Shravan Bal Seva State Pension Scheme: 600 रुपए की मासिक पेंशन, ऐसे मिलेगा लाभ


Shravan Bal Seva State Pension Scheme: राज्य सरकार के सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग द्वारा श्रवण बल सेवा राज्य पेंशन योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से राज्य में रह रहे निराश्रित व्यक्तियों को मासिक पेंशन प्रदान की जाती है| पात्र लाभार्थी बहुत ही आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

श्रवण बल सेवा राज्य पेंशन योजना का लाभ केवल महाराष्ट्र राज्य की स्थाई निवासी है उठा सकते हैं| इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹600 की मासिक पेंशन प्रदान की जाती है| इस योजना के द्वारा 65 वर्ष या उससे अधिक आयु की निराश्रित महिलाएं या पुरुष जो की गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों से हैं वह योजना का लाभ उठा सकते हैं|

इसके साथ ही जो निराश्रित महिलाएं और पुरुष जिनकी आयु तो 65 वर्ष या उससे अधिक है| परंतु वह गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों की सूची में सूचीबद्ध नहीं है तथा उनकी वार्षिक पारिवारिक आय ₹21,000 या उससे कम है तो वह भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|

Shravan Bal Seva State Pension Scheme Maharashtra Highlights

Article NameMaharashtra Shravan Bal Seva State Pension Scheme 2026
Sarkari Yojana NameShravan Bal Seva State Pension Scheme
ModeOffline
Year2026
Official Websitehttps://aaplesarkar.mahaonline.gov.in/
MH Shravan Bal Seva State Pension Scheme 2026 Overview

MH Shravan Bal Seva State Pension Scheme Eligibility (पात्रता)

महाराष्ट्र श्रवण बल सेवा राज्य पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी आवश्यक है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में बताई गई है| जिसके द्वारा आप यह पता लगा सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र है या नहीं :-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए| 
  • इसके साथ ही वह कम से कम 15 वर्षों से महाराष्ट्र राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक एक बेसहारा नागरिक होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 65 वर्ष या फिर उससे अधिक होनी चाहिए|
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन का नाम गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल परिवारों की लिस्ट में शामिल होना चाहिए या फिर आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹21,000 या उससे कम होनी चाहिए| 

महाराष्ट्र श्रवण बल सेवा राज्य पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड होना चाहिए|
  • आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र|
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • बीपीएल कार्ड या फिर परिवार का आय प्रमाण पत्र|
  • स्थाई पता प्रमाण पत्र/ राज्य का आवासीय प्रमाण पत्र/ अधिवास प्रमाण पत्र|
  • बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें आवेदक का नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Shravan Bal Seva State Pension Scheme Apply

महाराष्ट्र श्रवण बल सेवा राज्य पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं| ऑफलाइन माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है| जिसके द्वारा आप यह समझ सकते हैं कि आपको कहां और कैसे आवेदन करना है :-

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको तलाथी कार्यालय पर जाना होगा|
  • वहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
  • इसके बाद आवेदन पत्र प्राप्त करके आपको अपना आवेदन पत्र भरना होगा| आवेदन फार्म को भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि फॉर्म में भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • उसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों को जोड़े|
  • इसके बाद अपना आवेदन पत्र तलाथी कार्यालय में जमा करवा दें|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

Maharashtra Shravan Bal Seva State Pension Scheme 2026 FAQ

  1. Maharashtra Shravan Bal Seva State Pension Scheme Kya Hai?

    इस योजना के द्वारा राज्य में रह रहे 65 वर्ष या उससे अधिक आयु की निराश्रित महिलाएं या पुरुष जो की गरीबी रेखा से नीचे आते हैं| उन्हें मासिक पेंशन प्रदान की जाती है|

  2. महाराष्ट्र श्रवण बल सेवा राज्य पेंशन योजना में कितने रुपए की पेंशन मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ₹600 प्रति माह की पेंशन प्रदान की जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment