Gaon Ki Beti Yojana: 5,000 रुपए प्रति वर्ष स्कॉलरशिप, देखे कैसे होगा आवेदन


Gaon Ki Beti Yojana: राज्य सरकार द्वारा लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु गांव की बेटी योजना शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य युवा लड़कियों को उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए और उनके उज्जवल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित करना है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

एमपी गांव की बेटी स्कॉलरशिप योजना के माध्यम से हर वर्ष किसी गांव से प्रथम श्रेणी के अंकों के साथ 12वीं कक्षा पास करने वाली लड़कियां इस योजना के लिए पात्र होगी| पात्र छात्राओं को हर महीने ₹500 की स्कॉलरशिप दी जाएगी|

मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना का लाभ प्रतिवर्ष अधिकतम 10 महीने के लिए ही प्रदान किया जाएगा| आसान भाषा में समझे तो योजना के माध्यम से वार्षिक छात्रवृत्ति 5,000 रुपए दी जाएगी| आज हम आपको हमारे इस लेख के माध्यम से इस योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं| जिससे आप इस योजना की पात्रता, जरूरी दस्तावेजों की सूची और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|

Gaon Ki Beti Yojana MP Highlights

Article NameMP Gaon Ki Beti Scholarship Yojana 2025
Sarkari Yojana NameGaon Ki Beti Yojana
Year2025
Application ModeOnline
Official Websitehttps://highereducation.mp.gov.in/
MP Gaon Ki Beti Yojana 2025 Overview

MP Gaon Ki Beti Scholarship Yojana Eligibility

मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी पात्रता होनी आवश्यक है| पात्रता की जानकारी नीचे दी गई है| जिसके द्वारा आप यह चेक कर सकते हैं कि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे या नहीं :-

  • आवेदक 12वीं कक्षा पास होनी चाहिए और 12वीं कक्षा में उसके कम से कम 60% या उससे अधिक अंक आए होने चाहिए|
  • इस योजना का लाभ उन्हीं लड़कियों को मिलेगा जो ग्रामीण क्षेत्र में रहती हैं और जिनके पास गांव की बेटी होने का प्रमाण पत्र है|
  • आवेदिका ने उच्च शिक्षा के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में एडमिशन लिया हो|

एमपी गांव की बेटी योजना के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची

  • 12वीं कक्षा पास करने की मार्कशीट|
  • आयु प्रमाण पत्र|
  • माता-पिता की आय का प्रमाण पत्र|
  • आवेदक का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी|
  • समग्र आईडी|
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ|
  • वर्तमान कॉलेज कोड और शाखा कोड|
  • गांव की बेटी होने का प्रमाण पत्र|
  • प्रमाणिक जातियां और प्रमाणित डोमेन|

Gaon Ki Beti Yojana Online Registration

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल 2.0 https://hescholarship.mp.gov.in/ पर जाना होगा|
Gaon Ki Beti Yojana Online Registration
Gaon Ki Beti Yojana Online Registration
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर कुछ इस प्रकार का पेज दिखाई देगा| इसमें आपको Online Schemes On the Portal वाला एक कॉर्नर दिखाई देगा|
  • उसमें आपको Schemes of Higher Education Dept. वाले ऑप्शन पर जाकर Registration(Old/New) for Gaon Ki Beti Yojna/Pratibha Kiran Yojna(2024-25) पर क्लिक करना होगा जैसा की चित्र में दिखाया भी गया है|
MP Gaon Ki Beti Yojana Online Registration
MP Gaon Ki Beti Yojana Online Registration
  • यदि आप पहले से ही इस पोर्टल पर रजिस्टर्ड है तो आपको पहले से ही रजिस्टर्ड एप्लीकेंट/ Existing पर क्लिक करना होगा|
  • अगर आप पहले से रजिस्टर नहीं है तो आपको नया एप्लीकेंट आवेदन करें/ New पर क्लिक करना होगा|
Gaon Ki Beti Yojana Online Apply
Gaon Ki Beti Yojana Online Apply
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर कुछ इस प्रकार का पेज ओपन होगा| इसमें आपको अपनी 9 अंको की समग्र आईडी दर्ज करनी होगी| उसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर वेरीफाई/ Verify वाले बटन पर क्लिक करना होगा|
  • अब आपके पास आवेदन फार्म खुल जाएगा| फार्म में मांगी की सारी जानकारी ध्यान पूर्वक भरें और इस बात का खास ध्यान रखें की भरी हुई कोई भी जानकारी गलत ना हो|
  • उसके बाद अपने जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और अपना फॉर्म सबमिट करते हैं|
  • इस तरह आप बहुत ही आसानी से गांव की बेटी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

MP Gaon Ki Beti Yojana 2025 FAQ

  1. गांव की बेटी योजना क्या है?

    इस योजना के माध्यम से गांव की लड़कियों को स्कॉलरशिप की जाती है ताकि उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया जा सके|

  2. एमपी गांव की बेटी योजना में कितने रुपए की स्कॉलरशिप मिलती है?

    इस योजना के माध्यम से प्रत्येक पात्र लड़की को 500 रुपए हर महीने और अधिकतम 5,000 रुपए प्रति वर्ष दिए जाते हैं|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment