Rajarshi Chhatrapati Shahu Maharaj Merit Scholarship: राज्य सरकार के सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग द्वारा राजश्री छत्रपति शाहू मेरिट छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से विशेष रूप से अनुसूचित जाति के छात्रों को उच्च माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है| इस योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति के उन छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी जिन्होंने दसवीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं तथा 11वीं कक्षा में प्रवेश ले लिया है|
महाराष्ट्र राजश्री छत्रपति शाहू मेरिट छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से 11वीं कक्षा के छात्रों को वर्ष में 10 महीने के लिए ₹300 की मासिक स्कॉलरशिप दी जाएगी तथा 12वीं कक्षा के छात्रों को भी अधिकतम 10 महीने के लिए ₹300 प्रति माह की स्कॉलरशिप दी जाएगी| कुल मिलाकर प्रति शैक्षणिक वर्ष में ₹3000 की स्कॉलरशिप की जाएगी|
Rajarshi Chhatrapati Shahu Maharaj Merit Scholarship Maharashtra Highlights
| Article Name | MH Rajarshi Chhatrapati Shahu Maharaj Merit Scholarship 2026 |
| Sarkari Yojana Name | Rajarshi Chhatrapati Shahu Maharaj Merit Scholarship |
| Mode | Offline |
| Year | 2026 |
| Offical Website | https://mahadbt.maharashtra.gov.in/ |
Maharashtra Rajarshi Chhatrapati Shahu Maharaj Merit Scholarship Eligibility (पात्रता)
महाराष्ट्र राजश्री छत्रपति शाहू मेरिट छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ योग्यता होनी जरूरी है| योजना से संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे आसान शब्दों में दी गई है जिसके माध्यम से आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं या नहीं :-
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक लड़का या लड़की होनी चाहिए|
- इसके साथ ही आवेदक अनुसूचित जाति से संबंधित होना चाहिए|
- इस योजना का लाभ जूनियर कॉलेज और कॉलेज में कक्षा 11वीं और 12वीं में पढ़ रहे छात्रों को दिया जाएगा|
- योजना का लाभ आवेदक को तभी दिया जाएगा अगर उसने दसवीं कक्षा की परीक्षा में कम से कम 75% अंक प्राप्त किए होंगे|
- जूनियर कॉलेज/ कॉलेज में 11वीं कक्षा में प्रवेश पाने वाले पिछड़ा वर्ग के छात्र इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र हैं|
महाराष्ट्र राजश्री छत्रपति शाहू मेरिट छात्रवृत्ति योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- दसवीं कक्षा की मार्कशीट|
- स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र|
- इसके साथ ही मान्यता प्राप्त जूनियर कॉलेज या कॉलेज में प्रवेश का प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
MH Rajarshi Chhatrapati Shahu Maharaj Merit Scholarship Apply
महाराष्ट्र राजश्री छत्रपति शाहू मेरिट छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा| आवेदन की प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप दी गई है जिससे आप यह पता कर सकते हैं कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको कहां और कैसे आवेदन करना होगा :-
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको संबंधित जूनियर कॉलेज या कॉलेज जाना होगा|
- इसके बाद वहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारियों से आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के लिए अनुरोध करना होगा|
- आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा| फॉर्म को भरते समय इस बात का ध्यान रखें की फार्म में भरी हुई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
- इसके बाद अपने आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजो को जोड़ें|
- उसके बाद अपना आवेदन पत्र संबंधित जूनियर कॉलेज या कॉलेज के प्रिंसिपल के पास जमा करवा दें|
- मान्यता प्राप्त जूनियर कॉलेज तथा कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा प्रत्येक वर्ष जून के अंत तक विशेष जिला समाज कल्याण अधिकारी को पात्र छात्रों की एक संकलित सूची प्रदान की जाती है|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
Maharashtra Rajarshi Chhatrapati Shahu Maharaj Merit Scholarship 2026 FAQ
Maharashtra Rajarshi Chhatrapati Shahu Maharaj Merit Scholarship Kya Hai?
इस योजना के द्वारा अनुसूचित जाति के उन छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी जिन्होंने दसवीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं तथा 11वीं कक्षा में प्रवेश ले लिया है|
महाराष्ट्र राजश्री छत्रपति शाहू मेरिट छात्रवृत्ति योजना में कितने रुपए की स्कॉलरशिप मिलती है?
इस योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष में अधिकतम 10 महीने के लिए ₹300 की मासिक स्कॉलरशिप दी जाती है|