झारखंड श्रमिक रोजगार योजना 2024: Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana


झारखंड श्रमिक रोजगार योजना (Jharkhand Shramik Rojgar Yojana) को मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी द्वारा शुरू किया गया है| इस योजना के माध्यम से लाभ लेने वाले सभी श्रमिकों को नरेगा जॉब कार्ड की तरह श्रमिक जॉब कार्ड प्रदान करवाया जाएगा| इस श्रमिक जॉब कार्ड के माध्यम से वह योजना से मिलने वाले रोजगार का लाभ उठा सकते हैं| जो श्रमिक अल्प आय वर्ग से संबंधित हैं उन श्रमिकों को इस योजना का लाभ प्रदान करवाया जाएगा|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Subscribe

इस श्रमिक कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को 100 दिन का रोजगार प्रदान करवाया जाएगा| राज्य के सभी शहरी अकुशल श्रमिक नागरिकों को इस योजना का लाभ प्रदान करवाया जाएगा| यदि इस योजना के माध्यम से श्रमिकों को राज्य सरकार रोजगार उपलब्ध नहीं करवा पाती है तो सरकार द्वारा उनके लिए बेरोजगारी भत्ते का लाभ प्रदान करवाया जाएगा| हमारे इसलिए के माध्यम से आप झारखंड श्रमिक रोजगार योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|

Table of Contents

झारखंड श्रमिक रोजगार योजना 2024 : Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana

सरकार द्वारा राज्य के सभी मजदूरों के लिए इस योजना के माध्यम से 100 दिन का रोजगार प्रदान करवाया जाएगा| जिससे राज्य के श्रमिक अपने परिवार का पालन पोषण कर सकेंगे| झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना (Jharkhand Shramik Rojgar Yojana) के तहत उन सभी श्रमिकों को शामिल किया जाएगा जो करोना के समय अपने घर वापस लौट कर आए थे| श्रमिक भाइयों को राज्य सरकार द्वारा श्रमिक कार्ड भी प्रदान करवाएं जाएंगे|

श्रमिक रोजगार योजना का लाभ लेने के लिए आप को आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा| पंजीकरण करने वाले सभी श्रमिकों को सरकार द्वारा रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा| शहरी क्षेत्र में रहने वाले सभी अकुशल श्रमिक इस योजना के लिए पंजीकरण कर सकते हैं| पंजीकरण करने की पूरी जानकारी आप नीचे दिए गए लेख में देख सकते हैं|

मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना 2024 को शुरू करने का उद्देश्य

  • झारखंड श्रमिक रोजगार योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि राज्य में वापस लौटे प्रवासी मजदूरों को जीवन जीने के लिए रोजगार के नए साधन उपलब्ध करवाना है| 
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की अकुशल श्रमिक राज्य में ही रोजगार प्राप्त कर सकते हैं|
  • श्रमिक वर्ग के नागरिकों के लिए दो वक्त के खाने की व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार द्वारा यह योजना शुरू की गई है|
  • योजना के माध्यम से श्रमिकों को श्रमिक कार्ड प्रदान करवाया जाएगा जिसके तहत वह रोजगार प्राप्त कर सकते हैं|
  • इसलिए राज्य सरकार द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है|

Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana 2024 Highlights

योजना झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना
किसके द्वारा शुरू की गई CM हेमंत सोरेन जी के द्वारा
संबंधित विभागरोजगार श्रम विभाग
लाभार्थीशहरी क्षेत्र के प्रवासी अकुशल श्रमिक नागरिक
लाभ100 दिन के रोजगार की प्राप्ति
उद्देश्यसभी अकुशल श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराना 
आवेदनऑनलाइन
वर्ष2024
आधिकारिक वेबसाइटmsy.jharkhand.gov.in
Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana Highlights

झारखंड श्रमिक रोजगार योजना के अंतर्गत होने वाले कार्यों की सूची

राज्य के श्रमिकों को रोजगार प्राप्त करवाने के लिए इस योजना के तहत भिन्न-भिन्न कार्य किए जाएंगे जिन की सूची आप नीचे देख सकते हैं:-

  • इस योजना के तहत वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा|
  • योजना के माध्यम से सिंचाई का कार्य किया जाएगा|
  • इसके माध्यम से चकबंदी कार्य का निर्माण किया जाएगा|
  • भवनों का निर्माण इस योजना के द्वारा किया जाएगा|
  • इस योजना के द्वारा आवास निर्माण कार्य से जुड़े सभी प्रकार के कार्य किए जाएंगे|
  • सड़कों का निर्माण इसके द्वारा किया जाएगा|
  • राज्य की साफ सफाई का कार्य इस योजना के तहत किया जाएगा|
  • राज्य में मौजूदा सार्वजनिक स्थानों तथा संस्थानों के रखरखाव का कार्य इसी योजना के अंतर्गत किया जाएगा|
  • कृषि से जुड़े सभी प्रकार के कार्य इस योजना के अंतर्गत किए जाएंगे|
  • मरम्मत के कार्य इस योजना के तहत किए जाएंगे|

झारखंड श्रमिक रोजगार योजना 2024 के लाभ : Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana Benefits

  • इस योजना के तहत 18 वर्ष की आयु वाले सभी श्रमिकों को लाभ प्राप्त होगा|
  • योजना के द्वारा 100 दिन के रोजगार को पूरा कर लेने के बाद सारी राशि नागरिक को प्रदान करवाई जाएगी|
  • यदि किसी श्रमिक को योजना के द्वारा रोजगार का अवसर प्राप्त नहीं होता है तो उस नागरिक को बेरोजगारी भत्ते का लाभ प्रदान करवाया जाएगा|
  • श्रमिक को प्रथम माह के अंदर ही भत्ते के रूप में न्यूनतम मजदूरी का चौथा हिस्सा लाभार्थी श्रमिकों प्रदान करवाया जाएगा|
  • उसके बाद श्रमिक को 60 दिन की मजदूरी पूरी करने के बाद मजदूरी का आधा हिस्सा दिया जाएगा|
  • श्रमिक रोजगार योजना के तहत नागरिकों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए भिन्न भिन्न प्रकार के कार्यों को योजना के अंदर सम्मिलित किया जाएगा|
  • इस योजना के माध्यम से अकुशल श्रमिकों को श्रमिक कार्ड प्रदान करवाया जाएगा|
  • कार्ड के माध्यम से वह रोजगार प्राप्त कर सकते हैं|
  • इस योजना के तहत लाभ लेने वाले श्रमिक को वित्तीय वर्ष के अंदर 100 दिन का रोजगार प्रदान करवाया जाएगा|
  • राज्य सरकार द्वारा 5 लाख से अधिक अकुशल श्रमिकों को इस योजना के माध्यम से लाभ प्रदान करवाया जाएगा|

झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना की विशेषताएं

  • इस योजना के अंतर्गत करोना के बाद अपने राज्य में वापस लौटे राज्य के प्रवासी श्रमिकों को सहायता मिलेगी|
  • राज्य ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 2 लाख 50 हजार श्रमिकों का कौशल मानचित्रण किया है|
  •  इस मानचित्रण के माध्यम से यह पता चला है की अन्य राज्यों से वापस लौटे 30% श्रमिक अकुशल श्रमिक है|
  • आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिकों को ध्यान में रखते हुए इस योजना को शुरू किया गया है|
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के अकुशल श्रमिकों को काफी हद तक मदद मिलेगी|

श्रमिक रोजगार योजना 2024 के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची

इस योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक के पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए जिनकी सूची आप नीचे देख सकते हैं:-

  • मतदाता पहचान पत्र|
  • बैंक अकाउंट का विवरण|
  • आधार कार्ड|
  • आवासीय प्रमाण पत्र|
  • मोबाइल नंबर|
  • आय प्रमाण पत्र|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|

मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना के लिए पात्रता : Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana 2024

  • पुरुष एवं महिला दोनों ही श्रमिक रोजगार योजना के लिए पंजीकरण कर सकते हैं| दोनों ही इस योजना के लिए पात्र हैं|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक की आयु कम से कम 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
  • श्रमिक का 1 अप्रैल 2015 से शहरी क्षेत्रों में निवासरत होना आवश्यक है|
  • ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले श्रमिक यदि आवेदन करते हैं तो उनके पास मनरेगा कार्ड होना चाहिए|

झारखंड श्रमिक रोजगार योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? | Jharkhand Shramik Rojgar Yojana Registration

