Ved Vyas Housing Construction Scheme: राज्य सरकार के कृषि, पशुपालन और सहकारी विभाग द्वारा वेद व्यास आवास निर्माण योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सिमडेगा जिले में रह रहे पारंपरिक मछली किसानों को घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है|
झारखंड वेद व्यास आवास निर्माण योजना के द्वारा से कच्चे या फूस के घरों में रहने वाले नागरिकों को विशेष रूप से प्राथमिकता दी जाएगी| इस योजना के द्वारा महिलाओं और विकलांग आवेदको के लिए भी लाभ सुनिश्चित किया जाता है| इस योजना के माध्यम से नया घर बनाने के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी|
झारखंड वेद व्यास हाउसिंग कंस्ट्रक्शन योजना का लाभ पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से उठा सकते हैं| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से इस आवास निर्माण योजना के बारे में बताने जा रहे हैं| जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन प्रक्रिया के बारे में आसानी से जान सकते हैं|
Ved Vyas Housing Construction Scheme Jharkhand Highlights
| Article Name | Jharkhand Ved Vyas Housing Construction Scheme 2025 |
| Scheme Name | Ved Vyas Housing Construction Yojana |
| Year | 2025 |
| Mode | Offline |
| Scheme Guidelines | Ved Vyas Housing Scheme Guidelines |
Jharkhand Ved Vyas Housing Scheme Eligibility (पात्रता)
झारखंड वेद व्यास हाउसिंग योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है जिसके द्वारा आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक एक पारंपरिक और सक्रिय मछली किसान होना चाहिए|
- योजना का लाभ आवेदक को तभी दिया जाएगा यदि आवेदक कच्चे या फूस के घरों में रहता हो|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का परिवार गरीबी रेखा से नीचे होना चाहिए|
- योजना का लाभ आवेदक को तभी दिया जाएगा यदि आवेदक को पहले विभागीय मछुआरा आवास योजना, इंदिरा आवास या फिर केंद्र/ राज्य सरकार द्वारा आवास योजना का लाभ नहीं लिया हो|
- नया मकान बनाने के लिए आवेदक के पास भूमि होनी चाहिए|
झारखंड वेद व्यास आवास निर्माण योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- आवासीय प्रमाण पत्र|
- आय की पुष्टि के लिए आय प्रमाण पत्र|
- जाति प्रमाण पत्र|
- आवेदक की फोटोग्राफ|
- कच्चे घर की फोटो|
- भूमि स्वामित्व दस्तावेज|
- ब्लॉक विकास अधिकारी द्वारा जारी मछली पालन गतिविधि प्रमाण पत्र|
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Also Read :-
- झारखंड सरकारी योजना 2025 | Jharkhand Sarkari Yojana 2025
- Jharkhand Sukanya Yojana | झारखंड सुकन्या योजना
- झारखंड विकलांग/वृद्धावस्था/विधवा पेंशन
- झारखंड न्यू राशन कार्ड लिस्ट
- सर्वजन पेंशन योजना | Sarvjan Pension Yojana
Ved Vyas Housing Construction Scheme Apply
झारखंड वेद व्यास हाउसिंग कंस्ट्रक्शन योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे बताई गई है :-
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको जिला मत्स्य पालन कार्यालय, सिमडेगा के दफ्तर जाना होगा|
- उसके बाद वहां से आपको आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा|
- इसके बाद आपको अपने आवेदन पत्र को भरना होगा| ध्यान रखें कि फॉर्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- उसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें|
- अगर जरूरी हो तो दस्तावेजों को सेल्फ अटेस्टेड करें|
- उसके बाद अपना आवेदन पत्र जिला मत्स्य पालन कार्यालय, सिमडेगा के पास जमा करवा दें|
- इसके बाद आपके आवेदन पत्र की जांच की जाएगी और यदि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पाए जाते हैं तो आपको योजना का लाभ दे दिया जाएगा|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Jharkhand Ved Vyas Housing Construction Scheme 2025 FAQ
Ved Vyas Housing Construction Scheme Kya Hai?
वेद व्यास आवास निर्माण योजना के माध्यम से सिमडेगा जिले में रह रहे पारंपरिक मछली किसानों को घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|
वेद व्यास आवास निर्माण योजना के द्वारा कितने रुपए की सहायता मिलती है?
इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को नया घर बनाने के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है|