Atal Grah Jyoti Yojana: राज्य सरकार के ऊर्जा विभाग द्वारा अटल गृह ज्योति योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य कम बिजली खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को उनके बिजली के बिलों पर सब्सिडी देकर उन्हें वित्तीय राहत प्रदान करना है|
अटल गृह ज्योति योजना का लाभ उन उपभोक्ताओं को मिलता है जिनकी मासिक बिजली की खपत 150 यूनिट या फिर उससे कम है| इस योजना की सब्सिडी बिलिंग प्रणाली के माध्यम से प्रदान की जाती है| जिससे उपभोक्ताओं तक इसकी पहुंच आसान हो जाती है|
एमपी अटल गृह ज्योति योजना को पहले इंदिरा गृह ज्योति योजना के नाम से जाना जाता था| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से इस योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं| इससे आप इस योजना के लाभ, पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं|
Atal Grah Jyoti Yojana MP Highlights
| Article Name | MP Atal Grah Jyoti Yojana 2025 |
| Sarkari Yojana Name | Atal Grah Jyoti Yojana |
| Year | 2025 |
| Application Mode | Automated |
| Official Website | https://www.mpinfo.org/ |
Atal Grah Jyoti Yojana Benefits (लाभ)
- इस योजना का लाभ 150 यूनिट की मासिक खपत वाले घरेलू उपभोक्ताओं को मिलता है|
- योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को पहली 100 यूनिट पर 100 रुपए का बिजली बिल दिया जाता है|
- अंतर की राशि राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में वितरण कंपनियों को दी जाती है|
- जिन घरेलू उपभोक्ताओं की मासिक बिजली की खपत 101 यूनिट से लेकर 150 यूनिट तक है| उनकी यूनिट खपत के लिए टैरिफ आदेश अनुसार दर लागू होती है|
- योजना के द्वारा 100 वॉट तक के संयोजित भार के 30 यूनिट तक की मासिक खपत वाले उपभोक्ता श्रेणी एल.व्ही. 1,1 के अनुसूचित जाति/जनजाति के गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले उपभोक्ताओं को प्रति माह 25 रूपये का बिल दिया जाता है|
MP Atal Grah Jyoti Yojana Eligibility (पात्रता)
अटल गृह ज्योति योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ पात्रता होना जरूरी है| पात्रता की जानकारी नीचे बताई गई है जिससे आप यह चेक कर सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है या नहीं :-
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए|
- आवेदक घरेलू उपभोक्ता होना चाहिए तथा उसकी मासिक बिजली की खपत 150 यूनिट या फिर उससे कम होनी चाहिए|
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास अपने बिजली कनेक्शन के लिए एक किलोवाट का अनुमोदित भार होना चाहिए|
एमपी अटल गृह ज्योति योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- पहचान प्रमाण पत्र होना चाहिए|
- पता प्रमाण पत्र|
- बिजली का बिल होना चाहिए|
- अगर जरूरी हो तो अन्य कोई दस्तावेज|
Also Read :-
- मध्य प्रदेश सरकारी योजना 2025 | MP Sarkari Yojana 2025
- Sarkari Yojana 2025 | सरकारी योजना 2025
- एमपी जन्म प्रमाण पत्र | MP Birth Certificate
- एमपी विकलांग पेंशन योजना | MP Viklang Pension Yojana
- एमपी प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना | Pratibha Kiran Scholarship Yojana
- एमपी नल जल योजना | MP Nal Jal Yojana
- Primary Education Scholarship Yojana | एमपी प्राथमिक शिक्षा छात्रवृति योजना
MP Atal Grah Jyoti Yojana Apply
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कहीं भी आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है|
- योजना का लाभ बिलिंग प्रणाली के माध्यम से पात्र उपभोक्ताओं को सीधे मिल जाता है|
- अगर आप योजना के लिए पात्र होते हैं और आपकी मासिक बिजली की खपत 150 यूनिट से कम है तो लाभ आपको सीधे भी मिल जाएगा|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|कैसे
MP Atal Grah Jyoti Yojana 2025 FAQ
एमपी अटल गृह ज्योति योजना का लाभ किसे मिलेगा?
इस योजना का लाभ 150 यूनिटी या उससे कम खपत वाले घरेलू उपभोक्ताओं को दिया जाएगा जो मध्य प्रदेश के निवासी हैं|
100 यूनिट खर्च करने पर कितना बिल आएगा?
अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो 100 यूनिट खर्च करने पर आपका मासिक बिल 100 रुपए आएगा|