Bihar Viklang Pension Yojana: राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा विकलांग पेंशन शुरू की गई है| राज्य के विकलांग नागरिक योजना का लाभ उठा सकते हैं| इस योजना के तहत 400 रुपए प्रति माह की पेंशन प्रदान की जाएगी|
बिहार विकलांग पेंशन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य उन विकलांग लोगों को कवर करना है जो इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांगता पेंशन योजना के अंतर्गत नहीं आते हैं| आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से इस योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं| योजना संबंधित सारी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े|
Bihar Viklang Pension Yojana 2025 Highlights
Article Name | Bihar Viklang Pension Yojana 2025 |
Sarkari Yojana Name | Bihar Viklang Pension Yojana |
Year | 2025 |
Application Mode | Online/Offline |
Official Website | https://serviceonline.bihar.gov.in/ |
Bihar Viklang Pension Yojana Eligibility (पात्रता)
- आवेदक मूल रूप से बिहार का निवासी होना चाहिए|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक कम से कम पिछले 10 वर्षों से बिहार में रह रहा होना चाहिए|
- आवेदक शारीरिक रूप से अक्षम होना चाहिए|
- विकलांग पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए वार्षिक आय की कोई भी अधिकतम सीमा नहीं है|
- आवेदक के पास काम से कम 40% या उससे अधिक वाला विकलांगता प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए कोई भी न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा नहीं रखी गई है|
- विकलांग पेंशन योजना का लाभ वही विकलांग नागरिक ले सकते हैं जो अन्य किसी सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पेंशन प्राप्त ना कर रहे हो|
बिहार विकलांग पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए|
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- पहचान प्रमाण पत्र|
- न्यूनतम 40% या उससे अधिक का विकलांगता प्रमाण पत्र|
- अगर लागू हो तो जाति प्रमाण पत्र|
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र/ पता प्रमाण पत्र|
- बैंक खाते का विवरण/ बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी|
- नंबर मोबाइल नंबर|
- ईमेल आईडी (अगर हो तो)
Also Read :-
बिहार सरकारी योजना 2025 | Bihar Sarkari Yojana 2025
बेरोजगारी भत्ता बिहार | Bihar Berojgari Bhatta
बिहार कुशल युवा प्रोग्राम | Bihar Kushal Yuva Program
Bihar Ration Card List | बिहार राशन कार्ड लिस्ट
Bihar Viklang Pension Yojana Online Apply (ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन)
- विकलांग पेंशन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार समाज कल्याण विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://serviceonline.bihar.gov.in/ पर जाना होगा|

- अब आपकी स्क्रीन पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना हेतु आवेदन पत्र वाला एक पेज ओपन होगा|
- इसमें सबसे पहले योजना का विवरण वाले विकल्प में योजना का नाम (बिहार राज्य नि:शक्तता पेंशन योजना) को चुनना होगा|
- इसके बाद फॉर्म में आपको आवेदक का विवरण (जैसे आवेदक का नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आईटी) भरना होगा|

- अब आपको इसके नीचे निवास का पूरा पता (जिला, पंचायत, ग्राम, थाना इत्यादि) भरना होगा|
- उसके नीचे आपको पेंशन अर्हता संबंधी सूचना (विकलांगता की प्रतिशत इत्यादि) को भरना होगा|
- अब उसके नीचे आपको बैंक का विवरण भरना होगा|

- इसके नीचे आपको संलग्नक (विकलांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड इत्यादि पर टिक करें) को चुनना होगा|
- इसके नीचे वाले कॉर्नर में आपको हां या नहीं में से एक को चुनना होगा|
- अगर आप भारत सरकार द्वारा विकसित रैपिड असेसमेंट सिस्टम के साथ अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर साझा करना चाहते हैं तो हां वाला विकल्प चुने और अगर नहीं करना चाहते हैं तो नहीं वाला विकल्प चुन सकते हैं|
- इसके बाद अपने फार्म को अच्छे से चेक कर लें अगर सारी जानकारी सही है तो ही आगे बढ़े|
- इसके नीचे स्व घोषणा/ सहमति वाले ऑप्शन में आपको I Agree पर टिक लगाना है|
- इसके बाद अपनी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें|
- इस प्रकार आप बिहार विकलांग पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|
कृपया ध्यान दें :- फार्म आप तभी भरें अगर आप सामाजिक सुरक्षा के तहत अन्य कोई भी पेंशन ना ले रहे हो| फार्म में भारी गई कोई भी जानकारी अगर झूठी या गलत पाई जाती है तो पेंशन के रूप में भुगतान की गई राशि राजस्व के बकाए की तरह वापस वसूली जाएगी|
बिहार विकलांग पेंशन योजना 2025 के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को अपना सही ढंग से भरा हुआ और हस्ताक्षरित एप्लीकेशन फॉर्म जरूरी दस्तावेजों के साथ ब्लॉक ऑफिस स्तर पर स्थित लोक सेवा अधिकार के काउंटर पर जमा करवाना होगा|
- एप्लीकेशन फॉर्म जमा करवाने के बाद आपको काउंटर से एक रसीद भी जाएगी|
- आप इस रसीद को भविष्य के लिए संभाल कर रख सकते हैं|
- इसके बाद आपको एसएमएस या ईमेल के माध्यम से आपकी आवेदन की स्वीकृति या अस्वीकृति की सूचना दी जाएगी|
- अगर आपके आवेदन को स्वीकृति मिल जाती है तो स्वीकृति की रसीद आपको उसी काउंटर (जहां से आवेदन किया हो) से अपना वैलिड पहचान पत्र दिखाने पर मिल जाएगी|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Bihar Viklang Pension Yojana 2025 FAQ
क्या अगर पहले से ही सामाजिक सुरक्षा के तहत कोई अन्य पेंशन मिल रही हो तो इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं?
जी नहीं, इस योजना का लाभ आप तभी ले सकते हैं अगर आप पहले किसी भी सामाजिक सुरक्षा के तहत कोई पेंशन ना ले रहे हो|
योजना का लाभ लेने के लिए कम से कम कितनी आयु होनी चाहिए?
इस योजना का लाभ लेने के लिए कोई भी आयु सीमा तय नहीं की गई है|
कम से कम कितनी आय होने पर इस योजना का लाभ मिल सकता है?
इस योजना का लाभ लेने के लिए कोई भी आय सीमा तय नहीं की गई है|