Free Laptop Yojana: राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा फ्री लैपटॉप योजना शुरू की गई है| इस योजना के माध्यम से पात्र छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाती है| छात्रों को इस योजना का बहुत लाभ मिलेगा|
एमपी मुफ्त लैपटॉप योजना के तहत सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय या मध्य प्रदेश बोर्ड से संबंध रखने वाले स्कूल के छात्रों को इसका लाभ दिया जाएगा| इस योजना का लाभ 12वीं कक्षा में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को दिया जाएगा|
फ्री लैपटॉप योजना के माध्यम से छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपए दिए जाएंगे| यदि उन्होंने 12वीं कक्षा में 80% से ज्यादा अंक लिए होंगे| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से मुफ्त लैपटॉप योजना 2025 की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन कैसे करें की जानकारी देने जा रहे हैं|
Free Laptop Yojana 2025 Highlights
Article Name | MP Free Laptop Yojana 2025 |
Sarkari Yojana Name | Free Laptop Yojana |
Year | 2025 |
Application Mode | Offline |
Official Website | https://shikshaportal.mp.gov.in/ |
Free Laptop Yojana MP Eligibility (पात्रता)
मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास यह पात्रता होनी चाहिए| पात्रता की जानकारी नीचे दी गई है जिससे आप चेक कर सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है या नहीं|
- आवेदक छात्र होना चाहिए|
- आवेदन करने के लिए आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए|
- आवेदक के 12वीं कक्षा में 80% या उससे अधिक अंक आए होने चाहिए|
Also Read :-
- मध्य प्रदेश सरकारी योजना 2025 | MP Sarkari Yojana 2025
- एमपी जन्म प्रमाण पत्र | MP Birth Certificate
- एमपी राशन कार्ड लिस्ट | MP Ration Card List
- मध्य प्रदेश रोजगार योजना | MP Rozgar Yojana
- एमपी विकलांग पेंशन योजना | MP Viklang Pension Yojana
- एमपी दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना | Divyang Shiksha Protsahan Yojana
एमपी फ्री लैपटॉप योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
मुफ्त लैपटॉप योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होनी चाहिए| जिसकी सूची नीचे दी गई है :-
- 12वीं कक्षा पास करने का प्रमाण पत्र/ 80% या उससे अधिक अंकों वाली मार्कशीट|
- कार्ड विज्ञापन|
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
- बैंक खाता पासबुक की फोटो कॉपी|
MP Free Laptop Yojana Eligibility Check (अपनी पात्रता जाने)
- अपनी पात्रता को जानने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट https://shikshaportal.mp.gov.in/ पर जाना होगा|

- इसके बाद आपको लैपटॉप वितरण पर क्लिक करना होगा जैसा की चित्र में दिखाया भी गया है|

- अब आपको पात्रता जाने पर क्लिक करना होगा| उसके बाद आपको नीचे दिए गए Check Your Eligibility/ अपनी पात्रता जानें पर क्लिक करना होगा|

- इसके बाद आपके पास कुछ इस प्रकार का पेज ओपन होगा| इसमें आपको Class 12th Roll Number (MP Board) भरना होगा| उसके बाद साल को सेलेक्ट करना होगा|
- उसके बाद Get Details Of Meritorious Student पर क्लिक करें|
- इस प्रकार आप अपनी पात्रता की जान सकते हैं|
Free Laptop Yojana Registration (ऐसे करना होगा आवेदन)
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की पूरी कार्यवाही स्कूल के कक्षा शिक्षक द्वारा तैयार की जाती है|
- इसके बाद उसे जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय को भेजा जाता है|
- उसके बाद आपकी एप्लीकेशन की जांच की जाती है|
- अगर आप इस योजना के लिए पात्र पाए जाते हैं तो आपको योजना का लाभ दे दिया जाता है|
- इस प्रकार आप फ्री लैपटॉप योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं|
- अधिक जानकारी के लिए आप मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://shikshaportal.mp.gov.in/ पर जा सकते हैं|
कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|
MP Free Laptop Yojana 2025 FAQ
लैपटॉप खरीदने के लिए कितने रुपए मिलेंगे?
इस योजना के माध्यम से लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी|
फ्री लैपटॉप योजना का लाभ किसे मिलेगा?
योजना का लाभ राज्य के उन छात्रों को मिलेगा जिनके 12वीं कक्षा में 80% या उससे अधिक अंक है|