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा|
  • आधिकारिक पोर्टल पर जाने के लिए यहां पर क्लिक करें|
झारखंड श्रमिक रोजगार योजना ऑनलाइन आवेदन
झारखंड श्रमिक रोजगार योजना ऑनलाइन आवेदन
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर Apply For Job  Card का विकल्प दिखाई देगा|
  • आपको Apply For Job Card पर क्लिक करना होगा जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है|
Jharkhand Shramik Rojgar Yojana Registration
Jharkhand Shramik Rojgar Yojana Registration
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन पत्र का फॉर्म खुल जाएगा|
  • इसमें मांगी की जानकारी जैसे पता, जिला, शहरी स्थानीय निकाय, वार्ड, पिन कोड, मोबाइल नंबर,लिंग, जन्मतिथि,आधार नंबर इत्यादि का चयन करें तथा भरे|
  • इसके बाद Declaration तथा आधार वाले विकल्प पर टिक करना होगा|
  • इसके बाद स्क्रीन पर दर्शाया गया कैप्चा कोड भरे|
  • उसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें|
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर पंजीकरण का रेफरेंस नंबर प्राप्त होगा|

झारखंड श्रमिक रोजगार योजना का जॉब कार्ड कैसे डाउनलोड करें? | Jharkhand Shramik Rojgar Yojana Job Card Download

  • जॉब कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां पर क्लिक करें|
झारखंड श्रमिक रोजगार योजना का जॉब कार्ड डाउनलोड
झारखंड श्रमिक रोजगार योजना का जॉब कार्ड डाउनलोड
  • इसके बाद Application सेक्शन में जाकर Download Job Card पर क्लिक करें जैसा कि चित्र में दिखाया गया है|
  • सीधे जाने के लिए आप यहां पर क्लिक करें|
Jharkhand Shramik Rojgar Yojana Job Card Download
Jharkhand Shramik Rojgar Yojana Job Card Download
  • इसके बाद आवेदन संदर्भ संख्या (Application Ref Number) दर्ज करें|
  • उसके बाद आधार नंबर (Aadhaar No.) दर्ज करें|
  • इसके बाद स्क्रीन पर दर्शाया गया कैप्चा कोड करें|
  • सारी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें|
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर जॉब कार्ड का सारा विवरण दिखाई देगा|
  • आप इसको डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं|

झारखंड श्रमिक रोजगार योजना हेतु शिकायत कैसे दर्ज करें?

  • शिकायत दर्ज करने हेतु सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा|
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां पर क्लिक करें|
  • इसके बाद GRIEVANCE के सेक्शन में जाकर Record Grievance पर क्लिक करें|
  • डायरेक्ट जाने के लिए यहां पर क्लिक करें|
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर शिकायत का फॉर्म ओपन हो जाएगा|
  • इसमें अपनी जॉब कार्ड संख्या (Job Card Number), आधार नंबर (Aadhaar No.), शिकायत का प्रकार (Grievance Type) तथा शिकायत का विवरण (Grievance Description) भरें|
  • उसके बाद स्क्रीन पर दिखाया गया कैप्चा कोड भरें तथा Submit बटन पर क्लिक करें|
  • इसके बाद आपको शिकायत संदर्भ संख्या (Grievance Reference Number) प्राप्त होगी|

मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना की शिकायत की स्थिति की जांच कैसे करें?

  • शिकायत की स्थिति जांचने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा|
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां पर क्लिक करें|
  • इसके बाद GRIEVANCE सेक्शन में जाकर Check Grievance Status पर क्लिक करें|
  • सीधे जाने के लिए यहां पर क्लिक करें|
  • इसके बाद शिकायत संदर्भ संख्या (Grievance Reference Number) भरे तथा Submit बटन पर क्लिक करें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Jharkhand Shramik Rojgar Yojana 2024 Frequently Asked Questions Answers

श्रमिक रोजगार योजना का लाभ राज्य के श्रमिक किस प्रकार प्राप्त कर सकते हैं?

श्रमिक रोजगार योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिकों को योजना के माध्यम से अपना पंजीकरण करवाना होगा पंजीकरण हो जाने के उपरांत वह रोजगार संबंधी सभी सुविधाओं का लाभ सरलता से प्राप्त कर सकते है।

झारखंड श्रमिक रोजगार योजना का जॉब कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

श्रमिक रोजगार योजना का जॉब कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा| वहां से आप जॉब कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं|

झारखंड श्रमिक रोजगार योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया है| इसमें आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं|

मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना में आवेदन करने के लिए कौन कौन से दस्तावेज चाहिए?

मतदाता पहचान पत्र|
बैंक अकाउंट का विवरण|
आधार कार्ड|
आवासीय प्रमाण पत्र|
मोबाइल नंबर|
आय प्रमाण पत्र|
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment