Unemployment Allowance Scheme: 2500 रुपए प्रति माह बेरोजगारी भत्ता, इन्हें मिलेगा लाभ


Unemployment Allowance Scheme: राज्य सरकार के रोजगार विभाग द्वारा बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने तक वित्तीय सहायता प्रदान करना है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹2500 का मासिक बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं| जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|

Unemployment Allowance Scheme Chhattisgarh Highlights

Article NameChhattisgarh Unemployment Allowance Scheme 2026
Sarkari Yojana NameUnemployment Allowance Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://erojgar.cg.gov.in/
CG Unemployment Allowance Scheme 2026 Overview

Chhattisgarh Unemployment Allowance Scheme Eligibility (पात्रता)

बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| बेरोजगारी भत्ता योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| जिसके माध्यम से आप यह पता लगा सकते हैं की आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र है या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का मूल रूप से निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक जिस भी वर्ष आवेदन कर रहा है उसे वर्ष के 1 अप्रैल तक उसकी आयु 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 12वीं कक्षा पास की हो|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक छत्तीसगढ़ के किसी भी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में पंजीकृत होना चाहिए| इसके साथ ही आवेदन के वर्ष की 1 अप्रैल तक उसका रोजगार पंजीकरण कम से कम 2 साल पुराना होना चाहिए तथा उसके पास उच्चतर माध्यमिक या उससे अधिक योग्यता होनी चाहिए|
  • योजना का लाभ आवेदक को तभी दिया जाएगा अगर उसके पास आय का कोई स्रोत नहीं होगा| इसके साथ ही आवेदक के परिवार की सभी स्रोतों से मिलकर वार्षिक आय 2 ,50,000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए|
  • परिवार के एक से ज्यादा सदस्य बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए पात्र है तो परिवार के केवल एक सदस्य को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा| बेरोजगारी भत्ता सबसे अधिक आयु वाले सदस्य को दिया जाएगा|
  • अगर आवेदक को स्वरोजगार या सरकारी या निजी क्षेत्र में कोई नौकरी दी जाती है तथा आवेदक उसे स्वीकार नहीं करता है तो ऐसी स्थिति में भी आवेदन को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया जाएगा|

छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र|
  • जन्मतिथि के लिए दसवीं कक्षा की मार्कशीट|
  • पात्रता के लिए 12वीं कक्षा की मार्कशीट|
  • आय प्रमाण पत्र|
  • न्यू पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • लाइव रोजगार पंजीकरण पहचान पत्र (X-10)|
  • आधार कार्ड|

CG Unemployment Allowance Scheme Apply Online

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको रोजगार विभाग छत्तीसगढ़ के आधिकारिक पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/ पर जाना होगा|
CG Unemployment Allowance Scheme Online Apply
CG Unemployment Allowance Scheme Online Apply
  • अब आपकी स्क्रीन पर इस प्रकार का एक पेज ओपन होगा| इसमें थोड़ा सा नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर आपको बेरोजगारी भत्ता हेतु आवेदन प्रक्रिया का विकल्प दिखाई देगा|
  • इसमें आपको ऑनलाइन आवेदन के लिए https://berojgaribhatta.cg.nic.in/ पोर्टल दिखाई देगा|
  • आपको इस पर क्लिक करना होगा|
  • उसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से इस पोर्टल पर पंजीकृत होना होगा|
  • पंजीकृत होने के बाद आपको लॉगिन करना होगा|
  • उसके बाद आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी और शिक्षा से संबंधित जानकारियां भरनी होगी|
  • इसके बाद अपनी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और उसके बाद नीचे दिए गए सबमिट के बटन पर क्लिक करें|
  • उसके बाद रोजगार अधिकारियों द्वारा आपके आवेदन पत्र की और दस्तावेजों की जांच की जाएगी|
  • इसके बाद आवेदकों को उनकी ग्राम पंचायत या बोर्ड के कार्यालय में सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Chhattisgarh Unemployment Allowance Scheme 2026 FAQ

  1. Chhattisgarh Unemployment Allowance Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा राज्य में रह रहे बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने तक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|

  2. छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता में कितने रुपए की राशि दी जाती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹2500 रुपए का मासिक भत्ता प्रदान किया जाता है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment