
Sarkari Yojana Name | Student Credit Card Yojana |
Year | 2025 |
Application Mode | Online |
Official Website | https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/ |
Bihar Student Credit Card Eligibility (पात्रता)
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ पात्रता होनी जरूरी है| जिसकी जानकारी नीचे दी गई है| जिसे चेक करके आप आसानी से जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है या नहीं|
- आवेदक बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए|
- आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 25 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
- आवेदक को किसी अधिकृत संस्थान के पाठ्यक्रम में एडमिशन लेनी होगी|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को अपना कोर्स पूरा करना होगा|
- आवेदक 12वीं कक्षा पास होना चाहिए|
- अगर आवेदक अपना कोर्स अधूरा छोड़ता है तो इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा|
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए| जरूरी दस्तावेजों की सूची नीचे बताई गई है :-
- आधार कार्ड होना चाहिए| (आवेदक और सह आवेदक दोनों का)
- पैन कार्ड| (आवेदक और सह आवेदक दोनों का)
- 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट और प्रमाण पत्र|
- भरा हुआ सामान्य आवेदन पत्र|
- नियोजित होने की स्थिति में पिछले वर्ष का वेतन प्रमाण पत्र एवं फॉर्म 16|
- अगर उपलब्ध हो तो छात्रवृत्ति प्रदान करने वाले पत्र की कॉपी|
- स्वीकृत पाठ्यक्रम संरचना|
- एडमिशन का प्रमाण पत्र|
- पाठ्यक्रम शुल्क की विवरणी अनुसूची|
- शुल्क अनुसूची|
- छात्र/ माता-पिता/ अभिभावक/ गारंटर के 2 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- पिछले वर्ष का आय प्रमाण पत्र|
- माता-पिता/ अभिभावक के पिछले 6 महीना की लेटेस्ट बैंक स्टेटमेंट और उनका आधार कार्ड|
- आयकर देने की स्थिति में पिछले 2 साल का आयकर रिटर्न|
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र (पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि)
Also Read :-
- बिहार सरकारी योजना 2025 | Bihar Sarkari Yojana 2025
- बेरोजगारी भत्ता बिहार | Bihar Berojgari Bhatta
- बिहार कुशल युवा प्रोग्राम | Bihar Kushal Yuva Program
- Bihar Ration Card List | बिहार राशन कार्ड लिस्ट
Bihar Student Credit Card Course List
S No. | Course Name | S No. | Course Name |
1 | B.A./ B.Sc./ B. Com. (All subject) | 22 | Bachelor of Unani Medicine & Surgery (B.U.M.S) |
2 | M.A./M.Sc./M.Com (All subject) | 23 | Bachelor of Homeopathic Medicine & Surgery (B.H.M.S.) |
3 | Aalim | 24 | Bachelor of Dental Surgery (B.D.S.) |
4 | Shashtri | 25 | General Nursing Midwifery (G.N.M) |
5 | B.C.A. | 26 | Bachelor of Physiotherapy |
6 | M.C.A. | 27 | Bachelor of Occupational Therapy |
7 | B.Sc. (Information Technology/Computer Application/Computer Science) | 28 | Diploma in Food, Nutrition/ Dietetics |
8 | B.Sc. (Agriculture) | 29 | Bachelor of Mass Communication/Mass Media/Journalism |
9 | B.Sc. (Library Science) | 30 | B.Sc. in Fashion Technology/Designing/Apparel Designing/Footwear Designing |
10 | Bachelor of Hotel Management & Catering Technology (B.H.M.C.T.) | 31 | Bachelor of Architecture |
11 | B.Tech/ B.E. For Laterally Admitted Candidates Having Degree Of Three Years Diploma Courses Approved By State Technical Education Council | 32 | Bachelor of Physical Education (B. P. Ed.) |
12 | Hotel Management and Catering Technology | 33 | M.Sc/ M.Tech Integrated Course (जिसमें नामांकन की योग्यता +2 समकक्ष है) |
13 | Hospital and Hotel Management | 34 | Diploma in Food Processing/ Food Production |
14 | Diploma in Hotel Management (Three Year) (I.H.M. Course) | 35 | Diploma in Food & Beverage Services |
