Divyangjan Scholarship Scheme: राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजन छात्रवृति योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए स्कॉलरशिप के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|
छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना का लाभ स्कूल या कॉलेज में पढ़ रहे नियमित दिव्यांग छात्र उठा सकते हैं| इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थी 150 रुपए से लेकर 190 रुपए प्रति माह की स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकते हैं| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से इस योजना के बारे में बताने जा रहे हैं| जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|
Divyangjan Scholarship Scheme Chhattisgarh Highlights
| Article Name | Chhattisgarh Divyangjan Scholarship Scheme 2025 |
| Sarkari Yojana Name | Divyangjan Scholarship Scheme |
| Year | 2025 |
| Application Mode | Offline |
| Official Website | https://sw.cg.gov.in/ |
CG Divyangjan Scholarship Scheme Benefits (लाभ)
- पहली कक्षा से लेकर पांचवी कक्षा के छात्रों को 150 रुपए प्रति माह स्कॉलरशिप दी जाएगी|
- छठी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा के छात्रों को 170 रुपए प्रति माह की स्कॉलरशिप दी जाएगी|
- नौवीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा के छात्रों को इस योजना के माध्यम से 190 रुपए प्रति माह की स्कॉलरशिप दी जाएगी|
Chhattisgarh Divyang Scholarship Scheme Eligibility (पात्रता)
दिव्यांगजन स्कॉलरशिप योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे दी गई है उसके माध्यम से आप यह चेक कर सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी होना चाहिए|
- आवेदक एक छात्र होना चाहिए|
- इस योजना का लाभ केवल दिव्यांग छात्रों को मिलेगा|
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की विकलांगता कम से कम 40% या उससे अधिक होनी चाहिए|
- आवेदक किसी कॉलेज/ तकनीकी स्कूल का नियमित छात्र होना चाहिए|
छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- 40% या उससे अधिक विकलांगता वाला विकलांग प्रमाण पत्र|
- निवास प्रमाण पत्र (जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र इत्यादि)
- आय की पुष्टि के लिए आय प्रमाण पत्र|
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- स्कूल/ कॉलेज या फिर किसी तकनीकी संस्थान से बोनाफाइड प्रमाण पत्र|
- पिछले वर्ष की मार्कशीट|
- बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Divyangjan Scholarship Scheme Apply
छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे बताई गई है :-
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको Divyangjan Scholarship Scheme Application Form Pdf Download करना होगा|
- उसके बाद आपको अपना आवेदन फॉर्म भरना होगा| आवेदन पात्र भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें की फार्म में भरी हुई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- अपना आवेदन पत्र पूरा भरने के बाद उसके साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
- इसके बाद अपना आवेदन फॉर्म जिला समाज कल्याण कार्यालय या फिर जनपद पंचायत कार्यालय में जमा करवा दे|
- उसके बाद आपके आवेदन पत्र की जांच की जाएगी| यदि सारी जानकारी सही पाई जाती है और आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो आपको इस योजना का लाभ दे दिया जाएगा|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Chhattisgarh Divyangjan Scholarship Scheme 2025 FAQ
छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन स्कॉलरशिप योजना क्या है?
इस योजना से माध्यम से राज्य में नियमित रूप से पढ़ाई कर रहे हैं पहली कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा के दिव्यांग छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है|
दिव्यांगजन छात्रवृति योजना में कितने रुपए की स्कॉलरशिप मिलती है?
इस योजना के माध्यम से 150 रुपए से लेकर 190 रुपए प्रति माह की स्कॉलरशिप दी जाती है|