Muft Scooty Yojana: 7832 छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री ने दी स्कूटी की चाबी


MP Muft Scooty Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के द्वारा आज 7832 छात्र और छात्राओं को स्कूटी की चाबी दी गई है| इसके साथ ही मुख्यमंत्री जी द्वारा सैनिटेशन हाइजीन योजना और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना के तहत भी छात्राओं के खातों में पैसा डाला गया है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

मध्य प्रदेश के स्कूल के बच्चों के लिए 11 सितंबर का दिन बेहद ही खास है| इस दिन मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के द्वारा 7832 छात्र और छात्राओं को स्कूटी गिफ्ट दी गई है| मुख्यमंत्री जी ने एक बच्ची की स्कूटी पर पीछे बैठकर स्कूटी राइट का भी आनंद लिया|

MP Free Scooty Yojana 2026 Highlights

Article NameMP Muft Scooty Yojana 2026
Sarkari Yojana NameMuft Scooty Yojana
Year2025
Scooty Distributed7832
Scooty Distribution Date11 September 2025
MP Muft Scooty Yojana 2026 Overview

MP Muft Scooty Yojana 2026

मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह जी ने कहा कि आज स्कूल शिक्षा विभाग के बच्चों के लिए जश्न का दिन है क्योंकि आज मुख्यमंत्री जी द्वारा छात्र और छात्राओं को 7832 स्कूटी गिफ्ट दी गई है| उन्होंने साथ यह भी कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हमेशा बच्चों का उत्साह बढ़ाते हैं|

इसके साथ ही मुख्यमंत्री जी द्वारा आज सैनिटेशन हाइजीन योजना के तहत 20 लाख से अधिक छात्राओं को 61.12 करोड रुपए से ज्यादा और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना के तहत 20 हजार से ज्यादा छात्राओं को 7 करोड रुपए की राशि बांटी गई है|

एमपी मुफ्त स्कूटी योजना 2026

इस योजना का लाभ स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से 12वीं कक्षा बोर्ड की जिन्होंने परीक्षा दी थी| उनमें से स्कूल के 7832 टॉपर बच्चों को 7832 स्कूटी गिफ्ट की गई है| उसके साथ ही मुख्यमंत्री जी द्वारा यह भी कहा गया कि राज्य सरकार द्वारा पिछले 15 वर्षों में लगभग 1300 करोड रुपए की राशि से 5 लाख से अधिक छात्र और छात्राओं को लैपटॉप भी दिए हैं|

Also Read:-

मध्य प्रदेश सरकारी योजना 2026 | MP Sarkari Yojana 2026

युवा स्वाभिमान योजना मध्य प्रदेश | MP Yuva Swabhiman Yojana

एमपी राशन कार्ड लिस्ट | MP Ration Card List

मध्य प्रदेश रोजगार योजना | MP Rozgar Yojana

इसके अलावा लगभग 3 हजार करोड़ रुपए की राशि से 1 करोड़ से अधिक साइकिल भी छात्र और छात्राओं को गिफ्ट दिए हैं| इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि बदलते समय के साथ युवाओं को नौकरी करने वाला नहीं नौकरी देने वाला बनना चाहिए|

कृपया ध्यान दें :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी तथा नई सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं| हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपनी वेबसाइट Yojanainfo.in के माध्यम से आप तक सबसे पहले सरकारी योजनाओं की खबर पहुंचाएं|

MP Free Scooty Yojana 2026 FAQ

  1. योजना के तहत कितनी स्कूटी बांटी गई?

    इस योजना के तहत 11 सितंबर 2025 को 7832 छात्र-छात्राओं को स्कूटी गिफ्ट दी गई|

  2. स्कूटी किन छात्रों को दी गई?

    12वीं कक्षा बोर्ड की परीक्षा के टॉपर बच्चों को स्कूटी दी गई है|

Share
Google News
WhatsApp Group Join Now
Google News Subscribe

Leave a Comment