15 | Bachelor in Yoga (Entry Level+2Pass) | 36 | B.A./B.Sc.-B.Ed. (Integrated Courses) |
16 | B.Tech/ B.E/ B.Sc (Engineering All Branches) | 37 | Bachelor of Business Administration (B.B.A.) |
17 | M.B.B.S. | 38 | Master of Business Administration (M.B.A.) |
17 | B.Sc. (Nursing) | 39 | Bachelor of Fine Arts (B.F.A.) |
19 | Bachelor of Pharmacy | 40 | BL/LLB (5 Year integrated Course) |
20 | Bachelor of Veterinary Medicine and Surgery (B.V.M.S.) | 41 | Degree/Diploma in Aeronautical, Pilot Training, Shipping |
21 | Bachelor of Ayurveda, Medicine and Surgery (B.A.M.S) | 42 | Polytechnic |
- आप स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड कोर्स लिस्ट पीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं|
- आप Student Credit Card Form Download भी कर सकते हैं|
- इसके साथ ही आप Student Credit Card College List Online भी देख सकते हैं|
Student Credit Card Apply Online
- स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार शिक्षा विभाग, योजना एवं विकास विभाग एवं श्रम संसाधन विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/ पर जाना होगा|

- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर इस प्रकार का एक पेज ओपन होगा| इसमें आपको New Applicant Registration पर क्लिक करना होगा जैसा की चित्र में दिखाया भी गया है|

- अब आपके पास कुछ इस प्रकार का एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा| इसमें आपको आवेदक का नाम, ईमेल आईडी, आधार नंबर, मोबाइल नंबर इत्यादि जानकारी भरनी होगी|
- उसके बाद ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा| वह दर्ज करना होगा|
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक यूजर आईडी और पासवर्ड आएगा|
- इसके बाद आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा|
- लॉगिन करने के बाद आपको बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का चयन करना होगा|
- इसके बाद आपके पास है स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का फॉर्म ओपन होगा|
- फार्म में मांगी की सारी जानकारी ध्यानपूर्वक करें और इस बात का खास ध्यान रखें की फार्म में भरी गई सारी जानकारी सही हो|
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर यूनिक पंजीकरण संख्या का मैसेज आएगा|
- आवेदन के साथ किसी भी प्रकार का दस्तावेज ऑनलाइन नहीं लिया जाएगा|
- उसके बाद आपके पास जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र द्वारा आवेदक को केंद्र पर आने के लिए तिथि एवं समय की सूचना ईमेल आईडी और एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी|
- आप अपनी सुविधा अनुसार भी अपने आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में जमा करवा सकते हैं|
- उसके बाद आवेदक को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के प्रवेश द्वार पर एक टोकन नंबर दिया जाएगा|
- इसके बाद आपका टोकन नंबर आने पर आपको अपने सभी प्रमाण पत्रों के साथ अपने आवेदन पत्र के पीएफ की भी हस्ताक्षरित्र कॉपी के साथ निर्धारित काउंटर पर जाना होगा|
- आपके दस्तावेज स्कैनिंग के बाद आपको वापस कर दिए जाएंगे तथा आपके आवेदन पत्र की कॉपी और अन्य दस्तावेजों की फोटो कॉपी काउंटर पर ले ली जाएगी|
- दस्तावेजों की जांच के बाद काउंटर से आपको एक प्राप्ति रसीद भी दी जाएगी|
- अगर आपके आवेदन में कोई गलती होती है तो उस गलती को उसी समय Multi Purpose Assistant (MPA) द्वारा ठीक किया जाएगा|
- इस प्रकार आप स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Bihar Student Credit Card Yojana 2025 FAQ
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना क्या है?
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से छात्रों को पढ़ाई के लिए 4 लाख रुपए का लोन दिया जाता है|
क्या अन्य राज्य के छात्र भी बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ ले सकते हैं?
जी नहीं, इस योजना का लाभ वहीं छात्र ले सकते हैं जो बिहार राज्य के स्थाई निवासी हो|