Aahar Anudan Yojana: 1,000 रुपए प्रतिमाह सहायता राशि, ऐसे करें आवेदन


Aahar Anudan Yojana: राज्य सरकार के जनजातीय कल्याण और अनुसूचित जाति विभाग के द्वारा आहार अनुदान योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से बैगा, भारिया या सहरिया जैसी पिछड़ी  जनजाति की छात्राओं, लड़कियों और महिलाओं को 1,000 रुपए प्रतिमाह की वित्तीय सहायता दी जाएगी|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Subscribe

मध्य प्रदेश आहार अनुदान योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य वित्तीय सहायता के माध्यम से पोस्टिक भोजन तक पहुंच सुनिश्चित करना है| इस योजना के माध्यम से राज्य में विशेष आदिवासी परिवारों के बीच कुपोषण से निपटा जा सकता है|

एमपी आहार अनुदान योजना का लाभ आप भी उठा सकते हैं| अगर आप नीचे दिए गए पात्रता की मापदंडों में आते हैं| आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से आहार अनुदान योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं| जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन कैसे करें की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|

Aahar Anudan Yojana Madhya Pradesh Highlights

Article NameMP Aahar Anudan Yojana 2025
Sarkari Yojana NameAahar Anudan Yojana
Year2025
Application ModeOnline
Official Websitehttps://www.tribal.mp.gov.in/
Aahar Anudan Yojana MP 2025 Overview

MP Aahar Anudan Yojana Eligibility (पात्रता)

आहार अनुदान योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी पात्रता होनी चाहिए| पात्रता की जानकारी नीचे दी गई है जिसे देखकर आप यह जान सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है अथवा नहीं :-

  • आवेदक स्थाई रूप से मध्य प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए|
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला होनी चाहिए|
  • आवेदक बैगा, भारिया या सहरिया जनजाति से होना चाहिए|
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक या आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में नहीं होना चाहिए|
  • आवेदक और आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए|

Also Read :-

एमपी आहार अनुदान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए| जरूरी दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है| जिनकी जरूरत आवेदन करते समय आपको पढ़ सकती है :-

  • पहचान पत्र होना चाहिए|
  • आधार कार्ड|
  • अगर हो तो राशन कार्ड|
  • बैंक खाते के पासबुक की फोटो कॉपी (जिसमें नाम, खाता संख्या और आईएफएससी कोड दिख रहा हो)
  • यदि लागू हो तो जाति प्रमाण पत्र|
  • आयु की पुष्टि के लिए आयु प्रमाण पत्र|
  • अगर जरूरत हो तो अन्य कोई दस्तावेज|

Aahar Anudan Yojana Apply Online

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको जनजातीय कार्य विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://www.tribal.mp.gov.in/ पर जाना होगा|
Aahar Anudan Yojana Apply Online
Aahar Anudan Yojana Apply Online
  • अब आपकी स्क्रीन पर कुछ इस प्रकार का एक पेज ओपन होगा| इसमें आपको MPTAASC पर क्लिक करना होगा जैसा की चित्र में दिखाई दे रहा है|
MP Aahar Anudan Yojana Apply Online
MP Aahar Anudan Yojana Apply Online
  • इसके बाद आपको अकाउंट नही है? नया हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण पर क्लिक करना होगा|
  • अगर आप पहले से ही अकाउंट बना चुके हैं तो आप अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिंग कर सकते हैं|
  • इसके बाद दिशा निर्देशों को करने के बाद टीक करें और आगे बढ़े पर क्लिक करें|
Aahar Anudan Yojana Online Registration
Aahar Anudan Yojana Online Registration
  • उसके बाद हितग्राही का समग्र आई डी दर्ज करें और ओटीपी प्राप्त करें वाले बटन पर क्लिक करें|
  • इसके बाद अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें|
  • अब आपको अपनी योजना का नाम चुनना होगा| इसके बाद आपके पास उसे योजना का आवेदन पत्र खुल जाएगा|
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सारी जानकारी ध्यान पूर्वक करें और इस बात का खास ध्यान रखें कि भरी गई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • इसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और अपना फॉर्म सबमिट कर दें|
  • आप अधिक जानकारी के लिए इस योजना का यूजर मैन्युअल भी देख सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

MP Aahar Anudan Yojana 2025 FAQ

  1. आहार अनुदान योजना क्या है?

    इस योजना के माध्यम से बैगा, भारिया या सहरिया जैसी पिछड़ी  जनजाति की छात्राओं, लड़कियों और महिलाओं को प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जाती है|

  2. एमपी आहार अनुदान योजना में कितनी राशि मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से 1,000 रुपए प्रति माह की सहायता राशि दी जाती है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment